JKBOSE Class 6 Hindi Chapter 13 श्री वैष्णो देवी की यात्रा Solution
JKBOSE (Jammu Kashmir State Board Of School Education) Class 6 Hindi Solution Chapter 13 श्री वैष्णो देवी की यात्रा all Exercise Question Answers. Students of JK Board Grade 6 Standard can download all Answer.
बोध और विचार
1.) देवी (शक्ति) के कोई तीन नाम लिखें।
देवी (शक्ति) के कोई तीन नाम – सरस्वती, दुर्गा, अंबिका
2.) ईश्वर के तीन रूपों और उनकी विभिन्न शक्तियों के नाम लिखें।
ईश्वर के तीन रूपों में प्रकट होते है। सृष्टि कर्ता ब्रह्मा, सृष्टि पालनकर्ता विष्णु और संहारक महेश। इन तीन रूपों की तीन शक्तियां मानी जाती हैं – सरस्वती, लक्ष्मी, महाकाली
3.) ‘वैष्णो देवी’ तीर्थ पर प्रायः किन दिनों भक्तों की भीड़ अधिक होती है ?
नवरात्र के दिनों में ‘वैष्णो देवी’ तीर्थ पर भक्तों की भीड़ अधिक होती है।
4.) ‘दर्शनी- दरवाजे के विषय में दो वाक्य लिखें।
दर्शनी दरवाजे से चित्रकूट पर्वत के दर्शन होते है। यह दरवाजा कटड़ा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर है।
5.) ‘वैष्णों देवी प्रबंधक मंडल के अध्यक्ष कौन होते हैं ?
‘वैष्णों देवी प्रबंधक मंडल के अध्यक्ष राज्य के राज्यपाल होते है।
6.) ‘आदि कुमारी नामक स्थान के विषय में चार वाक्य लिखें।
‘आदि कुमारी नामक स्थान अत्यंत रमणीय है। दूर दूर तक शतश्रुंग पर्वत की ऊंची ऊंची चोटिया और देवदार वृक्षों के मनोहर दृश्य देखने मिलते हैं। इस जगह के आसपास जो दृश्य दिखाई देता है उसे देखकर मन उत्साह से भर उठता है।
7.) ‘वैष्णों देवी के चरणों में प्रायः किन वस्तुओं की भेंट चढ़ाई जाती है?
‘वैष्णों देवी के चरणों में प्रायः नारियल, लाल वस्त्र, सोना, चांदी, रुपए, फल फूल, मिष्ठान, ध्वजा यह वस्तुएं भेट के रूप में चढ़ाई जाती है।
8.) कटड़ा से वैष्णो भवन तक कौन-कौन से मुख्य विश्राम स्थल आते हैं ?
कटड़ा से वैष्णो भवन तक बाण गंगा,अदकवारी, गर्भजून यह मुख्य विश्राम स्थल आते हैं।
भाषा अध्ययन –
1.) एक दूसरे के विपरीत अर्थ के सूचक शब्द विपरीतार्थक विलोम अथवा विपर्याय कहलाते हैं जैसे: प्राचीन का विपरीत नवीन तथा दूर का निकट होता है। इसी प्रकार निम्न शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखें:
धर्म, प्रसिद्ध, साधारण, आदि प्रकाश, उचित, सुविधा, विश्वास, साहसी, प्रत्यक्ष, संतुष्ट, पवित्र, अभाव।
धर्म – अधर्म
प्रसिद्ध – अप्रसिद्ध
साधारण – असाधारण
आदि – अंत
प्रकाश – अंधार
उचित – अनुचित
सुविधा – असुविधा
विश्वास – अविश्वास
साहसी – कायर
प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष
संतुष्ट – असंतुष्ट
पवित्र – अपवित्र
अभाव – भरपूर
2.) जिन शब्दों के अर्थों में समानता हो उन्हें पर्यायवाची अथवा समानार्थक शब्द कहते हैं जैसे:- अग्नि आग, पावक, अनल आदि। इसी प्रकार निम्न शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची शब्द लिखें:-
ईश्वर, काल, चरण, तीर्थ, धर्म, प्रकृति, रास्ता, भवन, दुर्गम ।
ईश्वर – भगवान, देवता, देव
काल – समय, जमाना, वक्त
चरण – पग, पैर, पाव
तीर्थ – धाम, देवस्थल, पवित्र स्थान
धर्म – आध्यात्मिक, धार्मिक, ईश्वरवादी
प्रकृति – पर्यावरण, स्वभाव, कुदरत
रास्ता – मार्ग, पथ, सड़क
भवन – महल, गृह, सदन
दुर्गम – कठिन, अभेद्य, विकट
3.) पाठ में आए कोई दस सामासिक शब्द लिखें और बताएँ कि ये सामासिक शब्द किस समास से संबंधित हैं। जैसे:- देवी-देवता देवी और देवता द्वंद्व समास
धूप – दीप – धूप और दीप
द्वंद्व समास
देवी – देवता- देवी और देवता
द्वंद्व समास
ऋषि – मुनि – ऋषि और मुनि
द्वंद्व समास
तीर्थस्थान- तीर्थका स्थान
तत्पुरुष
जप – तप – जप और तप
द्वंद्व समास
सप्तर्षि – सात ऋषियो का समूह
द्विगु समास
खाना – पीना – खाना और पीना
द्वंद्व समास
धर्मशाला – धर्मार्थ के लिए शाला
कर्मधारेय समास
फल – फूल – फल और फूल
द्वंद्व समास
ईश्वर – सर्वशक्तिमान
बहुव्रीहि समास