Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 5 शिल्प एबं उद्योग all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 5 शिल्प एबं उद्योग
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
शिल्प एबं उद्योग
अ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) भारत एक …………………… देश है परंतु यह शिल्प और उद्योगों के क्षेत्र में भी विश्व में अग्रणी रहा है।
भारत एक कृषि प्रधान देश है परंतु यह शिल्प और उद्योगों के क्षेत्र में भी विश्व में अग्रणी रहा है।
2.) 18 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में भारतीय …………………… और …………………… की स्थिति खराब होने लगी।
18 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में भारतीय शिल्प और उद्योगों की स्थिति खराब होने लगी।
3.) ………………….. एवं ………………………. वस्त्र उद्योग के बड़े केंद्र बन गए।
मैनचेस्टर एवं लंकाशायर वस्त्र उद्योग के बड़े केंद्र बन गए।
4.) रेलवे के विकास में ………………………….. क्षेत्रों में भी इंग्लैंड की वस्तुओं को पहुंचना शुरू किया।
रेलवे के विकास में ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंग्लैंड की वस्तुओं को पहुंचना शुरू किया।
5.) इन कारखानों के लिए ………………………. विदेशों से लाई जाती थी।
इन कारखानों के लिए मशीने विदेशों से लाई जाती थी।
6.) ……………………. खदानों के मजदूरों की दशा तो और भी दयनीय थी।
कोयला खदानों के मजदूरों की दशा तो और भी दयनीय थी।
7.) आवश्यक सुविधा प्राप्त करने के लिए मजदूर वाले ……………………… करना आरंभ कर दिया।
आवश्यक सुविधा प्राप्त करने के लिए मजदूर वाले हड़ताल करना आरंभ कर दिया।
आ.) एक एक वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) व्यापार में गिरावट क्यों आने लगी?
क्षेत्रीय शासको ने अपने राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले व्यापारियों पर अधिक कर लगा दिया इसकी वजह से व्यापार में गिरावट आने लगी।
2.) कपड़ा उद्योग के प्रमुख केंद्र कौन से थे?
बंगाल में ढाका, अहमदाबाद, आगरा, बेंगलुरु, कोयंबटूर, आंध्र प्रदेश, बनारस कपड़ा उद्योग के प्रमुख केंद्र थे।
3.) ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में बहुमूल्य वस्तुएं लाती थी उसके बदले भारत से कौन-कौन सी वस्तुएं लेकर जाते थे?
ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में बहुमूल्य वस्तुएं लाती और उसके बदले कपड़े, मसाले यह भारत से लेकर विदेश में बेचते थे।
4.) यूरोप के बाजार में भारत के कौन से वस्तु की मांग अधिक थी?
यूरोप के बाजार में भारतीय कपड़ों की मांग अधिक थी।
5.) मुंबई में पहली सूती वस्त्र कारखाना किसने स्थापित किया?
मुंबई में पहली सूती वस्त्र कारखाना कावस जी नानाजी दाभार नामक एक पारसी व्यापारी में स्थापित किया।
6.) कागज, चीनी, आटा इन चीजों की मिले कब खोली गई?
कागज, चीनी, आटा इन चीजों की मिले 19वीं शताब्दी के उत्तर अर्थ और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में खोली गई।
7.) औद्योगिक विकास के समय समाज में कितने वर्गों का उदय हुआ?
औद्योगिक विकास के समय समाज में दो सामाजिक वर्गों का उदय हुआ एक औद्योगिक पूंजीपति वर्ग और आधुनिक मजदूर वर्ग।
इ.) जोड़ियां लगाओ।
1.) सन 1813 – भारत में मशीनों वाले उद्योग खोले जाने लगे।
2.) सन 1880 – मजदूरों ने ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की।
3.) सन 1885 – बिजली के बल्ब लग जाने से काम में तेजी।
4.) सन 1906 – 56 कपड़ा मिले स्थापित।
5.) सन 1880 – रिशरा में जूट मिल की स्थापना।
6.) सन 1920 – इंग्लैंड की सरकार द्वारा मुक्त व्यापार नीति को अपनायी।
7.) सन 1850 – कोयला खान उद्योग की शुरूआत।
उत्तर –
1.) सन 1813 – इंग्लैंड की सरकार द्वारा मुक्त व्यापार नीति को अपनायी।
2.) सन 1880 – 56 कपड़ा मिले स्थापित।
3.) सन 1885 – रिशरा में जूट मिल की स्थापना।
4.) सन 1906 – कोयला खान उद्योग की शुरूआत।
5.) सन 1880 – बिजली के बल्ब लग जाने से काम में तेजी।
6.) सन 1920 – मजदूरों ने ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की स्थापना की।
7.) सन 1850 – भारत में मशीनों वाले उद्योग खोले जाने लगे।
ई.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
अ.) मजदूरों के वेतन में कटौती क्यों की जाती थी?
मशीन खराब हो जाए या माल कम तैयार हो तो इसमें मजदूरों की कोई गलती नहीं थी लेकिन इस वजह से मालिक उनके वेतन से कटौती कर लेते थे। अगर मजदूरों की तबीयत खराब हो जाए तो उनको दवा करने के बजाय कम पर नहीं आने के कारण उनके वेतन में कटौती होती थी।
2.) मजदूरों ने संगठन क्यों बनाए? उनकी मांगे कौन-कौन सी थी?
मजदूरों को बहुत कम करना पड़ता था उनको बार-बार घंटे काम करना पड़ता था। स्त्रियों और बच्चों को भी गर्मी में 14 घंटे और जाड़े में 12 घंटे तक काम करना पड़ता था। कोयल के खदानों में जो काम करते थे वहां पर दुर्घटनाएं बहुत सी हुआ करती थी। ऐसी स्थिति में मजदूरों ने संगठन बने और अपनी मांगे रखी। उनकी मांगे यह थी के- काम के घंटे में कम करे, काम से एक दिन साप्ताहिक छुट्टी दे और कारखाने में जो मजदूर घायल होते हैं उनको मुआवजा यही मजदूरों के प्रारंभिक मांगे थी।
3.) ई सन 1927 में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना क्यों की गई?
सन 1920 के दशक से ही जीडी बिरला भारतीय उद्योगपतियों का एक संघ बनाना चाहते थे। इस उद्देश्य से सन 1927 में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) की स्थापना की गई। यह पूरे भारत में व्यापारिक हितों के लिए काम करने वाली व्यापारिक संस्था बन गई।
4.) अंग्रेजों का एकमात्र उद्देश्य क्या था?
अंग्रेज कपास, नील, अफीम, जूट जैसे कच्चे माल के उत्पादन को प्रोत्साहन देने लगे। वे किसानों से मनमानी दाम पर माल खरीदने और उन्हें अनाज की जगह नगदी फसल उपजाने को बाध्य करते थे। इंग्लैंड में खाद्यान्न की भी कमी थी अतः भारत से अनाज का भी निर्यात किया जाता था। यहां तक की भारत में काल के समय भी अनाज का निर्यात किया जाता था। दूसरी तरफ कच्चा माल के लिए अधिक भूमि का उपयोग किए जाने से भी देश में खाद्यान्न की कमी होने लगी। अंग्रेजों का एकमात्र उद्देश्य यह था कि किसी तरह उनके उद्योगों को समाप्त कर अपना उद्योग विकसित किया जाए।
5.) शिल्प और उद्योग में लगे हुए कारागीर शहर छोड़कर गांव में क्यों लौटने लगे?
अंग्रेजों की आर्थिक नीतियों से भारतीय शिल्प और उद्योग का धीरे-धीरे पतन होने लगा। रेलवे के विकास में ग्रामीण क्षेत्रों में भी इंग्लैंड की वस्तुओं को पहुंचना शुरू किया। इस वजह से हस्तक्षेप की कीमत बढ़ गई। मशीन से जो चीज तैयार होती थी वह बाजार में सस्ती मिलने लगी। अंग्रेजी शासन से पहले कृषि हस्तशिल्पी और कुटीर उद्योग का बहुत बढ़िया संतुलन था। लेकिन कुटीर उद्योग और हस्त शिल्प के विनाश ने इस संतुलन को नष्ट कर दिया। इस वजह से शिल्पा और उद्योग में लगे हुए कर गीत अब शहर छोड़ कर गांव में लौटने लगे।