Haryana Board (HBSE) Class 7 History Chapter 8 Solution – उत्तर भारत के तेरहवीं से पंद्रहवीं सदी के राज्य. Here in this post we have provided Class 7 History उत्तर भारत के तेरहवीं से पंद्रहवीं सदी के राज्य Haryana State Board Solution. Haryana State Board History Class VII Students can download this Solution to Solve out Exercise Questions and Answers. Here in below we have provide Important Inside Question answer from this Chapter.
Haryana State Board Class 7 History Chapter 8 उत्तर भारत के तेरहवीं से पंद्रहवीं सदी के राज्य Solution:
अध्याय 8 उत्तर भारत के तेरहवीं से पंद्रहवीं सदी के राज्य
प्रश्न एक सही उत्तर छाटे।
1. ज्ञासुद्दीन तुगलक ने …………में बंगाल पर आक्रमण किया ।
क) 1204 ख)1357 ग)1324 घ)1300
उत्तर: 1324
2.निम्न में से कौन 1411 में गुजरात का शासक बना?
क)मालिक काफुर ख)रतन सिंह ग)राणा हमीर घ)अहमद शाह
उत्तर:अहमद शाह
3.मेवाड़ में किस राज्य ने कविराज वाणी विलास और योगेश्वर नामक विद्वानों को आश्रय प्रदान किया था?
क)मोकल सिंह ख)क्षेत्र सिंह ग)लखा सिंह घ) राणा कुंभा
उत्तर :मोकल सिंह
4. निम्न में से किस राज्य का संबंध राणा कुंभा से था?
क) जौनपुर ख) मेवाड़ ग) मालवा घ) रणथंबोर
उत्तर: मेवाड़
5.दिल्ली में बलि कुवत उल इस्लाम मस्जिद ………द्वारा बनाई गई थी।
क) ज्ञासुद्दीन गोरी ख) कुतुबुद्दीन ऐबक ग) रजिया सुल्तान घ)बलबन
उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.बंगाल में सबसे पहले …….के सेनानायक मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी ने………में जीता था ।
उत्तर :मोहम्मद गौरी ,1204
2.रजिया बेगम की हत्या……….के पास की गए थी ।
उत्तर: कैथल
3.गोरा और बादल……….राज्य के महान सेनापति थे।
उत्तर: मेवाड़
4.’पूर्वा का शिराज’………….शहर को कहा जाता था।
उत्तर: जौनपुर
5.बलबन को हरियाणा में……….व…………जागीरे प्राप्त थी ।
उत्तर: रेवाड़ी, हांसी
प्रश्न 3 मिलान करें।
1. ढाई दिन का झोपड़ा क) दीवान- ए- वजारत
2.कबीर खां ख) मोहम्मद बिन तुगलक
3.दौलताबाद ग) लाहौर के सूबेदार
4.ग्राम घ) अजमेर
5.वजीर च) प्रशासन की सबसे छोटी इकाई
उत्तर:1. घ 2. ग 3. ख 4. च 5. क
प्रश्न 4 निम्नलिखित कथनों में से सही (√) अथवा गलत (×) का निशान लगाओ।
1.सल्तनत काल में भारतीय समाज स्पष्टतः दो वर्गों में बटा हुआ था।
उत्तर:(√)
2.बलबन ने तुगरिल के विद्रोह को दबा कर अपने बेटे बुगरा खां को सूबेदार नियुक्त किया।
उत्तर:(√)
3.आजम खान ने अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित किए थे।
उत्तर:(×)
4.महमूद बेगड़ा ने 40 वर्ष अब तक गुजरात पर राज्य किया।
उत्तर:(×)
5.गहलोत और सिसोदिया वंश के राजाओं ने लगभग 1200 वर्ष तक मेवाड़ पर शासन किया।
उत्तर:(√)
प्रश्न 5 लघु उत्तर वाले प्रश्न।
1. बंगाल के एक भाग को सबसे पहले किस मुस्लिम सेनापति ने कब और कैसे जीता था?
उत्तर:1204 ई. मेसबसे पहले मोहम्मद बिन बख्तियार खिलजी जो मोहम्मद गौरी का सेनानायक था उसने बंगाल को सबसे पहले जीता था। मोहम्मद बिन बख्तियार खिलजी धोखे से बंगाल की राजधानी नदिया पहुंचा और उसने अचानक हमला कर दिया इस वजह से राजा लक्ष्मण सेन घबराकर भाग गया और बख्तियार खिलजी बंगाल के बड़े भाग का शासक बन गया।
2.सिंध अभियान में फिरोजशाह तुगलक का संबंध कितने दिनों तक अपनी राजधानी से कटा रहा ?
उत्तर: 6 महीने
3.अलाउद्दीन ने चित्तौड़ पर अधिकार और कब और किस को पराजित करके किया?
उत्तर: 1303 ई. में राजा रतन सिंह और उनके बहादुर सेनापति गोरा और बादल को पराजित कर मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़ पर सुल्तान अलाउद्दीन ने आक्रमण किया और अपना अधिकार कर लिया।
4.उत्तर भारत पर बार-बार विदेशी आक्रमण क्यों हुए? उनमें से कुछ आक्रमणकारियों के नाम बताइए?
उत्तर:भौगोलिक दृष्टि से समृद्ध और हिमालय से निकलने वाली नदियों से से समृद्धि प्रदान करने वाली धरती की वजह से उत्तर भारत पर ज्यादा आक्रमण होते थे। इनमें प्रमुख आक्रमणकारी थे जैसे शासक मोहम्मद गौरी , ऐबक तुर्क, एल्तुतमिश् और बलबन।
5. इल्तुतमिश के समय में उलेमा मुस्लिम धार्मिक वर्ग हिंदुओं को कौन कौन सा विकल्प देना चाहता था?
उत्तर : इल्तुतमिश के समय मुस्लिम धर्म हिंदुओं को इस्लाम अथवा जजिया के अलावा इस्लाम अथवा मृत्यु का विकल्प दिया जाता था।
प्रश्न 6 आइए विचार करें।
1.मोहम्मद बिन तुगलक की प्रमुख योजनाएं क्या थी? और वह असफल क्यों रही?
उत्तर: मोहम्मद बिन तुगलक ने अनेक योजनाएं बनाई थी। देसी राजधानी का परिवर्तन ,गंगा-यमुना के दोआब में कर वृद्धि ,सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन ,कृषि सुधार की योजना, खुरासान व कराचिल विजय की योजना लेकिन यह योजनाएं असफल रही।
राजधानी परिवर्तन एक महत्वपूर्ण योजना थी वह राजधानी को दिल्ली से देवगिरी परावर्तित करना चाहता था। लेकिन यह राजधानी मामूली संसाधनों से अपूर्ण थी इसीलिए यह योजना असफल रहे।
गंगा यमुना दोआब में कर वृद्धि की गई ताकि राज्य की आय में अभिवृद्धि हो सके। परंतु इसी काल में अकाल पड़ गया ।
मोहम्मद बिन तुगलक ने नई मुद्रा को नीति बनाई जिसमें उसने चांदी के टक्के की तांबे के सिक्के की कीमत बराबर कर दी । लोगों ने घर में है तांबे सिक्के बनाने शुरू कर दे इसी वजह से उसकी यह योजना भी असफल रहे।
मोहम्मद बिन तुगलक विश्व विजेता बनने का सपना देख रहा था इसलिए उसने खुरासान को जीतने की योजना बनाई। खुरासान के पहाड़ी क्षेत्र के लोगों ने सेना का डटकर विरोध किया। जिससे मोहम्मद के राज्य का बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।
मोहम्मद बिन तुगलक ने कृषि सुधार की योजना बनाएं जिसमें वह फसलों की उपज में वृद्धि करना चाहता था। उसकी यह वैज्ञानिक की योजना भी बहुत से कारणों से असफल रही ।
2. रजिया सुल्तान कौन थी? अपने शासनकाल में उसको किन लोगों को विद्रोह का सामना करना पड़ा और क्यों?
उत्तर: रजिया बेगम एक योग्य, कुशल वीरांगना और साहसी , प्रतिभा संपन्न सुल्ताना थी । उस समय के अमीरों ने उन्हें सुल्तान मानने से इनकार कर दिया। कुछ सूबेदार उन्हें उनके विरुद्ध विद्रोह कर दिया। मुल्तान, झांसी , लाहौर , बदायूं इन सूबेदार और लाहौर के सूबेदार कबीर खा विद्रोहियों को रजिया खान ने दबा दिया था ।इसके बाद भटिंडा के सूबेदार अल्तूनिया ने विद्रोह कर दिया और उनके विशाल सेना के साथ दिल्ली पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण में रजिया पराजित हुए और रजिया को अपना बंदी बना लिया। रजिया प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारा और प्रजा की भलाई के लिए अनेक कार्य किए वह पर्दे को त्याग कर पुरुषों के वस्त्र पहनकर राज्य संचालन करती थी जो उस समय के लोगों को मान्य नहीं था।
3. मोहम्मद बिन तुगलक द्वारा कृषि से संबंधित किए गए सुधारों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर: मोहम्मद बिन तुगलक चाहता था कि फसलों की उपज में वृद्धि हो जाए। दीवान ए अमीर कोही नामक एक कृषि विभाग को उसने स्थापित किया था जो हो फसलों के लिए। नीति बनाता था। परंतु इस कृषि विभाग ने 2 सालों में 70 लाख व्यय कर दिए परंतु सुल्तान की यह योजना भी असफल रह गई।
4. मालवा तेरहवीं शताब्दी के अंत तक एक महत्वपूर्ण राज्य रहा है उस पर शासन करने वाले शासकों की एक सूची बनाएं।
उत्तर: मालवा पर तेरहवीं शताब्दी तक परमार वंश के राजाओं का शासन रहा। 1305 ई. में अलाउद्दीन खिलजी ने मालवा के शासक महलक देव को पराजित कर मालवा को दिल्ली के अधीन कर दिया। तैमूर के आक्रमण के समय यह अन्य प्रांतों की तरह स्वतंत्र हो गया। 1406 ई. में दिलावर खां मालवा का शासक बना। उसके बाद उसके वंश के होशंग शाह, मोहम्मद शाह ये मालवा के सुल्तान बने। 1436 ई. में उसके मंत्री महमूद खिलजी ने उसका वध कर गद्दी हड़प ली। इस प्रकार मालवा में खिलजी सुल्तान का वंश स्थापन हुआ। 1469 ई. में मांडू में उसकी मौत हो गई उसके उत्तराधिकारी अयोग्य थे । धीरे-धीरे मालवा साम्राज्य का पतन होता चला गया।
5.) राजपूत राज्यों की शासन व्यवस्था पर विश्लेषणात्मक टिप्पणी कीजिए।
उत्तर: राजपूत राजा सामंतवादी प्रथा पर आधारित थे। राजपूत के राज्य कई जागीर में बैठे हुए थे जागीरदार वह सामंत राजा के प्रति व्यक्तिगत श्रद्धा से जुड़े होते थे। सामंत नियमित रूप से राजा को कर देते थे। राजा को असीमित अधिकार प्राप्त है। वह अपने राज्य के सर्वोच्च अधिकारी प्रमुख सेनापति और मुख्य न्यायाधीश होता था। निरंकुश होते हुए भी राजा प्रजा की रक्षा तथा जन कल्याण के कार्य करना अपना कर्तव्य समझते थे। सामंत संकट के समय राजा की सहायता करते थे। इन शासकों में आपस में लड़ने के कारण इनके राज्यों का पतन हो गया।
6.) सल्तनत कालीन राज्यों के प्रशासक में कौन-कौन से अधिकारी होते थे? उनके विभागों का वर्णन भी करें।
उत्तर: दीवान-ए-विजारत राजस्व विभाग, सद्र-उस-सुदूर धर्म एवं राजकीय दान विभाग, दीवान-ए-रसालत विदेश विभाग, दीवान-ए-अर्ज सैन्य विभाग, आरीज- ए -मूमालिक सेना मंत्री यह सल्तनत कालीन राज्यों के प्रशासन के अधिकारी थे।
For more chapters solution : ⇓
- Chapter 2 दक्षिण के राज्य :चालुक्य, पल्लव एवं चोल
- Chapter 3 त्रिपक्षीय संघर्ष: पाल, प्रतिहार एवं राष्ट्रकूट
- Chapter 4 विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रसार
- Chapter 5 प्राचीन भारत में शिक्षा, साहित्य एबं कला
- Chapter 6 राजा दाहिर एवं राजा आनंदपाल
- Chapter 7 सुहेलदेव एवं पृथ्वीराज चौहान
- Chapter 9 विजयनगर साम्राज्य