Karak कारक (कारक और कारक के भेद) Class 6 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 6 Hindi Grammar Karak कारक (कारक और कारक के भेद) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 6 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar कारक (कारक और कारक के भेद) MCQ.
कारक और कारक के भेद
कारक:-
कारक वाक्य में क्रिया को करने में मुख्य भूमिका निभाता है। यह ऐसा शब्द होता है जिसका सीधा संबंध क्रिया से होता है।
कारक के भेद:-
कारक के आठ भेद होते हैं।
कर्ता
कर्म
करण
संप्रदान
अपादान
संबंध
अधिकरण
संबोधन
कारक का व्याकरण में उपयोग:-
क्रिया को जो करता है उसे कारक कहा जाता है।
जो कारक होते हैं वह अलग-अलग कार्यों की तरफ संकेत करते हैं।
करण व्याकरण में एक महत्वपूर्ण घटक है।
कारक का भाषा में उपयोग:-
अगर कारकों का प्रयोग भाषा में नहीं किया जाता तो वाक्य अधूरे रह जाते हैं।
हमें वाक्य में किसी भी संबंध के बारे में पता ही नहीं चलता।
प्र.) 1 संज्ञा या सर्वनाम की जिस रूप से उसका संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से किया क्रिया से जाना जाता है उसे ……….. कहते हैं।
1.) कारक
2.) कर्म
3.) कर्ता
4.) सर्वनाम
उत्तर – 1.) कारक
प्र.) 2 मां ने खाना खाया। इस वाक्य में कारक कौन सा है?
1.) मां
2.) ने
3.) खाना
4.) खाया
उत्तर – 2.) ने
प्र.) 3 कारक के कितने भेद होते हैं?
1.) पंद्रह
2.) आठ
3.) दस
4.) चार
उत्तर – 2.) आठ
प्र.) 4 मां पापा के लिए उपहार लेकर आई। इस वाक्य में कारक कौन सा है?
1.) संप्रदान कारक
2.) संबोधन कारक
3.) कारण कारक
4.) अपादान कारक
उत्तर – 1.) संप्रदान कारक
प्र.) 5 कारकों को बताने वाले जो चिन्ह संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ लगाए जाते हैं उन्हें ………… या परसर्ग कहते हैं।
1.) मात्रा
2.) विभक्ति
3.) कर्म
4.) कारक
उत्तर – 2.) विभक्ति
प्र.) 6 जिस साधन के द्वारा करता कार्य करता है उसे …………………… कारक कहते हैं।
1.) अधिकरण
2.) संप्रदान
3.) करण
4.) कर्म
उत्तर – 3.) करण
प्र.) 7 चाचा ने बच्चों को खाना खिलाया फूल स्टॉप इस वाक्य में कारक कौन से है?
1.) ने
2.) को
3.) एक भी नही
4.) उपयुक्त एक और दो
उत्तर – 4.) उपयुक्त एक और दो
प्र.) 8 रेयांश घर से बाहर गया। इस वाक्य का कारक चिन्ह कौन सा है?
1.) रेयांश
2.) घर
3.) से
4.) गया
उत्तर – 3.) से
प्र.) 9 शब्द के जिस रूप से क्रिया का आधार प्रकट हो उसे …………………. कारक कहते हैं।
1.) कर्ता
2.) संप्रदान
3.) कर्म
4.) अधिकरण
उत्तर – 4.) अधिकरण
प्र.) 10 यह किताब मेरे दोस्त की है। उपयुक्त वाक्य में कौन सा कारक है?
1.) संबंध कारक
2.) अधिकरण कारक
3.) कर्म कारक
4.) अपादान कारक
उत्तर – 1.) संबंध कारक
प्र.) 11 अपादान कारक का विभक्ति चिन्ह कौन सा है?
1.) लिए
2.) का
3.) ने
4.) से
उत्तर – 4.) से
प्र.) 12 संबोधन कारक का पहचान चिन्ह कौन सा है?
1.) !
2.) :
3.) –
4.) ,
उत्तर – 1.) !
प्र.) 13 शब्द के जिस रूप से क्रिया का आधार प्रकट हो उसे ……………. कारक कहते हैं।
1.) कर्ता
2.) संबोधन
3.) अधिकरण
4.) सामान्य
उत्तर – 3.) अधिकरण
प्र.) 14 को किस विभक्ति का चिन्ह है?
1.) संबोधन कारक
2.) अपादान कारक
3.) कर्म कारक
4.) संबोधन कारक
उत्तर – 3.) कर्म कारक
प्र.) 15 हे, अरे, ओ यह किस विभक्ति के चिन्ह है?
1.) संबोधन
2.) कर्म
3.) अधिकरण
4.) करता
उत्तर – 1.) संबोधन
प्र.) 16 ने विभक्ति चिन्ह किस कारक का है?
1.) कर्ता कारक
2.) सप्रदान कारक
3.) अधिकरण कारक
4.) संबंध कारक
उत्तर – 1.) कर्ता कारक
प्र.) 17 करण कारक की विभक्ति कौन सी है?
1.) से, के द्वारा
2.) ने
3.) में
4.) पर
उत्तर – 1.) से, के द्वारा
प्र.) 18 से, के द्वारा यह किस विभक्ति के चिन्ह है?
1.) कर्ता कारक
2.) करण कारक
3.) अपादान कारक
4.) संबंध कारक
उत्तर – 2.) करण कारक
प्र.) 19 बच्चो ने परीक्षा दी। इस वाक्य में किस कारक का प्रयोग किया गया है?
1.) संबोधन कारक
2.) अपादान कारक
3.) कर्ता कारक
4.) संबोधन कारक
उत्तर – 3.) कर्ता कारक
प्र.) 20 अधिकरण कारक के विभक्ति चिन्ह कौन से हैं?
1.) ने
2.) सा
3.) पर
4.) तुम
उत्तर – 3.) पर