CG SCERT Chhattisgarh State Board Class 6 Hindi Chapter 21 छत्तीसगढ़ का दर्शन Exercises Questions and Answers.
Board |
Chhattisgarh Board |
Class |
6 |
Subject |
Hindi |
Chapter |
छत्तीसगढ़ का दर्शन |
Topic |
Solution |
छत्तीसगढ़ का दर्शन
1.) छत्तीसगढ़ के और क्या-क्या नाम है ?
दंडकारण्य धान का कटोरा दक्षिण कोशल इस नाम से भी छत्तीसगढ़ जाना जाता है।
2.) कबीरपंथी किन्हें कहते हैं ? इनके मठों का प्रमुख कौन होता है ?
जो लोग कबीरपंथ को मानते है ऐसे लोगों को कबीरपंथी कहते हैं। इनके मठों के प्रमुख आचार्य तथा गुरु होते हैं।
3.) सतनाम का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसके प्रमुख सिद्धातों को लिखिए।
सतनाम मतलब सत्य को मानने वाला। सत्य नाम जपने वाला, उसका आचरण करने वाला ऐसा इसका अर्थ है। सतनाम के प्रमुख सिद्धांत है कि मांस मदिरा के पास नहीं जाना चाहिए, यह मूर्ति पूजा नहीं करते हैं, जातिभेद को यह लोग नही मानते।
4.) बारसूर के शिवमंदिर की विशेषताएँ लिखिए।
बारसूर का शिव मंदिर बत्तीस खंबो पर खड़ा है। इन खंबों पर सुंदर सुंदर नक्षी दिखाई देती हैं। इस नक्षी में अनेक देवताओं की प्रतिमा है।
5.) छत्तीसगढ़ के साहित्य में जिनका योगदान है, उन लेखकों, कवियों के नाम लिखिए।
छत्तीसगढ़ के साहित्य में श्रीकांत वर्मा, पंडित ठाकुर, पंडित तिवारी, जगन्नाथ प्रसाद, सुंदरलाल शर्मा, मुकुटधर पांडेय इनका योगदान है।
6.) छत्तीसगढ़ को आर्य और अनार्य संस्कृतियों का संगम स्थल कहा गया है। क्यों ?
छत्तीसगढ़ को आर्य और अनार्य संस्कृतियों का संगम स्थल कहा जाता है, क्योंकि यह जो रीति-रिवाज परंपराएं मनाई जाती है उसमें आर्य और अनार्य संस्कृति दोनों दिखाई पड़ती है। जवारा, पोला, भोजली, दीपावली, धार्मिक पर्वों इन सब में हमें आर्य और अनार्य संस्कृति दिखाई देंगी।
7.) विभिन्न राज्यों की सीमा से लगने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों के नाम लिखिए।
रायगढ़, धमतरी, बीजापुर, बस्तर, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर छत्तीसगढ़ राज्य के यह जादू है जिन्न की सीमाएं विभिन्न राज्यों की सीमा से लगती है।
पाठ से आगे
1.) छत्तीसगढ़ का लोक जीवन उसकी संस्कृति में ही चिरकता है। इस कथन को अपने अनुभव के आधार पर स्पष्ट करें।
छत्तीसगढ़ का लोक जीवन संस्कृति और परंपराओं से भरपूर है। उनकी संस्कृति से ही उनका जीवन मालूम होता है। उनका संगीत नाटक देखना यह एक अलग ही अनुभव होता है। छत्तीसगढ़ की भूमि को ऋषि भूमि भी कहा जाता है। वहां पर अनेक जाति धर्म के लोग रहते हैं। सभी त्यौहार एक साथ मनाते हैं सभी लोग एक दूसरे के त्यौहार में भाग लेते हैं।
2.) छत्तीसगढ़ में मनाये जाने वाले तीज त्योहारों के विषय में घर के बड़े बुजर्गो से पूछकर लिखिए एवं यह भी लिखिए कि उस अवसर पर क्या-क्या होता है।
छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले देश त्योहारों में अनेक नृत्य कलाई समाविष्ट होती है जिनमें एक नृत्य है पंडवानी इस नृत्य में पांडवों की कथा मतलब महाभारत दर्शाया जाता है।
राउत नाचा यह दीपावली पर दिखाया जाने वाला एक मृत्य है। जिसमें महिलाएं अपने नृत्य प्रदर्शन में अनेक तरह – तरह की घटनाओं का चित्रण करती है।
3.) छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है ऐसा कहे जाने के पीछे क्या कारण है? विचार कर लिखिए।
छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा इसलिए कहा जाता है कि यहां पर बहुत सारी फसलें उगाई जाती है। वहां का जितना क्षेत्रफल है उसकी तुलना में बहुत सारा धान वहां पर उगाया जाता है।
भाषा से
1.) दो या दो से अधिक पदों का मेल समास कहलाता है। ये मुख्यतः छह प्रकार के हैं- अव्ययी भाव समास, बहुब्रीहि समास तत्पुरुष समास, कर्मधारय समास, द्वंद्व समास और द्विगु समास ।
जैसे रामभक्त- राम का भक्त (तत्पुरुष समास )
रातदिन – रात और दिन (द्वंद्व समास )
नवरात्रि- नवरात्रियों का समूह ( द्विगु समास)
यथाशक्ति- शक्ति के अनुसार (अव्ययीभाव समास)
नीलकमल -नीला कमल (कर्मधारय समास )
लंबोदर- लंबा है उदर जिसका अर्थात् गणेश (बहुब्रीहि समास )
निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह कर, समास का नाम लिखिए-
राजपुत्र- राजा का पुत्र- तत्पुरूष समास
दाल-रोटी – दल और रोटी- द्वंद्व समास
पंचवटी- पांच वाटियो का प्रदेश- द्विगु समय
दशानन- दस आनन है जिसके (रावण ) बहुब्रीही समास
भरपेट – पेट भर – अव्ययीभाव समास
2.) निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए –
देशाभिमान= देश + अभिमान
प्रेमानुराग= प्रेम + अनुराग
रमेश=रमा+ ईश
कक्षानुशासन= कक्षा + अनुशासन
सूर्योदय= सूर्य+ उदय
गिरीश= गिरि+ ईश
धर्मावलंबी= धर्म+ अवलंबी
3.) निम्नलिखित वाक्यों में ‘काल’ स्पष्ट कीजिए
(i) भगवान विष्णु की एक चतुर्भुज प्रतिमा है।
वर्तमान काल
(ii) प्राचीन मंदिरों का निर्माण कलचुरीकाल में हुआ था।
भूतकाल
(ii) विकास की संभावनाएँ भविष्य में भी होंगी।
भविष्यकाल
(iv) गर्भगृह के प्रवेश द्वार के सामने शिवलिंग है ।
वर्तमान काल
(v) छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक समृद्धि दिखाई दे रही है।
वर्तमान काल
4.) छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहारों का संक्षिप्त परिचय लिखिए।
अक्ति तिहार – यह त्यौहार खेतों में बीच होने से पहले मनाया जाता है।
हरेली तिहार – हरेली तिहार सावन महीने के अमावस्या के दिन मनाया जाता है।
राखी तिहार – यह भाई बहन का त्यौहार है। राखी पूर्णिमा के दिन यह त्यौहार मनाया जाता है।
5.) (छत्तीसगढ़ में विकास की संभावनाएं) विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए।
छत्तीसगढ़ का पर्यावरण पर्यटन के लिए अच्छा है। यहां के रितिरिवाज, पर्यटन, परंपराएं इन सबकी वजह से छत्तीसगढ़ का विकास होना संभव है। अगर वहां पे रोजगार उपलब्ध करे तो वहा के युवकों को काम मिल जाएगा। वहा पर खेती अच्छी उगती है। उस पर ध्यान दिया जाएगा तो छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्तिथि भी सुधार जायेगी।