Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 13 स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 13 स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
स्वतंत्रता के बाद विभाजित भारत का जन्म
अ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) लगभग दो सदियों के संघर्ष के बाद ……………………… 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।
लगभग दो सदियों के संघर्ष के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।
2.) आजादी और शक्ति …………………………… लाती है।
आजादी और शक्ति जिम्मेदारियां लाती है।
3.) कृषि पर उस समय लगभग 90% …………………………… निर्भर थी?
कृषि पर उस समय लगभग 90% जनता निर्भर थी?
4.) हमारे संविधान में ……………………. और ………………………. सरकार के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया ताकि केंद्र और राज्य के बीच टकराव न हो।
हमारे संविधान में केंद्र और राज्य सरकार के बीच शक्तियों का स्पष्ट विभाजन किया गया ताकि केंद्र और राज्य के बीच टकराव न हो।
5.) अधिकांश लोग ……………………….. की जगह हिंदी को अपनाना चाहते थे।
अधिकांश लोग अंग्रेजी की जगह हिंदी को अपनाना चाहते थे।
6.) 1 अक्टूबर 1953 को …………………………….. के रूप में एक नए राज्य का गठन हुआ
1 अक्टूबर 1953 को आंध्रप्रदेश के रूप में एक नए राज्य का गठन हुआ
7.) देश को संगठित करने के साथ ही ………………………… विकास भी एक बड़ी समस्या थी।
देश को संगठित करने के साथ ही आर्थिक विकास भी एक बड़ी समस्या थी।
आ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखिए।
1.) आजादी के साथ-साथ सरकार के सामने कौन-कौन सी समस्याएं खड़ी रही?
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ उसके बाद भारत के विभाजन ने लगभग 1 करोड़ शरणार्थियों को पाकिस्तान से भारत आने पर बाध्य कर दिया। इन के रहने और काम देने की व्यवस्था करना सरकार के लिए बहुत बड़ी समस्या थी। लगभग 500 से अधिक देसी रियासतों के विलय की समस्या भी सामने चुनौती के रूप में खड़ी थी। इन सब के साथ-साथ देश को एक ऐसे राजनीतिक व्यवस्था भी प्रदान करनी थी जो सबके लिए उपयोगी और उनकी उम्मीदो के अनुरूप हो।
2.) आजादी के समय भारत में खेती की व्यवस्था किस तरह की थी?
आजादी के समय भारत के अधिकतर किस गांव में रहते थे। किसानों को कृषि के लिए मानसून मतलब बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था। सिंचाई की व्यवस्था विकसित नहीं थी। बारिश नहीं होने से किसानों को काल का सामना करना पड़ता था। कृषको पर निर्भर अन्य पैसा के लोग जैसे नाई, बढ़ई, लोहार और कारागीर वर्ग भी संकट की स्थिति में आ जाते थे।
3.) हम भारत को संगठित और मजबूत राष्ट्र क्यों नहीं बना सकते थे?
आजादी साथ-साथ हर विभाजन के कारण धार्मिक उन्माद ने लगभग संपूर्ण भारत को अपने चपेट में ले लिया था। लेकिन देश के कुछ ग्रामीण इलाके बिहार और विभाजन से प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर पूरा देश सांप्रदायिक विचारधारा से अलग रहा। इन परिस्थितियों में भारत धर्मनिरपेक्षता के बिना एक संगठित तथा मजबूत राष्ट्र नहीं बन सकता था।
4.) हम संविधान का सम्मान आज भी करते हैं इसके पीछे कारण क्या है?
संविधान सभा के सदस्य व्यक्ति की गरिमा और आजादी, सामाजिक, आर्थिक समानता, जनता की खुशहाली और राष्ट्रीय एकता में विश्वास रखते थे। यह आदर्श आज तक जिंदा है। यही कारण है कि हम संविधान का आज भी सम्मान करते हैं।
5.) देश की एकता और अखंडता सुरक्षित रहने के लिए संविधान में कौन-कौन से नियम बनाएं?
हमारे संविधान में राज्य के नागरिकों को कुछ मौलिक अधिकार दिए और राज्य के निष्ठावान बने रहने के उपाय के रूप में नागरिकों के लिए मौलिक कर्तव्य भी बताएं। राज्य को दिए गए नीति निर्देशक तत्व ने यह सुनिश्चित किया कि देश के भौतिक संसाधन का इस्तेमाल सामूहिक हित में किया जाए और अधिक धन और संग्रह से बचा जाए। संविधान में समूचे देश के नागरिकों के एक झंडा (तिरंगा), एक संविधान, एक राष्ट्रगान इसका प्रावधान किया ताकि देश की एकता और अखंडता सुरक्षित रहे।
इ.) एक-एक वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) आजादी के बाद भारत के नेताओं ने धर्म के मामले में किस सिद्धांत को स्वीकार किया?
आजादी के बाद भारत के नेताओं ने धर्म के मामले में धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को स्वीकार किया।
2.) आजादी के समय हमारे भारत की आबादी कितनी थी?
आजादी के समय हमारे भारत के आराध्य लगभग 34. 5 करोड़ थी।
3.) संविधानिक सभा के लिए कितने प्रतिनिधि देशभर से चुनकर आए थे?
संविधान सभा का गठन किया गया इसके लगभग 300 प्रतिनिधि देश पर से चुनकर आए थे।
4.) पूर्ण रूप से संविधान कब लागू किया गया?
26 जनवरी 1950 को संविधान पूर्ण रूप से लागू किया गया।
5.) केंद्र सरकार को किन-किन बातों की जिम्मेदारी दी गई है?
केंद्र सरकार को कराधान, संचार रक्षा और विदेश नीति इन बातों की जिम्मेदारी दी गई है।
6.) भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का विरोध किसने किया?
भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का विरोध नेहरू और वल्लभभाई पटेल ने किया।
7.) भारत में स्त्री पुरुषों को सरकार चुनने का अधिकार अर्थात मतदान करने का अधिकार कब मिला?
भारत में आजादी के पहले ही आम चुनाव में स्त्री पुरुषों को सरकार चुनने का अधिकार अर्थात मतदान करने का अधिकार मिला।
ई.) दी गई विधानी सही है या गलत लिखो।
1.) भारत के लोग कई समुदायों, जातियां क्षेत्र एवं भिन्न-भिन्न भाषा- भाषी समूह में बटे हुए थे।
सही
2.) भारत के सभी लोग भारत को भी पाकिस्तान की तरह धर्म केंद्रित राष्ट्र बनाना नहीं चाहते थे।
गलत
3.) आजादी के वक्त बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी।
सही
4.) आजादी के समय कृषि क्षेत्र विकसित था
गलत
5.) संविधान के निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी।
सही
6.) आजादी के बाद पूरे भारत मे एक ही भाषा लागू की गई।
गलत