Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 1 कब, कहा और कैसे all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 1 कब, कहा और कैसे
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
कब, कहा और कैसे
अ.) एक-एक वाक्य में प्रश्नों के उत्तर लिखो।
1.) इतिहास को कितने कालखंडों में बांटा गया है?
इतिहास को प्राचीन मध्य और आधुनिक ऐसे तीन कॉल करो में बांटा गया है।
2.) आधुनिक युग को जन्म देने वाले परिवर्तनों की शुरुआत सबसे पहले कहां पर शुरू हुई?
आधुनिक युग को जन्म देने वाले अनेक परिवर्तनों की शुरुआत सबसे पहले यूरोप में हुई।
3.) सन 1492 में अमेरिका महाद्वीप की खोज किसने की?
सन 1492 में अमेरिका महाद्वीप की खोज प्रसिद्ध नाविक कोलंबस ने की।
4.) कैमरे का आविष्कार कितने साल पहले हुआ?
कैमरा का आविष्कार 200 साल पहले हुआ था।
5.) अंग्रेज भारतीयों से श्रेष्ठ और बेहतर थे ऐसा किसका मानना था?
अंग्रेज भारतीय उनसे श्रेष्ठ और बेहतर थे। ऐसा जेम्स मिल इनका मानना था।
6.) पूंजीपतियों का मुख्य उद्देश्य क्या था?
पूंजीपतियों का मुख्य उद्देश्य था मुनाफा कमाना।
आ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) पंद्रहवीं शताब्दी में इटली में एक नया आंदोलन आरंभ हुआ जिसे ………………. कहा जाता है।
पंद्रहवीं शताब्दी में इटली में एक नया आंदोलन आरंभ हुआ जिसे पुनर्जागरण कहा जाता है।
2.) सीमित मान्यताओं की ……………… जाचने के साथ –साथ इस वक्त नई चीजों को खोजने के भी काफी प्रयास किए गए।
सीमित मान्यताओं की सच्चाई जाचने के साथ -साथ इस वक्त नई चीजों को खोजने के भी काफी प्रयास किए गए।
3.) 15वीं शताब्दी के अंत तक यूरोप में एक नई सामाजिक व्यवस्था का जन्म हुआ जिसे ……………….. कहते हैं।
15वीं शताब्दी के अंत तक यूरोप में एक नई सामाजिक व्यवस्था का जन्म हुआ जिसे पूंजीवाद कहते हैं।
4.) मशीनीकरण की प्रक्रिया इंग्लैंड में …………………. सदी के उत्तरार्ध में शुरू हुई।
मशीनीकरण की प्रक्रिया इंग्लैंड में अठारहवीं सदी के उत्तरार्ध में शुरू हुई।
5.) हमारे देश में …………………….. शासन आने से अंग्रेजी शिक्षा एवं नवीन विचारों का प्रवेश हुआ।
हमारे देश में अंग्रेजी शासन आने से अंग्रेजी शिक्षा एवं नवीन विचारों का प्रवेश हुआ।
6.) भारत के लोग इतने पिछड़े और असभ्य थे की अंग्रेजी शासन से ही उनका …………………… हो सकता था।
भारत के लोग इतने पिछड़े और असभ्य थे की अंग्रेजी शासन से ही उनका कल्याण हो सकता था।
7.) 19वीं सदी की शुरुआत तक पूरे देश का मानचित्र तैयार करने के लिए बड़े-बड़े ……………………. किए जाने लगे।
19वीं सदी की शुरुआत तक पूरे देश का मानचित्र तैयार करने के लिए बड़े-बड़े सर्वेक्षण किए जाने लगे।
इ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) जेम्स मिल भारत के बारे में कैसी धारणा थी?
जेम्स मिल को लगता था कि एशियाई देश प्रगति और सभ्यता के मामले में यूरोप से काफी पीछे थे। उनका मानना थी कि भारत में अंग्रेजों के आने से पहले यहां हिंदू और मुसलमान तानाशाहों का शासन था। भारत के लोग इतने पिछड़े और असभ्य थे की अंग्रेजी शासन से ही उनका कल्याण हो सकता था। अंग्रेज भारतीय उनसे श्रेष्ठ और बेहतर थे।
2.) छापखाना यंत्र आने के बाद किस तरह के बदलाव हुए?
19वीं सदी से पहले छापखाने नहीं थे। लिपिक नकलनवीस हाथ से ही पांडुलिपियां की प्रतिकृति बनाते थे। बाद में 19वीं सदी के मध्य तक छपाई तकनीक के माध्यम से सरकारी विभाग की कार्रवाइयों के दस्तावेज की कई प्रतिकृतियां बनाई जाने लगी। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियों को आप आज भी अभिलेखागारो और पुस्तकालय में देख सकते हैं।
3.) 19वीं सदी की शुरुआत में किन किन चीजों पर सर्वेक्षण किए जाने लगे?
19वीं सदी की शुरुआत में जो सर्वेक्षण किया उसमें धरती की सतह, मिट्टी की गुणवत्ता, वहां से मिलने वाले पेड़ पौधे और जीव जंतु और स्थानीय फसलों का पता लगाया जाता था। इसके अलावा वनस्पति सर्वेक्षण, प्राणी वैज्ञानिक सर्वेक्षण, पुरातत्व सर्वेक्षण यह सर्वेक्षण भी किए जाते थे।
4.) जनगणना किस लिए की जाती है?
19वीं सदी के आखिर से हर 10 साल में जनगणना भी की जाने लगी। जनगणना के द्वारा भारत के सभी प्रांतों में रहने वाले लोगों की संख्या, उनका धर्म, जाति, व्यवसाय, शैक्षणिक स्तर आदि के बारे में जानकारी या इकट्ठा की जाती है। इन जानकारी के आधार पर उन्हें बेहतरीन के लिए भावी योजना तैयार की जाती है।
5.) पूंजीवाद किसे कहते हैं?
व्यापारिक संबंधों से यूरोप के व्यापारियों ने बहुत लाभ कमाया। लाभ होने के कारण धीरे-धीरे इनके पास पूंजी जमा होने लगी इस पूंजी को उन्होंने फिर से व्यापार में लगाया। इस प्रकार 15वीं शताब्दी के अंत तक यूरोप में एक नई सामाजिक व्यवस्था का जन्म हुआ जिसे पूंजीवाद कहते हैं।
6.) यूरोप के देशों ने अपने देश से बाहर की दुनिया में पैर फैलाने पर किस आवश्यकताओं ने मजबूर कर दिया?
उद्योगों की स्थापना के कारण देश में वस्तुओं का उत्पादन बढ़ गया। इन वस्तुओं को बेचने के लिए अब बंजारों की आवश्यकता थी। साथ ही इन वस्तुओं को तैयार करने के लिए कच्चे माल के भी आवश्यकता थी। इन दोनों ही आवश्यकताओं ने यूरोप के देशों को अपने देश से बाहर की दुनिया में पैर फैलाने के लिए मजबूर कर दिया।
7.) वर्षों पहले के पुराने अखबार, व्यक्तिगत पत्र, डायरिया, निजी दस्तावेज यह चीजे सुरक्षित क्यों रखी जाती है?
पुस्तकालय में वर्षों पहले पुराने अखबार, व्यक्तिगत पत्र, डायरिया, निजी दस्तावेज यह चीज सुरक्षित रखे जाते है। महान व्यक्तियों के जीवन और आत्मकथा भी इतिहास के अध्ययन में उपयोगी साबित हुए हैं। इन पुस्तकों से हम उन व्यक्तियों के बारे में विशेष जानकारी मिलती है। जिन्होंने राजनीति प्रशासन और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही इन पुस्तकों से हमें उसे समय के समाज में हो रही विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में पता चलता है।
ई.) दी गई विधानी सही या गलत लिखो।
1.) कुछ लोग कहानी, उपन्यास एवं ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म बनाते हैं।
सही
2.) भारत में कैमरा का इस्तेमाल 1600 ई सन के दौरान शुरू हुआ।
गलत
3.) अभिलेखागारों में सरकार के दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है।
सही
4.) यूरोप के व्यापारियों ने व्यापार की खरीदी बिक्री अपने विभागों तक ही सीमित रखी।
गलत
5.) दुनिया में हो रहे इन बदलाव के बीच 18 भी साड़ी के अंतिम दशकों में दो और महत्वपूर्ण बदलाव हुए।
सही
6.) पुर्तगाल के नाविक वास्कोडिगामा ने 1498 ई सन में यूरोप से भारत तक के समुद्र मार्ग की खोज की थी।
सही