DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 9 अजंता की सैर
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 9 अजंता की सैर all Question Answer. DAV Class 5 9th Chapter अजंता की सैर full Chapter explanation by expert teacher.
पाठ में से
1) अजंता की गुफाएं किसने और क्यों बनवाई ?
उत्तर- अजंता की गुफाएं अजंता के आसपास के शहरों में रहने वाले धनी लोगों ने और धनी व्यापारियों ने, किसानों ने यह गुफाएं बौद्ध भिक्षुओं के रहने और उपासना करने की व्यवस्था हो इस हेतु से यह गुफाएं बनवाई थी इन, गुफाओं में उस समय बौद्ध भिक्षुक रह कर पढ़ना और ध्यान लगाना पसंद करते थे।
2) अजंता के चित्रों में नजर आने वाले रंग इतने दिनों तक कैसे टिक पाए ?
उत्तर- अजंता की चित्र में नजर आने वाले रंग इतने दिनों तक इसलिए टिक पाए क्योंकि इन रंगों को बनाने के लिए पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, पत्थर को पीसकर रंग को बनाया गया था, इस समय इस्तेमाल किए गए पत्थर अलग-अलग जगह से लाए गए थे कई पत्थर तो दूसरे देशों से भी मंगवाए गए थे.
3) उचित उत्तर पर सही का निशान [✔️] लगाइए।
क) अनुपमा दशहरे की छुट्टियों में कहा गई ?
[] चेन्नई [] शिमला [] महाराष्ट्र
उत्तर – [✔️] महाराष्ट्र
ख) अनुपमा सहपरिवार अपने मामा जी के घर कैसे गई ?
[] बस से [] रेलगाड़ी से [] हवाई जहाज से
उत्तर- [✔️] रेलगाड़ी से
4) पाठ के आधार पर नीचे लिखे प्रश्नों के सामने सही [✔️] या गलत [×] का निशान लगाइए।
क) अजंता की गुफाएं एक अत्यंत रमणीय जगह पर बनी हुई है। []
ख) वह लोग लंबी और पतली आंख को सुंदर नहीं मानते थे। []
ग) अजंता के चित्र अनेक कलाकारों की मिली जुली प्रतिभा के उत्कृष्ट नमूने है। []
घ) हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है अजंता इस बात का प्रमाण है। []
ड) अजंता में सबसे अधिक लाल रंग का प्रयोग हुआ है। []
उत्तर-
क) अजंता की गुफाएं एक अत्यंत रमणीय जगह पर बनी हुई है। [✔️]
ख) वह लोग लंबी और पतली आंख को सुंदर नहीं मानते थे। [×]
ग) अजंता के चित्र अनेक कलाकारों की मिली जुली प्रतिभा के उत्कृष्ट नमूने है। [✔️]
घ) हमारी संस्कृति कितनी समृद्ध है अजंता इस बात का प्रमाण है। [✔️]
ड) अजंता में सबसे अधिक लाल रंग का प्रयोग हुआ है। [×]