Kriya क्रिया (अकर्मक क्रिया, सकर्मक क्रिया) Class 8 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 8 Hindi Grammar Kriya क्रिया (अकर्मक क्रिया, सकर्मक क्रिया) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 8 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 8 Hindi Grammar क्रिया (अकर्मक क्रिया, सकर्मक क्रिया) MCQ.
क्रिया ( अकर्मक क्रिया, सकर्मक क्रिया)
क्रिया:-
जिन शब्दों से क्रिया के करने का या फिर होने का बोध होता है इसे क्रिया कहा जाता है।
क्रिया के भेद:-
सकर्मक क्रिया
अकर्मक क्रिया
क्रिया का कार्य:-
क्रिया वाक्य में मुख्यत: कार्य को व्यक्त करने के लिए होती है।
क्रिया कार्य को संदर्भित करती हैं और समय को व्यक्त करती हैं।
क्रिया की वजह से वाक्य की संरचना तैयार होती है।
हम अपने विचारों को व्यक्त कर सकते है।
सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया:-
सकर्मक क्रिया में किसी कम या वस्तु का प्रयोजन होता है।
अकर्मक क्रिया में किसी वस्तु का प्रयोजन नहीं होता।
क्रिया की वजह से वाक्य पूर्ण होता है। क्रिया का उद्देश्य यह होता है कि वह वाक्य को जीवित और सक्रिय रखता है। क्रिया की वजह से हमें वाक्य का संदर्भ पता चल जाता है।
प्र.) 1 जिन शब्दों से किसी कार्य के करने या होने का पता चलता है उन्हें …………………… कहते हैं।
1.) नाम
2.) भाषा
3.) सर्वनाम
4.) क्रिया
उत्तर – 4.) क्रिया
प्र.) 2 क्रिया के मूल रूप को ……………………………. कहते हैं।
1.) धातु
2.) द्रव्य
3.) संज्ञा
4.) नाम
उत्तर – 1.) धातु
प्र.) 3 कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?
1.) पांच
2.) दो
3.) सात
4.) दस
उत्तर -2.) दो
प्र.) 4 अकर्मक शब्द का अर्थ क्या है?
1.) कर्म के साथ
2.) बिना कर्म के
3.) कर्म के लिए
4.) कोई भी नही
उत्तर – 2.) बिना कर्म के
प्र.) 5 जिस क्रिया के कार्य का फल करता पर पड़ता है उसे ……………………… क्रिया कहते हैं।
1.) अकर्मक
2.) सकर्मक
3.) कर्म
4.) नाम
उत्तर – 1.) अकर्मक
प्र.) 6 सकर्मक क्रिया किसे कहा जाता है?
1.) कर्म का फल कार्य पर पड़ता है।
2.) जिस कार्य का फल कर्मों पर पड़ता है।
3.) जिस क्रिया का फल कार्य पर पड़ता है।
4.) जिस क्रिया के कार्य का फल कर्मों पर पड़ता है।
उत्तर – 4.) जिस क्रिया के कार्य का फल कर्मों पर पड़ता है।
प्र.) 7 सकर्मक क्रिया के कौन से भेद होते हैं?
1.) एककर्मक क्रिया
2.) द्विकर्मक क्रिया
3.) उपयुक्त दोनो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.) उपयुक्त दोनो
प्र.) 8 जिस क्रिया के साथ केवल एक कम होता है उसे ……………………. क्रिया कहते हैं।
1.) एककर्मक
2.) द्विकर्मक
3.) अकर्मक
4.) सकर्मक
उत्तर – 1.) एककर्मक
प्र.) 9 द्विकर्मक क्रिया किसे कहते हैं?
1.) जिस क्रिया में एक से अनेक कर्म हो।
2.) जिस क्रिया के दो कर्म होते हैं।
3.) जिस क्रिया के कोई भी कर्म नहीं होते।
4.) उपयुक्त सभी
उत्तर – 2.) जिस क्रिया के दो कर्म होते हैं।
प्र.) 10 रचना के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?
1.) तीन
2.) पांच
3.) सात
4.) नौ
उत्तर – 3.) सात
प्र.) 11 सामान्य क्रिया किसे कहा जाता है?
1.) जब किसी वाक्य में दो क्रिया का प्रयोग किया गया हो।
2.) जब किसी वाक्य में क्रियाओं का प्रयोग ना हो।
3.) जब किसी वाक्य में एक से ज्यादा क्रियाओं का प्रयोग हो।
4.) जब किसी वाक्य में एक ही क्रिया का प्रयोग हो।
उत्तर – 4.) जब किसी वाक्य में एक ही क्रिया का प्रयोग हो।
प्र.) 12 जिस वाक्य की दो या दो से अधिक क्रियाएं मिलकर एक ही कार्य पूर्ण करती है उन्हें ……………………… क्रिया कहते हैं।
1.) संयुक्त
2.) असंयुक्त
3.) अपूर्ण
4.) रंजक
उत्तर – 1.) संयुक्त
प्र.) 13 संज्ञा,………………………. और विशेषण शब्दों से बनने वाली क्रियो को नाम धातु क्रिया कहते हैं।
1.) नाम
2.) संज्ञा
3.) सर्वनाम
4.) क्रिया
उत्तर – 3.) सर्वनाम
प्र.) 14 प्रथम प्रेरणार्थक अर्थ द्वितीय प्रेरणार्थक यह कौन से क्रिया के भेद है?
1.) सामान्य क्रिया
2.) प्रेरणार्थक क्रिया
3.) रंजक क्रिया
4.) पूर्वकालिक क्रिया
उत्तर – 2.) प्रेरणार्थक क्रिया
प्र.) 15 प्रेरणार्थक क्रिया के शब्दों का निर्माण करने के लिए धातु शब्दों के अंत में कौन सा प्रत्यय लगवाया जाता है?
1.) आना
2.) वाना
3.) इया
4.) ई
उत्तर – 2.) वाना
प्र.) 16 सभी प्रेरणार्थक क्रियाएं …………………….. होती है।
1.) सकर्मक
2.) अकर्मक
3.) सामान्य
4.) असामान्य
उत्तर – 1.) सकर्मक
प्र.) 17 ऐसी क्रियाएं जो वाक्य का अर्थ पूर्ण तथा स्पष्ट नहीं कर पाते उन्हें …………………….. क्रिया कहते हैं।
1.) असामान्य
2.) अकर्मक
3.) अपूर्ण
4.) पूर्ण
उत्तर – 3.) अपूर्ण
प्र.) 18 रंजक क्रिया कौन सी क्रियाओं के साथ प्रयुक्त होती है?
1.) संयुक्त
2.) अपूर्ण
3.) प्रेरणार्थक
4.) सामान्य
उत्तर – 1.) संयुक्त
प्र.) 19 रमेश इंजीनियर है। उपयुक्त वाक्य कौन सी क्रिया को दर्शाता है?
1.) सामान्य क्रिया
2.) अपूर्ण क्रिया
3.) रंजक क्रिया
4.) पूर्णकालिक क्रिया
उत्तर – 2.) अपूर्ण क्रिया
प्र.) 20 शिक्षक बच्चों को पढ़ाती है। उपयुक्त वाक्य कौन सी क्रिया को दर्शाता है?
1.) प्रथम प्रेरणार्थक
2.) सकर्मक क्रिया
3.) सामान्य क्रिया
4.) द्वितीय प्रेरणार्थक
उत्तर – 1.) प्रथम प्रेरणार्थक