DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 11 बिरसा मुंडा
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 11 बिरसा मुंडा all Question Answer. DAV Class 5 11th Chapter बिरसा मुंडा full Chapter explanation by expert teacher.
1) मुंडा कौन है? वे कहां रहते थे ?
उत्तर- बिरसा मुंडा आदिवासी व्यक्ति थे, वह बिहार राज्य के रांची जिले के चलकद नामक गांव के रहिवासी थे।
2) किस आंदोलन को सरदारी लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
उत्तर- जमीनदार आदिवासियों के साथ छल करके और बल का इस्तेमाल करके मुंडाओं की जमीन हथियाने लगे, जमीनदारों ने मुंडाओं की जमीन हथियाने की वजह से मुंडाओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा था जिस वजह से उन्होंने आंदोलन चलाया जिसे सरदारी लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
3) मुंडा आदिवासी जंगलों की किस प्रकार रक्षा करते थे?
उत्तर- मुंडा आदिवासी जंगलों की रक्षा करते थे, मुंडा आदिवासीओ को अपनी जरूरत की सारी चीजें जंगल से मिलती थी, जिस वजह से जंगल उन्हें बहुत प्रिय था वह सुखी टहनियों, पत्तियों तथा गिरी हुई झाड़ियों, डालियों को एकत्र करने के अलावा कोई भी पेड़ों का हाथ नहीं लगाते थे इस प्रकार वह जंगल की रक्षा करते थे।
4) अंग्रेजी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने क्या-क्या किया ?
उत्तर- अंग्रेजी राज समाप्त करने के लिए बिरसा मुंडा ने आदिवासी लोगों को सलाह दी कि वह किसी को भी लगान नहीं देंगे। उन्होंने सभी आदिवासियों को अंग्रेजों का हुक्म न मानने का फैसला बताया। बिरसा मुंडा ने आदिवासियों को अंग्रेजों के गलत नीतियों के बारे में बताया। बिरसा मुंडाने सभी जगह पर यह कहा कि अब महारानी विक्टोरिया राज खत्म होगा और गुंडाराज शुरू हो गया है।