MP Board Class 7 Hindi Chapter 11 वात्सल्य के पद Solution
Madhya Pradesh State Board Class 7 Hindi Chapter 11 वात्सल्य के पद full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Hindi teacher.
वात्सल्य के पद
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश में खोजकर लिखिए-
जायो – जन्म देना
रिस
पुनि-पुनि – हर बार, बार बार
सौं – कसम
दाऊ- भैया
पहि – देख
भावै – लुभाना
जुवती – कन्या
ढिंग – करीब
छपानी भौनाह
हुती वाकी
रई – मथनी
अन्जन – काजल
हमेलानि – गले में पहना हुआ आभूषण
पुचकारत – बुलाना
अभ्यास
बोध प्रश्न
1.) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(क) कृष्ण, माँ यशोदा से किसकी शिकायत कर रहे हैं?
कृष्ण, माँ यशोदा से दाऊ की शिकायत कर रहे हैं।
(ख) बलराम कृष्ण को क्या कहकर चिढ़ाते हैं?
बलराम मतलब कृष्ण के दाऊ कृष्ण से कहते है की तुम्हारे नंदबाबा और मय्या दोनो ही गोरे है लेकिन तुम तो श्याम रंग के हो। मतलब तुम इन दोनों के बेटे नहीं तुम्हें मोल देकर खरीदा गया है। बलराम कृष्ण को यह कहकर चिढ़ाते हैं।
(ग) यशोदा कृष्ण पर क्यों रीझ रही है ?
बालक श्रीकृष्ण क्रोध में आकर मां यशोदा से बात करने लगे इसीलिए मां यशोदा कृष्ण पर रीझ रही है।
(घ) यशोदा ने गोधन की कसम खाकर क्या कहा?
यशोदा मां ने गोधन की कसम खाई और कहा के कृष्ण ही उनके बेटे है और यशोदा ही कृष्ण की मां है।
(ङ) कृष्ण को किन चीजों के प्रति अरुचि है?
पकवान और मेवे इन चीजों के प्रति कृष्ण को अरुचि है।
(च) ब्रज युवती के मन में क्या इच्छा है?
ब्रिज युवती के घर बालक कृष्ण मक्खनके लिए जाए और जब वे मक्खन मटका उतारकर उस मे से खा रहे हो तब ब्रज युवती उनको चुपके चुपके से देखे यह इच्छा ब्रज युवती के मन में है।
(छ) गोपी प्रातः कहाँ गई थी?
गोपी प्रातः नंदबाबा के घर पर गई थी।
(ज) यशोदा कृष्ण का किस तरह श्रृंगार कर रही है?
मां यशोदा ने बाल कृष्ण को माथे पर तिलक लगा दिया है, उनके शरीर पर तेल लगाया है और आंखों में काजल डाल दिया है। इस तरह से यशोदा कृष्ण का श्रृंगार कर रही है।
2.) दिए गए चार उत्तरों में से सही उत्तर छाँटकर लिखिए-
(क) कृष्ण को कौन चिढ़ा रहा है?.
(1) सुदामा
(2) नन्दबाबा
(3) ग्वालबाल
(4) बलराम
सही उत्तर – (4) बलराम
(ख) कृष्ण को क्या अच्छा लगता है?
(1) दूध
(2) दही
(3) माखन
(4) छाछ (मट्ठा)
सही उत्तर – (3) माखन
(ग) यशोदा किसका श्रृंगार कर रही है?
(1)बलदाऊ
(2) कृष्ण
(3) उद्धव
(4) मनसुखा
सही उत्तर – (2) कृष्ण
3.) रिक्त स्थान भरिए
(क) कहा कहो एहि रिस के मारे, खेलन ही नहि जात
(ख) तारी दे दै हँसत ग्वाल सब सिखे देत बलवीर
(ग) सूर श्याम मोहि गोधन की सी ही माता तू पूत ।
(घ) सूरदास प्रभु अन्तरजामी, ग्वालिनी मन की जानी।
(ङ) तेल लगाई लगाई के अंजन, भौह बनाई, बनाई डिठीनहि।
4.) इन पंक्तियों का अर्थ के साथ मिलान कीजिए-
पंक्ति अर्थ
1.) मोहन मुख रिस की ये बातें जसुमति सुन-सुन रीझे। 1.) श्याम सुनो, बलभद्र जन्म से चुगल- खोर और धूर्त है।
2.) मोसों कहत मोल को लीन्हों। 2.) मथनिया के पास बैठकर में छिप जाऊँगी।
3.) सुनहु श्याम बलभद्र चबाई जनमत ही को धृत 3.) तुम लाख करोड़ वर्षों तक जियो उस यशोदा माँ के सुख का वर्णन नही किया जा सकता
4.) बैठे जाई मथानियाँ के ढिंग मैं तब रहो छपानी। 4.) मोहन के मुख से क्रोध की बातें सुन सुन कर माता यशोदा खुश होती है।
5.) बाको जियो जुग लाख करोर, जसोमति को सुख 5.) मुझसे कहता है कि मुझे खरीदा गया है।
जात कहो नहि।
उत्तर –
पंक्ति अर्थ
1.) मोहन मुख रिस की ये बातें जसुमति सुन-सुन रीझे। 4.) मोहन के मुख से क्रोध की बातें सुन सुन कर माता यशोदा खुश होती है।
2.) मोसों कहत मोल को लीन्हों। 5.) मुझसे कहता है कि मुझे खरीदा गया है।
3.) सुनहु श्याम बलभद्र चबाई जनमत ही को धृत 1.) श्याम सुनो, बलभद्र जन्म से चुगल- खोर और धूर्त है।
4.) बैठे जाई मथानियाँ के ढिंग मैं तब रहो छपानी। 2.) मथनिया के पास बैठकर में छिप जाऊँगी।
5.) बाको जियो जुग लाख करोर, जसोमति को सुख 3.) तुम लाख करोड़ वर्षों तक जियो उस यशोदा माँ के सुख का जात कहो नहि। वर्णन नही किया जा सकता
भाषा अध्ययन
1.) निम्नलिखित शब्दों में स्थानीय बोली (ब्रज) और मानक भाषा के शब्द दिए गए हैं। दिए गए उदाहरण के अनुसार उनके सही जोड़े मिलाइए-
तारी, माखन, मक्खन, ठाड़ी, भवन, भौन, जुग, करोड़, ताली, युग, करोर, युवती, खड़ी, जुवती, पूत पुत्र।
जैसे तारी – ताली
माखन – मक्खन
ठाड़ी – खड़ी
भवन – भौन
जुग -युग
करोड़ – करोर
युवती – जुवती
पुत – पुत्र
करोड़ – करोर
इस पाठ में से अनुप्रास अलंकार के कुछ उदाहरण छाँट कर लिखिए।
मैया, मोहि दाऊ बहुत खिझायो ।
पुनि-पुनि कहत कौन है माता को है तुम्हरो तात ॥
मैया री, मोहि माखन भावै।
मोसों कहत मोल को लीन्हों तोहि जसुमति कब जायो ।
कुछ शब्द युग्म परस्पर मिलते-जुलते अर्थ वाले होते हैं और कुछ विपरीत ( विलोम ) अर्थ वाले तथा कुछ पुनरुक्त शब्द युग्म होते हैं। उदाहरण देखिए-
(क) परस्पर मिलते जुलते शब्द युग्म
अच्छा भला
(ख) परस्पर विपरीत अर्थवाले शब्द युग्म
अपना पराया
(ग) पुनरुक्त शब्द युग्म अपना-अपना
ऊपर दिए गए उदाहरणों के अनुसार विभिन्न प्रकार के शब्द युग्म लिखिए।
परस्पर मिलते जुलते शब्द युग्म
घूमना फिरना
भाग दौड़
रीत रिवाज
परस्पर विपरीत अर्थवाले शब्द युग्म
खाना पीना
ऊपर नीचे
आना जाना
पुनरुक्त शब्द युग्म अपना-अपना
चल चल
भाग भाग
आजा आजा
निम्नलिखित शब्दों के समानार्थी शब्द लिखिए-
भैया – भाई
शरीर – तनु
मुख – मुंह
पूत – पुत्र
भौन – घर
भोर – सुबह
Also See: Chapter 10 सुभाषचंद्र बोस का पत्र