Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन 1885-1947 all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 12 राष्ट्रीय आन्दोलन 1885-1947
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
राष्ट्रीय आन्दोलन 1885-1947
दिए गए प्रश्नों के तीन से चार वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) 1850 के बाद राजनीतिक संघटनाओं से जुड़े लोगों के मन में अपने देश के प्रति कौन सी सोच विकसित हुई?
1850 के बाद राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों के मन में देश के प्रति एक स्वच्छ विकसित हुई। इन लोगों की नजर में भारत में निवास करने वाले सभी वर्ग धर्म जाति भाषा और लिंग समूह के लोग भारतीय हैं और भारत इन भारतीयों का घर है। यहां के संसाधन और व्यवस्था पर भारतीयों का हक होना चाहिए। जब तक अंग्रेज यहां से बाहर नहीं जाएंगे भारत भारतीयों का नहीं हो सकता।
2.) इंग्लैंड ने अपनी औद्योगिक जरूरत को पूरा करने के लिए भारत का आर्थिक शोषण किस तरह से किया?
इंग्लैंड में अपने औपनिवेशिक नीतियों ने अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए भारत का आर्थिक शोषण शुरू किया। औद्योगिक जरूरत के लिए सस्ते कच्चे माल के निर्यात और तैयार माल के लिए बाजार के रूप में भारत का उपयोग शुरू किया। कपड़ा उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए भारत से निर्यात होने वाले कपड़ों पर भारी मात्रा में टैक्स लगाए। इंग्लैंड में तैयार होने वाले माल पर कर में राहत प्रदान की।
3.) अंग्रेजी शिक्षा की वजह से भारत में कौन-कौन से बदलाव आए?
अंग्रेजी शिक्षा के भारत में आधुनिक राष्ट्रवाद की भावना को सशक्त बनाया। अंग्रेजी शिक्षा की वजह से भारत में एक नया बुद्धिजीवी वर्ग ने जन्म लिया। जो स्वतंत्रता, समानता और भातृत्व की भावना से प्रेरित था। अंग्रेजी भाषा के रूप में शिक्षित भारतीयों को एक ऐसा संपर्क भाषा मिली जिसके माध्यम से वह अपनी समस्याओं को
4.) अंग्रेजों ने वर्नाकुलर प्रेस एक्ट 1878 के माध्यम से कार्रवाई क्यों शुरू की?
अंग्रेजों के आगमन के पश्चात भारत में आधुनिक समाचार पत्रों का विकास हुआ। सस्ते समाचार पत्र लोगों तक पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भारतीय लोगों के द्वारा भी समाचार पत्र छापे जाने लगे। इन समाचार पत्रों ने अंग्रेजों की शोषणकारी नीतियों को उजागर किया। समाचार पत्रों के माध्यम से जब अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण का पर्दाफाश होने लगा तो अंग्रेजों ने वर्नाकुलर प्रेस एक्ट 1878 के माध्यम से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की ताकि इन समाचार पत्रों का प्रसार रुक जाए।
5.) राजनीतिक प्रशिक्षण एवं राष्ट्रवादी विचारों के फैलाव के मुख्य हथियार के रूप में कौन-कौन काम करने लगा?
इंडियन मिरर, बंगाली, केसरी, मराठी, हिंदू पैट्रीयट, अमृत बाजार पत्रिका इत्यादि अनेक अंग्रेजी समाचार और भारतीय भाषा के समाचार पत्रों ने अंग्रेजों के कुकृत्यों को प्रकाशित किया लेकिन साथ-साथ प्रतिनिधियों के द्वारा शासन की व्यवस्था स्वतंत्रता और लोकतंत्र के विचारों को आम लोगों के बीच प्रिया बनाया किस प्रकार भारतीय समाचार पत्र राजनीतिक प्रशिक्षण एवं राष्ट्रवादी विचारों के फैलाव के मुख्य हथियार के रूप में काम करने लगे।
6.) 16 अक्टूबर 1905 को विभाजन लागू होने के दिन बंगाल के लोगों ने अपना विरोध किस तरह से प्रकट किया?
16 अक्टूबर 1905 को विभाजन लागू होने के दिन बंगाल में शोक दिवस मनाया गया। लोगों ने उपवास रख। बंगाल की गलियों में वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। कोलकाता के टाउन हॉल में एक सभा हुई जिसमें तिलक उपस्थित थे। लोगों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प किया। स्कूल, कॉलेज, न्यायालयो का बहिष्कार किया। महिलाओं ने भी आंदोलन में भाग लिया।
7.) बंगाल को विभाजित करने के पीछे अंग्रेजों की कौन सी मंशा छुपी हुई थी?
लॉर्ड कर्जन ने राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने के लिए 1905 में बंगाल के विभाजन का आदेश निकाला। अंग्रेजों का तर्क था कि यह प्रांत काफी बड़ा है अतः प्रशासनिक सुविधा के लिए बंगाल का विभाजन अनिवार्य है। लेकिन इस विभाजन के पीछे छिपी हुई मंशा थी कि एकीकृत बंगाल जो कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय आंदोलन का गढ़ था उसे सामुदायिक आधार पर हिंदू बहुल पश्चिम बंगाल बिहार झारखंड और उड़ीसा में तथा मुस्लिम बहुल पूर्वी बंगाल को एक दूसरे से विभाजित किया जाए।
एक एक वाक्य में उत्तर लिखिए।
1.) भारत में अंग्रेजी राज चलाने के लिए आर्थिक शोषण क्यों शुरू किया गया?
भारत में अंग्रेजी राज औपनिवेशिक नीतियों ने अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए भारत का आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया।
2.) भारत में समाचार पत्रों का विकास कब से शुरू हुआ?
जब अंग्रेज भारत में आए उसके पश्चात भारत में आधुनिक समाचार पत्रों का विकास हुआ।
3.) अंग्रेजी समाचार पत्र एवं भारतीय भाषा के समाचार पत्रों के नाम लिखो।
केसरी मराठा हिंदू अमृत बाजार इंडियन मिरर बंगाली इत्यादि अंग्रेजी समाचार पत्र एवं भारतीय भाषा के समाचार पत्र थे।
4.) लॉर्ड कर्जन ने बंगाल के विभाजन का आदेश क्यों निकाला?
लॉर्ड कर्जन ने राष्ट्रीय भावना को कमजोर करने के लिए बंगाल के विभाजन का आदेश निकाला।
5.) कांग्रेस ने प्रारंभिक अवस्था में किस तरह के आंदोलन की आधारशिला रखी?
कांग्रेस ने अपनी प्रारंभिक अवस्था में लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष आंदोलन की आधारशिला रखी।
6.) बंगाल के अंतर्गत कौन-कौन से प्रदेश थे?
बंगाल के अंतर्गत बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड के प्रदेश थे।
7.) बंगाल से बाहर स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व किनके हाथों में था?
बंगाल से बाहर स्वदेशी आंदोलन का नेतृत्व तिलक और लाला लाजपत राय के हाथों में था।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) अंग्रेजों ने संपूर्ण भारत को अपने हित में ………………………….. रूप से एकीकृत किया।
अंग्रेजों ने संपूर्ण भारत को अपने हित में राजनीतिक रूप से एकीकृत किया।
2.) ……………………….. ने जाति भेद पर आधारित न्यायिक असमानता को दूर करने का प्रयास किया।
लॉर्ड रिपन ने जाति भेद पर आधारित न्यायिक असमानता को दूर करने का प्रयास किया।
3.) 16 अक्टूबर 1905 को विभाजन लागू होने के दिन समूचे बंगाल में …………………….. मनाया गया।
16 अक्टूबर 1905 को विभाजन लागू होने के दिन समूचे बंगाल में शोक दिवस मनाया गया।
4.) लीग ने मुसलमानो के लिए अलग ……………………………. मंडल की मांग की जिसे 1909 में सरकार ने मान लिया।
लीग ने मुसलमानो के लिए अलग निर्वाचक मंडल की मांग की जिसे 1909 में सरकार ने मान लिया।
5.) ………………… राष्ट्रीय आंदोलन में बम की राजनीति का प्रारंभ करने वाले प्रथम क्रांतिकरी थे।
खुदीराम बोस राष्ट्रीय आंदोलन में बम की राजनीति का प्रारंभ करने वाले प्रथम क्रांतिकरी थे।
6.) तिलक को ………………………. के आरोप में फंसा कर 6 वर्षों के कारवास की सजा दी गई।
तिलक को राजद्रोह के आरोप में फंसा कर 6 वर्षों के कारवास की सजा दी गई।
7.) कई राजनीतिक संस्थाओं का जन्म हुआ एवं सरकार विरोधी ……………………….. चले।
कई राजनीतिक संस्थाओं का जन्म हुआ एवं सरकार विरोधी आंदोलन चले।
ई.) सही जोड़ियां लगाओ।
1.) वर्नाकुलर प्रेस एक्ट – 1883
2.) अखिल भारतीय सम्मेलन- 1886
3.) पुणे सार्वजनिक सभा की स्थापना- 1867
4.) शोक दिवस – 1884
5.) मद्रास महाजन सभा- 1878
6.) कलकत्ता का दूसरा अधिवेशन- 16 अक्टूबर 1905
उत्तर –
1.) वर्नाकुलर प्रेस एक्ट – 1878
2.) अखिल भारतीय सम्मेलन- 1883
3.) पुणे सार्वजनिक सभा की स्थापना- 1867
4.) शोक दिवस – 16 अक्टूबर 1905
5.) मद्रास महाजन सभा- 1884
6.) कलकत्ता का दूसरा अधिवेशन- 1886