MP Board Class 9 Hindi Navneet Chapter बहु की विदा Solution
Madhya Pradesh State Board Class 9 Hindi Navneet Chapter बहु की विदा full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Hindi Navneet teacher.
अभ्यास
(क) अति लघु उत्तरीय प्रश्न-
1.) ‘बहू की विदा’ एकांकी किस समस्या पर आधारित है ?
हमारे समाज में जो दहेज प्रथा फैली हुई है उसे पर बहू की विदा यह एकांकी आधारित है।
2.) प्रमोद अपनी बहन की विदा क्यों कराना चाहता था ?
शादी के बाद जो सावन पड़ता है उसे सावन को अपने मायके में अपनी बहन बिता सके यह इच्छा प्रमोद की थी। इसलिए प्रमोद अपनी बहन की विदा करना चाहता था।
3.) जीवनलाल ने कमला को विदा करने से क्यों मना कर दिया ?
कमल के पिता ने शादी में उनके अनुसार दहेज दिया था इसीलिए जीवनलाल ने कमला को विदा करने से मना कर दिया।
ख) लघु उत्तरीय प्रश्न-
1) “बेटी वाले होकर हमारी मूंछे ऊँची है इस कथन का क्या अभिप्राय है ?
जीवनलाल ने अपनी बेटी के शादी में बेटी के ससुराल वालों को भरपूर दहेज दिया था। इसीलिए जीवनलाल को लगता था कि आप बेटी के ससुराल वालों के सामने झुकाने की आवश्यकता नहीं है। हमे अब कोई दबाकर नही रख सकता। इस वजह से बेटी वाले होकर भी हमारी मुझे ऊंची है
2.) प्रमोद अपना घर क्यों बेचना चाहता था ?
दहेज जुटाने के लिए और जीवन लाल की इच्छा का मान रखने के लिए, मतलब प्रमोद को दहेज के लिए ₹5000 जताने थे इसीलिए उसे अपना घर बेचना चाहता था।
3.) राजेश्वरी ने बहू को विदा करवाने के लिए क्या उपाय किया ?
कमल का पति विदाई के बदले ₹5000 मांग रहा था। यह बात राजेश्वरी को पता चली। तो वह अपने पास से ₹5000 जीवन लाल के मुंह पर मारने करने की बात करती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-
1.)’बहू की विदा’ एकांकी की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।
बहू की विदा इस एकांकी में यह दिखाया गया है कि जीवन लाल अपनी बहू को रक्षाबंधन के लिए मायके नहीं भेजता। क्योंकि उसका कहना यह था कि उसे जितना दहेज अपने बहू के घर से चाहिए था उतना मिला नहीं। इसीलिए वह अपनी बहू को रक्षाबंधन के लिए मायके नहीं भेज सकता। बहू का भाई उसे रक्षाबंधन के लिए लेने के लिए आया था। लेकिन अपनी बहू को मायके भेजने यह जीवनलाल को पसंद नहीं था। इसीलिए उसने अपने बहू को उसके मायके नहीं भेजा और बहू के भाई को भी बहुत बातें सुनाई। इसी तरह से जीवन लाल का पुत्र भी अपने बहन को लेने के लिए उसके मायके गया था लेकिन उन्होंने उसे दहेज की मांग कर ली और बहू को मायके भेजने से मना कर दिया। जब जीवन लाल का बेटा अपनी बहन को लिए बगैर घर आया यह देखकर जीवन लाल के हृदय का परिवर्तन हो गया और उसने अपने बहू को उसके मायके विदा कर दिया।
2.) जीवनलाल का चरित्र चित्रण कीजिए।
जीवन लाल एक लोभी व्यक्ति है। उसे अपनी बहू के घर से दहेज में बहुत सारा धन चाहिए। वह बहुत लालची है। वह अहंकारी भी है जब उसे कम दहेज मिला तो वह बहू के भाई का अपमान करता है। जब बहू का भाई बार-बार विनती कर रहा था तब भी उसने अपनी बहू को मायके नहीं भेजा। इस वजह से वह एक हृदयहीन और कठोर व्यक्ति भी है।
3.) किस घटना ने जीवनलाल का हृदय परिवर्तित कर दिया? स्पष्ट कीजिए ।
जीवनलाल अत्यंत लालची व्यक्ति है । उसकी शिव बहुत ही उसके मायके से जीवनलाल को और दहेज चाहिए था इसीलिए रक्षाबंधन के त्योहार पर वह अपनी बहू को उसके भाई भाई के साथ नहीं भेजता। कमला का जो भाई होता है वह जीवन लाल से बहुत प्रार्थना करता है। लेकिन जीवनलाल हृदय का कटहर होने की वजह से अपने बहू को उसके मायके नहीं भेज देता। थोड़ी देर बाद उसका बेटा उसके बेटी के ससुराल से खाली हाथ लौटता है। उसके बेटी के ससुराल वाले भी जीवन लाल की बेटी को उसके भाई के साथ मायके नहीं भेजते। इस घटना से जीवनलाल का हृदय परिवर्तन हो जाता है। जीवन लाल की पत्नी जीवनलाल से कहती है कि तुमने जिस तरह का बर्ताव अपने बहू के साथ किया इस तरह का बर्ताव तुम्हारे बेटी के ससुराल वाले बेटी के साथ कर रहे हैं। यही बात पता चलते ही वह अपने बहू को उसके मायके भेज देता है।
4.) राजेश्वरी के चरित्र को विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
राजेश्वरी बहुत अच्छी स है। वह जीवन लाल जैसी नहीं है। वह अपनी बहू के साथ बहुत अच्छा बर्ताव करती है। उसके हृदय में ममता है। अपनी बेटी के साथ जैसा वह व्यवहार करती है वैसा ही व्यवहार वह अपने बहू के साथ भी करती है। राजेश्वरी को दहेज लेना और देना दोनों ही बातें पसंद नहीं है। राजेश्वरी मानवता इस धर्म का पालन अच्छे से करती है। वह सब की भावनाओं को भी समझता है।
भाषा अध्ययन
1.) निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए-
दरद हो, बिनति, व्यरथ, किमत, सूहाग, भय्या आंचल
दर्द
हां
विनती
व्यर्थ
कीमत
सुहाग
भैया
आंचल
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए-
ख्याल बेवकूफ ज्यादा तबियत, नजर, शराफत, इंसानियत, जिंद, खून
उत्तर –
ख्याल – विचार
बेवकूफ -मूर्ख
ज्यादा – बहुत
तबियत – स्वास्थ्य
नजर – दृष्टि
शराफत – सज्जन
इंसानियत – मानवता
जिद – हठ
खून – रक्त
3.) निम्नलिखित मुहावरों और लोकोक्तियों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिये-
हृदय टूटना, नाक भौं सिकोड़ना, ठेस पहुंचाना, दाँतों तले उंगली दबाना, यह देखना, नाक वाले होना, वाल धूप में सफेद होना, झोंपड़ी में रहकर महलों से नाता जोड़ना, ऊँची होना
हृदय टूटना –
मां ने घूमने जाने से धनु को मना किया इस लिए उसका हृदय टूट गया।
नाक भौं सिकुड़ना –
सुबह जल्दी उठ जाने के नाम से छोटी की नाक भौं सिकुड़ गई।
ठेस पहुंचना –
जीवनलाल ने बहु को मायके जाने से मना कर दिया इस वजह से बहू के हृदय को ठेस पहुंच गई।
नाक वाले होना –
लड़के वाले खुद को नाक वाले मानते हैं।
दांतो तले उंगली दबाना –
कमली के पिता कमली को अचानक दरवाजे पर देख दांतों तले उंगली दबा रहे थे।
राह दिखाना –
रामू गलत राह पर चल रहा था लेकिन उसके दोस्तों ने उसे सही राह दिखाई।
कमला अपने भाई की राह देख रही थी।
बाल धूप में सफेद होना –
मेरी दादी हमेशा रहती है कि मेरे बाल धूप में नहीं सफेद हुए हैं।
झोपड़ी में रहकर महलों से नाता जोड़ना –
मोहन ने झोपड़ी में रहकर महलों से नाता जोड़ा अब उसे इस बात का पछतावा हो रहा है।
मूंछ ऊंची होना –
गलत काम करके मूछ ऊंची नहीं होती।
4.) निम्नलिखित शब्द युग्मों से पूर्ण पुनरुक्त, अपूर्ण पुनरुक्त, प्रतिध्वन्यात्मक और भिन्नार्थक शब्द अलग-अलग कीजिए। सखी-सहेलियाँ, हँस-खेलकर माँ-बहन भोली-भाली सात-आठ, सुख-सुहाग, हँसाती-हँसाती, भाई- बहन, समझाते समझाते, रंग-बिरंगे घर-द्वार, इधर-उधर ।
5.) निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
निराशा, अपना, अन्याय, सुन्दर
निराशा – आशा
अपना – पराया
अन्याय – न्याय
सुंदर – कुरूप
Also See: उधार का अनंत आकाश Class 9 Solution