Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 2 भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना
अ.) तीन से चार वाक्य में उत्तर लिखिए।
1.) भारत और यूरोप के बीच व्यापार किस तरह से होता था?
भारत और यूरोप के बीच प्राचीन काल से ही व्यापारिक संबंध थे। इस व्यापार में अब सौदागरों की भूमिका महत्वपूर्ण थी। यह अरब सौदागर भारतीय व्यापारी और कारागिरों से सामान खरीद कर अरब के बाजारों में लाते थे। जहां से यूरोप के व्यापारी उसे समान को खरीद कर अपने देश के बाजारों तक पहुंचने थे।
2.) यूरोप के व्यापारियों को लाल सागर से भारत आते वक्त किन परेशानियों का सामना करना पड़ता?
15वीं शताब्दी के आसपास यूरोप के व्यापारियों ने लाल सागर से होते हुए स्थल मार्ग से भारत आना शुरू किया। इस मार्ग पर उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा इस मार्ग से यूरोप तक माल पहुंचाने में काफी अधिक समय लगता था। इस रास्ते में आते-जाते लुट जाने का भय हमेशा ही बना रहता था। इस तरह की परेशानियों का सामना यूरोप के व्यापारियों को लाल सागर से भारत आते वक्त करना पड़ता।
3.) भारत के किन परिस्थितियों का फायदा विदेशी कंपनियों ने अपने लाभ हेतु उठाया?
भारत में मुगल शासन कमजोर हो चुका था। इसकी जगह छोटे-छोटे राज्यों का निर्माण हुआ था। वे ताकतवर नहीं थे, वह हमेशा ही अपने पड़ोसी राज्य के साथ युद्ध करते रहते थे। इन सब परिस्थितियों का फायदा विदेशी कंपनियों में अपने लाभ हेतु उठाया।
4.) कर्नाटक की सेना फ्रांस की सेना से 1740 में हार गई। इस परिणाम से क्या सिद्ध होता है?
कर्नाटक की सेना फ्रांस की सेना से युद्ध में 1740 में हार गई इस यह साबित होता है, कि एक छोटी सी सेना भी अगर सैनिकों में अनुशासन हो, उन्हें नियमित रूप से प्रशिक्षण और वेतन दिया जाए, उन्हें आधुनिक शास्त्र दिए जाए तो वह किसी भी बड़ी सेना को हरा सकती है।
5.) ई सन 1717 में कंपनी ने मुगल सम्राट फर्रुखखसियर को कौनसा शाही फरमान दिया?
कंपनी में मुगल सम्राट फर्रुखखसियर को एक शाही फरमान दिया उसके अनुसार कंपनी को ₹3000 वार्षिक करके बदले बिना कोई अन्य कर दिए बंगाल में व्यापारी करने की अनुमति मिल गई। इस आदेश के बाद कंपनी राज्य में जो माल खरीदी थी उसे पर उसे कोई कर नहीं देना पड़ता था।
6.) कंपनी को मिले छूट का फायदा कंपनी के कर्मचारी अपने निजी व्यापार के लिए कर रहे हैं। यह पता चलते ही सिराजुद्दौलाने का क्या-क्या किया?
कंपनी को मिले छूट का फायदा कंपनी के कर्मचारी अपने निजी व्यापार के लिए कर रहे हैं। यह बात बंगाल के नवाब सिराजुद्दीन को पता चली। बंगाल के नवाब को यह व्यवस्था पसंद नहीं आई। उसने कंपनी को बिना शुल्क व्यापार करने से मना कर दिया। उसने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनकी किलेबंदी के विस्तार पर लोक लगा दी।
आ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) भारत और यूरोप के बीच प्राचीन काल से ही ………………….. संबंध थे।
भारत और यूरोप के बीच प्राचीन काल से ही व्यापारिक संबंध थे।
2.) कालीकट के शासक ने …………………. को अपने यहां व्यापार करने की अनुमति एव सुविधा दी।
कालीकट के शासक ने वास्कोडिगामा को अपने यहां व्यापार करने की अनुमति एव सुविधा दी।
3.) पूरे यूरोप में …………….. के मसालों की बहुत ज्यादा मांग थी।
पूरे यूरोप में भारत के मसालों की बहुत ज्यादा मांग थी।
4.) ……………… मुगल साम्राज्य का एक सुबा था जो लगभग स्वतंत्र हो चुका था।
कर्नाटक मुगल साम्राज्य का एक सुबा था जो लगभग स्वतंत्र हो चुका था।
5.) ……………………. मुगल साम्राज्य का एक धनी और बड़ा प्रांत था।
बंगाल मुगल साम्राज्य का एक धनी और बड़ा प्रांत था।
6.) बंगाल के नवाब ………………….. को यह व्यव्स्था पसंद नहीं आई।
बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को यह व्यव्स्था पसंद नहीं आई।
7.) सिराजुदौला मारा गया और ………………. को बंगाल का नवाब बना दिया गया।
सिराजुदौला मारा गया और मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया गया।
इ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखें।
1.) वास्कोडिगामा भारत किस मार्ग से पहुंचा?
वास्कोडिगामा यूरोप से होकर अफ्रीका का चक्कर लगाता हुआ उत्तमाशा अंतरिप के मार्ग से भारत के पश्चिमी तट पर स्थित कालीकट बंदरगाह पर पहुंचा।
2.) पुर्तगाल व्यापारियों ने भारत में कहां-कहां पर व्यापारिक कोठिया स्थापित की?
पुर्तगाल के व्यापारियों ने भारत में कालीकट, गोवा, दमन, दीव और हुगली के बंदरगाहों पर अपनी व्यापारिक कोठिया स्थापित की।
3.) 31 दिसंबर 1600 को इंग्लैंड में व्यापारियों ने किस कंपनी की स्थापना की?
31 दिसंबर 1600 को इंग्लैंड की कुछ व्यापारियों ने ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की।
4.) इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्य मुकाबला किस कंपनी के साथ था?
इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्य मुकाबला सीधे रूप से फ्रांस की फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ था।
5.) इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी में भारत में किन-किन जगहों पर अपनी फैक्ट्रीयों की स्थापना की?
इंग्लैंड की ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सूरत, मछलीपट्टनम, हुगली, पटना, कासिम बाजार इन जगहों पर अपने फैक्ट्रीयों की स्थापना की।
6.) बंगाल में पहली अंग्रेजी फैक्ट्री किस जगह पर शुरू हुई?
बंगाल में पहली अंग्रेजी फैक्ट्री 1651 में हुगली नदी के किनारे शुरू हुई।
7.) सिराजुदौला ने 30000 सिपाहियो के साथ किस फैक्ट्री पर हमला बोल दिया?
सिराजुदौला ने 30000 सिपाहियो के साथ कासिम बाजार में स्थित इंग्लिश फैक्ट्री पर हमला बोल दिया।
जोड़ियां लगाओ।
1.) सन 1498 – बंगाल की पहली फैक्ट्री की शुरुआत
2.) 31 दिसंबर 1600 – मीर कासिम बंगाल का नवाब
3.) सन 1740 – वास्कोडिगामा का भारत में आगमन
4.) सन 1651 – ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
5.) सन 1707 – अलीवर्दी खा बंगाल का नवाब बन गया।
6.) सन 1760 – पलासी में युद्ध
उत्तर –
1.) सन 1498 – वास्कोडिगामा का भारत में आगमन
2.) 31 दिसंबर 1600 – ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना
3.) सन 1740 – अलीवर्दी खा बंगाल का नवाब बन गया।
4.) सन 1651 – बंगाल की पहली फैक्ट्री की शुरुआत
5.) सन 1707 – पलासी में युद्ध
6.) सन 1760 – मीर कासिम बंगाल का नवाब