राष्ट्रीय बालिका दिवस | National Girl Child Day in Hindi | Hindi Essay | National Girl Child Day Essay in Hindi.
राष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बालिका तथा महिलाओं के प्रति जागरूकता निर्माण करना है। राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं संपूर्ण तरीके से बालिकाओं को समर्पित किया जाता है। बालिकाओं को आत्मनिर्भर स्वतंत्र बनाने की एक कोशिश है। इस अवसर पर बालिकाओं को नए अवसरों नई दिशा और मार्गदर्शन दिया जाता है। 11 अक्टूबर को संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य भारत की महिलाओं तथा बालिकाओं को आत्मनिर्भर तथा आत्म सुरक्षा का महत्व समझाना है। बालिका दिवस के अवसर पर संपूर्ण देश भर के स्कूल कॉलेज तथा विद्यालय में विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बालिका तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा आत्म सुरक्षा की नीतियां सिखाई जाती है। बालिका दिवस के अवसर पर भारत सरकार विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियां तथा योजनाएं लागू की जाती है। बालिका तथा महिलाओं को सक्षम बनाने वाले कदम तथा नीतियां इस दिन मुख्यतः लागू की जाती है। विविध कार्यक्रमों द्वारा स्कूल तथा कॉलेज में महिला तथा बालिकाओं के आत्म सुरक्षा और आत्मरक्षा की नीतियां सिखाई जाती है। महिला तथा बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकना l बालिकाओं तथा महिलाओं को उनके अधिकारों से न वंचित रखना और उन्हें उनके अधिकारों का स्वतंत्रता का समान अधिकार का परिचय कराना है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी बालिकाओं पर अनेक अत्याचार किए गए उन्हें समाज में समानता का दर्जा ना मिला। बालिकाओं को हमेशा बालक के प्रति कम समझा गया। बालिकाओं को कमजोर समझ कर उन पर हमेशा अत्याचार हुआ है। बालिकाओं को समाज में महत्वपूर्ण दर्जा देने में राष्ट्रीय बालिका दिवस महत्वपूर्ण स्थान निभाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को उनके अधिकार से परिचित कराया जाता है। बालिका अपने अधिकारों के प्रति जागृत होकर समाज के विकास में अग्रसर भाग लेकर देश का विकास कर सके यह महत्वपूर्ण कार्य बालिका दिवस के रूप में किया जाता है। बालिका दिवस इन संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। देश भर की बालिकाओं को उनके अधिकारों से परिचित कराना उनमें जागृति लानी है इसका उद्देश्य। जब तक किसी भी देश की महिलाएं और बालिका जागृत ना हो और अपने अधिकारों को ना समझे उस देश का विकास नहीं हो सकता। देश के विकास के लिए तथा देश की उन्नति के लिए और देश में एकता का निर्माण करने के लिए महिलाओं की जागृति युवा महत्वपूर्ण कार्य है। यदि किसी महिला को अपने अधिकारों को पता हो तो वह अपने हक के लिए लड़ सकती है। यदि किसी व्यक्ति महिला या बालिका को अपने अधिकारों की जानकारी ना हो तो वह अपने अधिकारों के लिए नहीं लड़ सकता। अपने अधिकारों की मांग करने के लिए अपने अधिकार प्राप्त करने के लिए हमें सबसे पहले अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। महिलाओं को उनके अधिकारों से परिचित कराना बालिका दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
Also See:
- Hindi Essay – अंतरिक्ष की दुनिया में भारत की प्रगति
- Hindi Essay – भारत कि G20 में अध्यक्षता