MP Board Class 9 Hindi Navneet Chapter बड़े घर की बेटी Solution
Madhya Pradesh State Board Class 9 Hindi Navneet Chapter बड़े घर की बेटी full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Hindi Navneet teacher.
बोध प्रश्न
(क) अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1.) बेनीमाधव सिंह के पिता ने गाँव में क्या-क्या बनवाया था?
बेनीमाधव सिंह के पिता ने गाँव में मंदिर और तालाब बनवाए।
2.) श्रीकंठ का चेहरा कांतिहीन क्यों था?
श्रीकंठ का चेहरा कांतिहीन हो गया था क्योंकि उसने बी. ए तक बहुत मेहनत करके पढ़ाई की थी।
3.) आनंदी का विवाह किसके साथ हुआ था?
श्रीकंठ के साथ आनंदी का विवाह हुआ था।
(ख) लघु उत्तरीय प्रश्न
1.) ठाकुर भूपसिंह के घर का वातावरण कैसा था?
ठाकुर भूप सिंह ऑनरेरी मजिस्ट्रेट द। वह एक छोटी रियासत के ताल्लूकेदार थे। उनका व्यक्ति मतलब उदार था। घर में भी सभी रईस ठाट बाट थे। खाने पीने की भी कोई ददात नहीं थी। सभी चीजों का स्तर उच्च होता था। घर में एक हाथी तीन कुत्ते और पालतू जानवर थे।
2.) “हाथी मरा भी नौ लाख का” यह बात किसने कही और क्यों कही ?
आनंदी का देवर आनंदी से दाल में घी ना डालने पर लड़ने लगा था। तब देवर के बातों का जवाब देते हुए आनंदी ने कहा कि आनंद मेरे मायके में भले ही ठाट बांट ना हो लेकिन रहन-सहन और खाने-पीने में कोई कमी नहीं है। जैसे की हाथी मर भी तो नौ लाख का।
3.) आनंदी की संयुक्त परिवार के बारे में क्या राय भी?
आनंदी की संयुक्त परिवार के बारे में अच्छे राय नहीं थी। वह यह मानती थी कि संयुक्त परिवार में जो रहता है उनको परस्पर सम्मान देने के बाद भी और एक दूसरे के लिए बहुत कुछ करने के बाद भी अच्छा, उत्साह पूर्ण वातावरण नहीं रहता। हर एक बात में झगड़े होते रहते हैं। इससे अच्छा है कि अलग होकर खुशियां रहे। कम से कम घर में और मन में शांति तो बनी रहती है।
4.) श्रीकंठ का अपने भाई के साथ कैसा व्यवहार भा?
श्रीकंठ अपने भाई लाल बिहारी से बहुत प्यार करता था। जब कभी वह इलाहाबाद से आता तब वह उसके लिए कुछ ना कुछ वस्तु भेंट लेकर आता। लेकिन जब से उसने आनंदी के साथ गलत व्यवहार किया था तब से श्रीकांत का अपने भाई के प्रति प्रेम समाप्त हो गया था। उसके मन में लाल बिहारी के प्रति बहुत क्रोध आ रहा था।
5.) अब अन्याय और झूठ का प्रकोप हो रहा है यह कथन श्रीकंठ ने क्यों कहा?
श्रीकंठ शनिवार को घर आते थे इस बार भी वह इलाहाबाद से शनिवार को घर आए और उन्हें लाल बिहारी और आनंदी में जो घटना घटी थी उसके बारे में पता चल गया। रात भर वह सोचते रहे और सुबह जाकर अपने पिता से मिले और उन्होंने कहा कि पिताजी अब मैं इस घर में नहीं रहूंगा। मैं अपनी गृहस्थी कहीं और जाकर बसता हूं। यह बात सुनकर पिताजी घबरा गए और उन्होंने इस बात का कारण श्रीकंठ से पूछा। तब उसने बताया कि इस घर में अन्याय और हठ का प्रकोप हो रहा है जिनको बड़ों का आदर करना चाहिए वह उनके सर चढ़ते जा रहे हैं।
(ग) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1.) लालबिहारी सिंह के स्वभाव का वर्णन कीजिए।
बेनी माधव सिंह का छोटा पुत्र लाल बिहारी है।वह अनपढ़ है। उसे खेत में घूमना, कुश्ती लड़ना यह बातें पसंद है। वह सुबह उठकर ताजा दूध पी जाता है। लाल बिहारी अपने भाई का बहुत आदर करता है। वह अपने पिता से ज्यादा अपने भाई का सम्मान करता है। लेकिन इसी के साथ-साथ वह बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय ले लेता है। इसी बात की वजह से उसे एक दिन प्रायश्चित करना पड़ता है।
2.) आनंदी के चरित्र की विशेषताएँ लिखिए।
आनंदी भूप सिंह की बेटी है। यह इस कथा की नायिका है। आनंदी का विवाह श्रीकंठ नाम के व्यक्ति से हो जाता है। आनंदी स्वाभिमानी लड़की है। लाल बिहारी उसके साथ जो व्यवहार करता है उसे वह बहुत दुखी हो जाती है। उसके सम्मान को ठेस पहुंचती है। इस बारे में आनंद ने अपने पति को बताती है। इसके साथ-साथ उसका हृदय ममतामई भी है। जब लाल बिहारी अपनी गलती को स्वीकार कर लेता है तब उसके हृदय में ममता जागृति है और वह अपने पति से कहकर इस घर को छोड़ने से रोकती है।
3.) आनंदी के मायके और ससुराल के वातावरण में क्या अंतर था ? स्पष्ट कीजिए।
आनंदी के मायके में किसी भी बात की कमी नहीं थी। वह रईस परिवार से थी। उसके पिता ऑनरेरी मजिस्ट्रेट के साथ साथ ताल्लुकेदार भी थे। मायके का घर विशाल था। एक हाथी, तीन कुत्ते और पालतू जानवर भी थे। इसके विपरीत आनंदी के ससुराल का वातावरण था। वहां पर कोई सोई सुविधा नहीं थी। नहीं आनंदी के मायके जैसे बाग बगीचे थे ना तो मकान में खिड़कियां ना जमीन पर फर्ज थी ना ही दीवारों पर तस्वीर टंगी हुई थी। आनंदी का ससुराल एकदम सीधा-साधा था लेकिन आनंद ने थोड़े-थोड़े बदलाव करके उसे घर को सजाया था।
4.) निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-
“जिस तरह सूखी लकड़ी जल्दी से जल उठती है, उसी तरह बुधा से बावला मनुष्य जरा-जरा सी बात पर तिनक जाता है।”
सुखी लकड़ी जो होती है वह आग जल्दी पकड़ लेती हैं। इसी तरह जिस मनुष्य को भूख लगती हैं वह जरासी बात पर भड़क जाता हैं।
5.) “बड़े घर की बेटियाँ ऐसी ही होती है।” इस कथन से लेखक का क्या आशय है?
बड़े घर की बेटियां सोच समझकर निर्णय लेती है। जिस तरह से आनंदी ने फैसला लिया। उसके देवर ने जो उसके साथ व्यवहार किया था इससे वह जिस हो गई थी। लेकिन जब उसे समझ आया के इस वजह से घर टूट जाएगा तब उसने अपने देवर को घर छोड़ने से रोक लिया।
6.) इस कहानी से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
इस कहानी से हमे यह समझ आता है कि हमे परिवार में रहते हुए सभी के भले के बारे में सोचना चाहिए। अगर हम अपनी मनमानी करेंगे तो परिवार टूट जाएगा।
7.) किस घटना ने आनंदी के हृदय को परिवर्तित कर दिया? विवरण सहित लिखिए।
जब आनंदी ने घटी हुईं घटना के बारे मे अपने पति को बताया तब उसने घर यह घर छोड़ दुसरा घर बसाने का निर्णय ले लिया। यह बात उसने अपने पीता को बताई उसी वक्त उसके भाई ने भी सुनली और लालबिहारी अपने कपडे बांध घर छोड़ने लगा। उसने भाभी से माफी मांगली और कहा के भैया को घर छोड़ने की जरूरत नहीं। मै ही जाता हूं। उनको आज के बाद कभी मुंह नहीं दिखाऊंगा। तभी आनंदी ने लालबिहारी से कहा के तुम्हें घर छोड़ने की जरूरत नहीं। मैं तुम्हें माफ करती हूं। इसके बाद श्रीकंठ ने भी उसे माफ कर दिया।
भाषा अध्ययन
– उपसर्ग उन शब्द या शब्दांश को उपसर्ग कहते हैं जो किसी शब्द के पहले लगकर उसके अर्थ में परिवर्तन कर नया अर्थ बना लेते हैं।
यथा अभिभाषण यहाँ ‘अभि’ शब्द ‘भाषण’ शब्द के पहले जुड़ा है, यह उपसर्ग है।
प्रत्यय – वे शब्द या शब्दांश जो शब्द के अंत में जुड़कर भिनता या नवीनता उत्पन्न कर देते हैं प्रत्यय कहलाते हैं यथा ‘नवीनता’ यहाँ नवीन शब्द में ता प्रत्यय जुड़कर नया शब्द बना है, यह प्रत्यय है।
1.) निम्नलिखित शब्द-युग्मों से पुनरुक्त और विलोम शब्द युग्म छाँटकर लिखिए-
गरम-गरम फूट-फूट, साथ-साथ, अच्छा-बुरा, सुख-दुख, दिन-रात
विलोम युग्म शब्द
अच्छा-बुरा, सुख-दुख, दिन-रात
पुनरुक्त शब्द –
गरम-गरम फूट-फूट, साथ-साथ
2.) निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए-
व्याह, भावज लात, जवाब कर्ज, निबट
ब्याह – शादी
भावज – भाभी
लात – पग
जवाब – उत्तर
कर्ज – ऋण
निबट – निवृत्त
3.) निम्नलिखित वर्ग में से प्रत्यय लेकर शब्द बनाइए
आहट | आई | ता |
हारा | वान | हीन |
ईय | वाला | कार |
चिकनाहटबढ़ाईकुशलता
पालनहारागुणवानवस्त्रहीन
वंदनीयरद्दीवालाबेकार
निम्नलिखित वर्ग में से उपसर्ग लेकर शब्द बनाइए
उप | अभी | सु |
अप | कु | अव |
वि | अधि | अनु |
उपवस्त्रअभिजीतसुमन
अपशब्दकुमारअवमान
विमुखअधिकारअनुक्रम