Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 9 महिलाओं की स्थिति एबं सुधार all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 9 महिलाओं की स्थिति एबं सुधार
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
महिलाओं की स्थिति एबं सुधार
अ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) दो सौ साल पहले लड़की या फिर महिलाओं की स्थिति कैसी थी?
दो सौ साल पहले में हमारे समाज में लड़कियों की स्थिति अच्छी नहीं थी उन्हें निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था। स्कूल कॉलेज में जाकर पढ़ना यह हमारे समाज को मंजूर नहीं था। उनकी शादी उनके बचपन में ही कर दी जाती थी। उन्हें पर्दा प्रथा का पालन करना पड़ता था। सामाजिक राजनीतिक जीवन में पर भाग नहीं ले सकती थी। विधवा उनको दोबारा शादी करने की इजाजत नहीं थी। उनका जीवन बहुत कठिनाइयों में बिकता था। दो सौ साल पहले हमारे समाज की लड़कियों की यह स्थिति थी।
2.) महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए कौन-कौन से उपाय किए जाने लगे?
महिलाओं के स्थिति सुधारने के लिए रूढ़िवादी विचार से उत्पन्न संकीर्ण मानसिकता को दूर करने को प्राथमिकता दी गई। एक नई चेतना जगाने के प्रयास किए गए जो समाजिक दोष को हटा सके। रूढ़िवादी और संकुचित विचारधारा केवल शिक्षा के द्वारा खत्म की जा सकती है। अतः महिला शिक्षा पर जोर दिया गया। इसी संदर्भ में शिशु हत्या, सती प्रथा, केशवपन ऐसी अमानवीय पद्धतियों पर रोक लगाने की बात उठाई गई। बहु विवाह, पर्दा प्रथा और विधवाओं के पुनर्विवाह पर रोक यह सब बदलने की भी कोशिश हुई।
3.) समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं किस स्थिति बदलने के लिए क्या-क्या प्रयास किए?
समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले ने महिला समानता के प्रश्न और बहुजन समाज की स्थापना उनके द्वारा हुई। समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले इन दोनों के द्वारा निम्न वर्ग की महिलाओं के अधिकार की बात उठाई गई। लेकिन संपूर्ण समाज सुधार आंदोलन के क्रम में उच्च वर्ग की महिलाओं की समस्याओं पर अधिक ध्यान दिया गया।
4.) ब्रह्म सभा संगठन के द्वारा महिलाओं की स्थिति में कौनसे सुधार किए गए?
राजा राममोहन राय आधुनिक युग के प्रणेता थे। उन्होंने कोलकाता में ब्रह्म सभा के नाम से एक सुधारवादी संगठन बनाया जिसे बाद में ब्रह्म समाज के नाम से जाना गया। यह संगठन महिलाओं के लिए समानता के अधिकार का पक्षधर था। अतः उनकी स्थिति में सुधार लाने के लिए राममोहन राय ने पश्चिमी शिक्षा के प्रसार को प्रोत्साहिन दिया।
5.) नेटिव मैरिज ऐक्ट क्या है?
विद्यासागर इनके प्रयास होने सुधार के प्रवृत्ति को एक नया बल दिया जिसके आधार पर बाद में एज ऑफ कंसेंट लागू हुआ। इस विधेयक में भारतीय परंपराओं का कड़ा विरोध किया। केशव चंद्र सेन ने इस कार्य को आगे बढ़ाया इसके परिणाम स्वरुप नेटिव मैरिज एक्ट पारित हुआ। इस कानून ने बहु विवाह का विरोध किया और विवाह की न्यूनतम आयु लड़कियों के लिए 14 वर्ष और लड़कों के लिए 18 वर्ष रखी।
आ.) एक एक वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) समाज में किस महिला को सदाचारी माना जाता था?
समाज में सती होने वाली महिला को सदाचारी माना जाता था।
2.) सती प्रथा को समाप्त करने की पहल किसके द्वारा की गई?
सती प्रथा को समाप्त करने की पहल राजा राम मोहन राय के द्वारा की गई।
3.) महिलाओं के स्थिति में सुधार लाने के लिए राजा राममोहन राय ने कौन सी शिक्षा को प्रोत्साहन दिया?
महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए राजा राममोहन राय ने पश्चिमी शिक्षा के प्रसार को प्रोत्साहन दिया।
4.) आर्य महिला समाज का मूल उद्देश्य क्या था?
आर्य महिला समाज का मूल उद्देश्य महिला जागरूकता एवं उनके उत्थान यह था।
5.) विधवा विवाह के पक्ष में किसके नेतृत्व में आंदोलन चलाया गया?
प्रसिद्ध समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर उनके नेतृत्व में विधवा विवाह के पक्ष में आंदोलन चलाया गया।
6.) आर्य समाज की स्थापना किसने की?
आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने की।
7.) मुसलमान समुदाय में जागरण की शुरुआत किसके द्वारा हुई?
19वीं साड़ी के पूर्वार्ध में मुसलमान समुदाय में जागरण की शुरुआत सर सैयद अहमद खां इनके द्वारा हुई।
8.) रामकृष्ण मिशन की शाखाएं कौन-कौन से शहर में स्थापित हुई?
रामकृष्ण मिशन की शाखाएं पटना और देवघर में स्थापित हुई।
इ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) भारतीय समाज में लंबे समय से स्त्री पुरुष के बीच का ………………………… की स्थिति बनी रही है।
भारतीय समाज में लंबे समय से स्त्री पुरुष के बीच का असमानता की स्थिति बनी रही है।
2.) कई देशों की तुलना में भारत में ……………………………….. की स्थिति दयनीय थी।
कई देशों की तुलना में भारत में महिलाओं की स्थिति दयनीय थी।
3.) इस क्रम में रूढ़िवादी विचार से उत्पन्न संकीर्ण मानसिकता को दूर करने को ……………………….. दी गई।
इस क्रम में रूढ़िवादी विचार से उत्पन्न संकीर्ण मानसिकता को दूर करने को प्राथमिकता दी गई।
4.) 19वीं शताब्दी के हिंदू समाज में …………………….. को भारी कष्टों का सामना करना पड़ता था।
19वीं शताब्दी के हिंदू समाज में विधवाओं को भारी कष्टों का सामना करना पड़ता था।
5.) गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिक ने ………………………….. में कानून बनाकर सती प्रथा का अंत किया।
गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बैंटिक ने 1829 में कानून बनाकर सती प्रथा का अंत किया।
6.) विधवा विवाह के विरोधियों ने …………………………… का भी बहिष्कार किया।
विधवा विवाह के विरोधियों ने ईश्वर चंद्र का भी बहिष्कार किया।
7.) …………………………………….. समुदाय के बीच भी महिलाओं की स्थिति में कई सुधार के कई प्रयास हुए एव कई संगठन कायम किए गए।
अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भी महिलाओं की स्थिति में कई सुधार के कई प्रयास हुए एव कई संगठन कायम किए गए।
8.) नौरोजी परिवार के सहयोग से पारसी समुदाय के अंतर्गत ……………………………….. का गठन हुआ।
नौरोजी परिवार के सहयोग से पारसी समुदाय के अंतर्गत स्त्री जरतोश्ती मंडल का गठन हुआ।
ई.) जोड़ियां लगाओ।
1.) सावित्रीबाई फुले – बहुजन समाज की स्थापना
2.) राजा राममोहन राय – ब्रह्म समाज की स्थापना
3.) सन 1829 – सती प्रथा के अंत का कानून
4.) ईश्वर चंद्र विद्यासागर- विधवा पुनर्विवाह को मान्यता
5.) पंडिता रमाबाई – संस्कृत की महान विद्वान
6.) नौरोजी फरदूनजी – रास्त गोफ्तार नामक पत्रिका शुरू की
उत्तर –
1.) सावित्रीबाई फुले – बहुजन समाज की स्थापना
2.) राजा राममोहन राय – ब्रह्म समाज की स्थापना
3.) सन 1829 – सती प्रथा के अंत का कानून
4.) ईश्वर चंद्र विद्यासागर- विधवा पुनर्विवाह को मान्यता
5.) पंडिता रमाबाई – संस्कृत की महान विद्वान
6.) नौरोजी फरदूनजी – रास्त गोफ्तार नामक पत्रिका शुरू की