Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 10 अंग्रेज़ी शासन एबं शहरी बदलाव all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 10 अंग्रेज़ी शासन एबं शहरी बदलाव
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
अंग्रेज़ी शासन एबं शहरी बदलाव
अ.) एक-एक वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कौन सा था?
गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती था।
2.) मंदिरों के लिए प्रसिद्ध शहर कौन से थे?
दक्षिण भारत में मदुरई तंजावूर कांचीपुरम ऐसे शहरी केंद्र थे जो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध थे।
3.) यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों ने अपने व्यापारिक केंद्र किन-किन जगहों पर स्थापना किए थे?
यूरोपीय व्यापारी कंपनियों ने अपने व्यापारिक केंद्र गोवा, मछलीपट्टनम, मद्रास, पुडुचेरी में स्थापना किए थे।
4.) कानपुर और जमशेदपुर यह शहर किस उत्पादन के लिए प्रसिद्ध थे?
कानपुर सूती और ऊनी कपड़े और चमड़े की वस्तुओं के लिए और जमशेदपुर स्टील उत्पादन के लिए प्रसिद्ध थे।
5.) ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने कारखाने किन शहरों में बनवाए?
ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने कारखाने कोलकाता मुंबई और मद्रास इन शहरों में बनवाए।
6.) भागलपुर शहर किस नदी के किनारे बसा हुआ है?
भागलपुर शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है।
7.) लोग शहर की तरफ किस वजह से आ रहे थे?
बहुसंख्यक लोग रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा और सोई सुविधाओं के कारण शहर की तरफ आ रहे थे।
8.) भागलपुर शहर की पहचान किस रूप में रही है?
भागलपुर शहर की पहचान एक व्यावसायिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में रही है।
आ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) लोग गांव से शहर क्यों आने लगे?
औद्योगिक क्रांति के फल स्वरुप लोग रोजगार की तलाश में गांव से शहर की ओर आने लगे बड़े-बड़े कृषि फार्मा की स्थापना के कारण छोटे किसानों को गांव छोड़कर काम की तलाश में कारखाने में आना पड़ा जिससे औद्योगिक केदो की आबादी बढ़ने लगी।
2.) सत्ता के पुराने केंद्र नष्ट क्यों नष्ट हो गए?
18 वीं सदी के अंत तक एक नए दौर की शुरूआत हुई। व्यापारिक गतिविधियां अन्य स्थानों पर केंद्रित होने लगी। पुराने व्यापार केंद्र अपना महत्व होने लगे। खास वस्तुओं का उत्पादन करने वाले शहरों का महत्व नष्ट होने लगा क्योंकि उन वस्तुओं की मांग धीरे-धीरे घटने लगी। अंग्रेजों द्वारा स्थानीय शासको पर विजय के कारण भी क्षेत्रीय सत्ता के पुराने केंद्र नष्ट होने लगे।
3.) शहरी जीवन और सामाजिक परिवेश के बारे मे जानकारी दे।
शहरों में संपन्नता और गरीबी दोनों साथ-साथ दिखाई देते थे जिंदगी हमेशा दौड़ती भागती रहती थी। टाउन हॉल, सार्वजनिक पार्क, रंगशाला, सिनेमा घर ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ दिखाई देती थी। लोग शहरों में आने लगे थे। क्लर्क, शिक्षक, वकील, डॉक्टर, इंजीनियरिंग की मांग बढ़ती जा रही थी। शहरों में मध्यम वर्ग लोगों की संख्या बढ़ती गई। स्कूल कॉलेज पुस्तकालय जैसे नई शिक्षण संस्थानों के खुलने के वजह से विचारों का प्रसार हुआ।
4.) शहरीकरण की वजह से महिलाओं के जीवन में कौन से बदलाव आए?
शहरीकरण की वजह से महिलाओ के जीवन में भी बदलाव आए। उनके लिए नए अवसर निर्माण हुए। घर से बाहर सार्वजनिक जगहों पर महिलाओ की उपस्तिथि बढ़ने लगी। वे शिक्षिका, रंगकर्मी, फिल्म कलाकार, फैक्ट्री मजदूर, मदतनीस के रूप में शहर के नए व्यवसायों में वह दाखिल होने लगी।
5.) मुर्शिदाबाद सस्ते कपड़ों के साथ प्रतियोगिता में क्यों नहीं टिक पाया?
बंगाल में भागीरथी नदी के तट पर स्थित मुर्शिदाबाद रश्मि वेस्टन के उत्पादन का प्रमुख केंद्र था। लेकिन 18 वीं सदी के दौरान शहर पहले की अपेक्षा विस्तार और महत्व की दृष्टि से सिकुड़ गया क्योंकि वहां के बुनकर इंग्लैंड की मिलन से बनकर आए सस्ते कपड़ों के साथ प्रतियोगिता में नहीं टिक सके।
इ.) जोड़ियां लगाए।
1.) गांव के लोगों का मुख्य काम – शायरी और नृत्य संगीत
2.) रश्मि वेस्टन के उत्पादन का प्रमुख केंद्र ही- मस्जिद
3.) सूती वस्त्रों के व्यापार का केंद्र – खानकाह
4.) मुसलमान लोगों का उपासना केंद्र – सूरत
5.) सूफी संतों के धार्मिक केंद्र – खेती
6.) मनोरंजन के साधन – मुर्शिदाबाद
उत्तर –
1.) गांव के लोगों का मुख्य काम – खेती
2.) रश्मि वेस्टन के उत्पादन का प्रमुख केंद्र ही- मुर्शिदाबाद
3.) सूती वस्त्रों के व्यापार का केंद्र – सूरत
4.) मुसलमान लोगों का उपासना केंद्र – मस्जिद
5.) सूफी संतों के धार्मिक केंद्र – खानकाह
6.) मनोरंजन के साधन – शायरी और नृत्य संगीत
ई.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) आगरा, दिल्ली, लाहौर जैसे शहर मुगल ………………………….. और …………………… के महत्वपूर्ण केंद्र थे।
आगरा, दिल्ली, लाहौर जैसे शहर मुगल प्रशासन और सत्ता के महत्वपूर्ण केंद्र थे।
2.) ……………………… वीं सदी में शहरों की स्थिति में बदलाव आने लगा।
अठारहवीं सदी में शहरों की स्थिति में बदलाव आने लगा।
3.) बंगाल में भागीरथी नदी के तट पर स्थित मुर्शिदाबाद …………………… वस्त्रों के उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा था।
बंगाल में भागीरथी नदी के तट पर स्थित मुर्शिदाबाद रेशमी वस्त्रों के उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा था।
4.) पश्चिमी यूरोप के ज्यादातर देशों में आधुनिक शहरों का उदय …………………………. के साथ जुड़ा था।
पश्चिमी यूरोप के ज्यादातर देशों में आधुनिक शहरों का उदय औद्योगीकरण के साथ जुड़ा था।
5.) 12वीं सदी से 18 वीं सदी के मध्य भागलपुर शहर पर …………………………… का शासन था।
12वीं सदी से 18 वीं सदी के मध्य भागलपुर शहर पर मुसलमानो का शासन था।
6.) शायरी एवं नृत्य संगीत आमतौर पर ……………………………. के साधन थे।
शायरी एवं नृत्य संगीत आमतौर पर मनोरंजन के साधन थे।
7.) जैसे-जैसे भागलपुर की आबादी बढ़ने लगी …………………………… में नए लोगों ने बसना शुरू किया।
जैसे-जैसे भागलपुर की आबादी बढ़ने लगी बरारी में नए लोगों ने बसना शुरू किया।
8.) भागलपुर शहर ………………………….. संस्कृति का एक अहम केंद्र हुआ करता था।
भागलपुर शहर सूफी संस्कृति का एक अहम केंद्र हुआ करता था।