पिताजी को कुशलता का पत्र | Letter to Father about Your Performance
सावित्रीबाई विद्यालय,
बुलडाणा
दिनांक ०१/०६/२०२१
पूज्य पिताजी,
सादर प्रणाम,
विषय – कुशलता के संबंध में पिताजी को पत्र।
मैं यहां पर कुशल हूं। और आप सब भी वहा कुशल होंगे। मुझे यह पत्र लिखते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंरा विद्यालय मे अच्छे से मन लग गया है। आपका पत्र कई दिनों से नहीं मिला है,इसलिए पत्र लिखते समय मैं आपको बताना चाहता था।
यहां हम सब सुबह ५.०० बजे उठते हैं। अपने दैनिक कार्य के बाद, मैं एक दिन पहले सीखे गए पाठों की समीक्षा १ घंटे तक करता हूं। बादमे नहाके नाश्ते के लिए जाते है। कॉलेज १० से ३ बजे तक रहता है।
बादमें लाइब्रेरी में रोजके समाचार पढ़ने और पढ़ाई करने हेतु जाता हूं। यहा के सब शिक्षक बहुत सरलता से पढ़ाते है। यहापर खेलने हेतु बड़ा गार्डन है। खाना भी बहुत अच्छा मिलता है। यहापर ध्यान केंद्रित कर दिया है। बहुत मेहनत करके अपनी लगन से अभ्यास किया करूंगा और आपकी स्वस्थ के बारे में जानकारी देते रहना। मेरी तरफ से मां को प्रणाम कहना और बहन भाई को शुभकामनाएं।
आपका आज्ञाकारी पुत्र
दिलशान