Haryana Board (HBSE) Class 7 History Chapter 9 Solution – विजयनगर साम्राज्य. Here in this post we have provided Class 7 History विजयनगर साम्राज्य Haryana State Board Solution. Haryana State Board History Class VII Students can download this Solution to Solve out Exercise Questions and Answers. Here in below we have provide Important Inside Question answer from this Chapter.
Haryana State Board Class 7 History Chapter 9 विजयनगर साम्राज्य Solution:
अध्याय 9 विजयनगर साम्राज्य।
प्रश्न एक सही उत्तर छोटे।
1.) विजयनगर राज्य की स्थापना किसने की ?
क) हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम
ख) कृष्णदेवराय
ग)हरिहर द्वितीय
घ)देवराय प्रथम
उत्तर: हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम
2.) विजयनगर राज्य कितने प्रांतों में बटा हुआ था?
क)6 ख) 7 ग)10 घ)5
उत्तर: 6
3.) ‘वेदमार्ग प्रतिष्ठापक’ की उपाधि किसने धारण की थी?
क)कृष्णदेवराय ख) बुक्का प्रथम ग) देवरा प्रथम घ) हरिहर द्वितीय
उत्तर : बुक्का प्रथम
4.) ‘हरविलास ‘ ग्रंथ की रचना किसने की थी?
क) कवि श्रीनाथ ख)कृष्णदेवराय ग) पेडूडन घ) हरिहर प्रथ
उत्तर कवि श्रीनाथ
5.) कृष्णदेव राय ने अपनी माता नागम्मा की याद में किस शहर का निर्माण करवाया?
क) नागल पुरा ख) कंपीली ग) मदुरा घ) बांकापुर
उत्तर: नागल पुर
प्रश्न 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) विजयनगर साम्राज्य को………….नदी के दक्षिण तट पर बसाया गया था।
उत्तर तुंगभद्रा
2.) …………ने संगम बंधुओं को पुनः हिंदू धर्म में प्रवेश करवाया ।
उत्तर: विद्या तीर्थ
3.) विजयनगर के अवशेष आज भी………..में विद्यमान है।
उत्तर हंपी
4.) तलीकोट का युद्ध………….के मध्य लड़ा गया।
उत्तर राम राय वह बहमनी शासकों
5.) हरिहर द्वितीय ने ……… की उपाधि धारण की।
उत्तर:महाराज धीराज
प्रश्न 3.) निम्नलिखित कथनों में से सही (√)अथवा गलत (×)का निशान लगाओ।
1.) विजयनगर की राज्य भाषा संस्कृत थी।
उत्तर (×)
2.) कृष्णदेव राय ने विट्ठल स्वामी हजारा स्वामी व चिदंबरम मंदिर का निर्माण करवाया।
उत्तर (√)
3.) विजयनगर साम्राज्य में द्रविड़ शैली चरम सीमा पर थी।
उत्तर(√)
4.) देवराय द्वितीय ने तीन हजार धनुर्धरो को अपनी सेना में भर्ती किया।
उत्तर(×)
5.) कृष्णदेव राय के दरबार में तेलुगू कवियों में पेडूडन सर्वप्रमुख थे।
उत्तर(√)
प्रश्न 4 मिलान करें।
1.गंगा देवी क) तुलुक वंश
2.कृष्णदेवराय ख)अब्दुर रज्जाक
3.कौटिल्य ग) पंपादेवी
4.देवराय द्वितीय घ) मदुरा विजयम\
5.हंपी च) अर्थशास्त्र
उत्तर :1. घ 2. क 3. च 4. ख 5. ग
प्रश्न 5 लघु उत्तर वाले प्रश्न।
1.) कृष्ण देव राय द्वारा रचित प्रसिद्ध रचना अमुक्तमाल्यद किस भाषा में लिखी गई ?
उत्तर: अमुक्तमाल्यद तेलुगु में कृष्ण देव राय द्वारा रची गई।
2.) देवराय प्रथम के शासनकाल में किस इटली यात्री ने विजयनगर की यात्रा की?
उत्तर: देवराय प्रथम के शासनकाल में निकोलो द कोण्टी इटली यात्री ने विजयनगर की यात्रा की।
3.) किस महान शासक को विजयनगर इतिहास में इम्माडि देवराज से भी जाना जाता है?
उत्तर: देवराय द्वितीय को विजय नगर इतिहास में इम्माडि देवराज से भी जाना जाता है।
4.) तुलुव वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: तुलुव वंश की स्थापना वीर नरसिंह ने की थी।
5.) किस नदी को बहमनी और विजयनगर राज्य की सीमा माना जाता था?
उत्तर: कृष्णा नदी को बहमनी और विजयनगर राज्य की सीमा माना जाता था।
प्रश्न 5 आइये विचार करें।
1.) “कृष्णदेव राय विजयनगर साम्राज्य के महानतम शासक थे। “क्या आप इस कथन से सहमत है? तर्क सहित पुष्टि करें?
उत्तर: कृष्णदेव राय के शासनकाल में पुर्तगाली यात्री बारबोसा व डोमिगो पायस यात्रा कि इन्होंने कृष्णदेव राय के शासन व्यवस्था की अत्यधिक प्रशंसा की है। इतिहास का डॉक्टर आर.सी.मजूमदार ने उनके बारे में लिखा है कि “वह विजयनगर राज्य का सबसे महान शासक था। तथा उसकी गिनती भारतीय इतिहास के प्रसिद्ध शासकों में की जाती है वह बहादुर सिपाही, सफल सेनापति ,कुशल प्रशासन तथा कला व साहित्य का संरक्षक था।” कृष्ण देवराय विजयनगर ने अपनी योग्यता से विजयनगर को उन्नति के शिखर पर पहुंचा दिया था। इसीलिए हम कह सकते हैं कि कृष्णदेवराय विजयनगर साम्राज्य का महानतम शासक था।
2.) अध्याय में वर्णित स्थापत्य स्मारकों को सूचीबद्ध करें और उनमें से प्रत्येक की संक्षेप में व्याख्या करें।
उत्तर: मंदिर-विरुपाक्ष मंदिर ,विट्ठल स्वामी मंदिर तथा हजारा स्वामी मंदिर कला के उत्कृष्ट नमूने विजयनगर के मंदिर वाले क्षेत्र में है। चिदंबरम में ताडपत्र तथा पार्वती मंदिर भी सुंदर है। कांचीपुरम में वृद्धराज तथा एक अंबरनाथ मंदिर ,कल्याण मंडप भी उल्लेखनीय है इन मंदिरों के गोपुरम सबसे अधिक प्रभावशाली थे।
महानवमी डिब्बा- यह लगभग 11000 वर्ग फीट के आधार पर 40 फीट की ऊंचाई तक बनी पत्थरों की मंचनुमा आकृति है। विद्वानों का मानना यहां है कि विशेष अवसरों पर सम्राट पर जनता यहां इकट्ठे होती थी।
कमल महल- मेहराब पर सुंदर डिजाइन बनाई गई है जो शाही क्षेत्रों में एक सुंदर भवन कमल महल है। इस भवन को कमल इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसको दूर से देखने पर कमल जैसी आकृति बनती है
3.) विजयनगर के प्रशासनिक व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएं क्या थी?
उत्तर: विजयनगर साम्राज्य की सेना को संगठित व स्थाई थी सेना। सेना का प्रमुख राजा होता था। पैदल, घुड़सवार हाथी , तोपखाना सेना के प्रमुख अंग थे । विदेशों से उत्तम नस्ल के घोड़े आयात किए जाते थे। विजयनगर के राजा निष्पक्ष न्याय में विश्वास रखते थे। साम्राज्य के विभिन्न भागों में नियमित न्यायालय थे। ग्रामों में जाति पंचायत एवं श्रेणी संगठन भी थे। सब के ऊपर राजा न्यायालय था जिसे सभा कहा जाता था। राज्य की आय का मुख्य साधन भू राजस्व था जो उपज का तिहाई या छठा भाग होता था। राजा की सहायता के लिए एक मंत्री परिषद होती थी जिसमें प्रधानमंत्री अन्य मंत्री विभागों के प्रधान आदि राज्य के बड़े प्रमुख एवं योग्य व्यक्ति नियुक्त होते थे । प्रमुख विषय पर राजा को परामर्श देते थे। राजा के बड़े पुत्र को उसका उत्तराधिकारी नियुक्त किया जाता था। पुत्र न होने की दशा में राज्य परिवार के किसी भी योग्य व्यक्ति को शासक अपना युवराज चुन लेता था। साम्राज्य की समस्त कार्य व न्याय जानकारी व विधायक शक्तियां शासक में निहित होती थी। सभी शासक जनहित के कार्य अपना करना अपना कर्तव्य समझते थे।
4.) विदेशी यात्रियों के विवरण के माध्यम से विजयनगर साम्राज्य का वर्णन करें।
उत्तर: विभिन्न विदेशी यात्रियों ने विजयनगर की धन संपत्ति की प्रशंसा की थी। इटली निवासी यात्री निकोलो द कोण्टी, पोर्तुगल निवासी यात्री डोमिगो पायस, ईरानी यात्री अब्दुल रज्जाक ने उसकी समृद्धि की अत्यधिक प्रशंसा की थी। कोण्टी ने लिखा है कि “यहां राजा भारत के दूसरे सभी राजाओं से अधिक शक्तिशाली हैं।” अब्दुल रज्जाक नहीं लिखा था “विजय नगर के समान न कोई राज्य शहर देखा और न कोई समान विश्व में किसी नगर के बारे में सुना है।” पुर्तगाली यात्री डोमिनगो पारस ने लिखा “यह विश्व का सबसे सुंदर शहर है जहां पर गेहूं चावल जो डालो और अन्य सभी वस्तुओं की भरमार है। यहां के राजा के पास असीमित संपत्ति सैनिक वह आती है क्योंकि यहां के प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है । यहां सभी निवासी देशों की कीमती पत्थर हो मुख्य हीरो का व्यापार करते हैं।” बरबोसा ने नगर की प्रशंसा में करते हुए लिखा था” नगर बहुत विस्तृत और सघन बसा हुआ है तथा भारत के हीरे, पेगु के लाल, चीन और आलेक्जेन्द्रिया की रेशम, सिंदूर, कपूर, कस्तूरी तथा मालाबार की काली मिर्च और चंदन के व्यापार का मुख्य केंद्र है।
5.) विजयनगर साम्राज्य के पतन कारणों का विश्लेषण करें।
उत्तर: कृष्णदेव राय के बाद उत्तराधिकार के लिए संघर्ष हुआ । उनके बाद सदाशिवराव गद्दी पर आसीन हुए। परंतु इस काल में राज्य की शक्ति कृष्णदेव राय के दामाद राम राय के हाथ में ही रहे। रामराज एक योग्य शाखा प्रबंधक था परंतु सफल कूटनीति या नहीं था। कश्मीर बहमनी राज्य के खंडों को एक दूसरे के विरुद्ध सहायता देने की नीति अपनाई। परंतु बीजापुर ,गोलकुंडा, आमदनगर इन राज्यों ने संयुक्त मोर्चा बनाकर तलीकोट के युद्ध में विजयनगर को। पराजित कर दिया। तलीकोट का युद्ध हो विजयनगर साम्राज्य के लिए पतन का कारण बन गया।
For more chapters solution : ⇓