Bihar Board Class 7 Social Science History Chapter 8 क्षेत्रीय संस्कृतियों का उत्कर्ष all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 7 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 7 Social Science History Chapter 8 क्षेत्रीय संस्कृतियों का उत्कर्ष
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
7 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
क्षेत्रीय संस्कृतियों का उत्कर्ष
अ.)
1.) सातवीं और आठवीं शताब्दी में किन राज्यों का अस्तित्व उभर कर सामने आया?
सातवीं और आठवीं शताब्दी में पाल, गुर्जर, प्रतिहार, राष्ट्रकूट, पल्लव और चोल इन राज्यों का अस्तित्व उभर कर आया।
2.) दक्षिण भारत में मलयालम भाषा की साहित्यिक परंपरा कि शुरुवात किस काल से हुई?
दक्षिण भारत में मलयालम भाषा के साहित्य की परंपरा की शुरुआत मध्यकाल से हुई।
3.) उर्दू भाषा की उत्पत्ति और विकास के शताब्दी से शुरू हुआ?
उर्दू भाषा की उत्पत्ति और विकास 11वीं शताब्दी से शुरू हुआ।
4.) बिहार में संगीत का प्रारंभ किस युग में हुआ?
बिहार में संगीत का वैदिक युग में हुआ।
5.) जियाउद्दीन बरनी आफिफ और एसामी यह कौन थे?
जियाउद्दीन बरनी आफिफ और एसामी यह इस युग के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
6.) महाराष्ट्र में तुकाराम जी ने किस भाषा को विकसित किया?
महाराष्ट्र में तुकाराम जी ने मराठी भाषा को काफी विकसित किया।
7.) भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति कौन से शताब्दी में हुई थी?
भोजपुरी भाषा की उत्पत्ति आठवीं शताब्दी में हुई थी।
आ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) क्षेत्रीय भाषाओं की …………………. लगभग आठवीं से दसवीं शताब्दी के बीच हुई।
क्षेत्रीय भाषाओं की उत्पत्ति लगभग आठवीं से दसवीं शताब्दी के बीच हुई।
2.) अकबर के …………………….. में से एक अब्दुर्रहीम रहीम खान – ए- खाना थे जो रहीम के उपनाम से प्रसिद्ध थे।
अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम रहीम खान – ए- खाना थे जो रहीम के उपनाम से प्रसिद्ध थे।
3.) विद्यापति मैथिली के एक प्रसिद्ध ………………….. थे।
विद्यापति मैथिली के एक प्रसिद्ध कवि थे।
4.) मध्यकाल से पहले भारत में ……………………………….. को राजाओं का संरक्षण प्राप्त था।
मध्यकाल से पहले भारत में चित्रकला को राजाओं का संरक्षण प्राप्त था।
5.) औरंगजेब के समय से चित्रकला का पतन आरंभ हो गया।
औरंगजेब के समय से चित्रकला का ………………………….. आरंभ हो गया।
6.) ……………………………… काल में ख्याल गायन का भी आविष्कार हो चुका था।
मुगल काल में ख्याल गायन का भी आविष्कार हो चुका था।
7.) …………………………….. काल भारतीय संगीत के इतिहास में नए प्रयोगों का युग था।
सल्तनत काल भारतीय संगीत के इतिहास में नए प्रयोगों का युग था।
इ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) हिंद भाषा हिंदी कब से कहे जाने लगी?
हिन्दी, हिन्द, हिन्दवी और हिंदुस्तान जैसे शब्दों का संबंध भारत के उत्तर पश्चिम भाग में बहने वाली सिंधु नदी से है। भारत ईरान के संबंध प्राचीन काल से ही अच्छे हैं। ईरानी सिंधु को हिंदू कहते थे। हिंदू से हिंद बन गया। ईरान के लोगों ने जब हिंदू में इक प्रत्यय लगाया तब वह हिंदी को बन गया जिसका अर्थ होता है हिंदी का। तभी से हिंदी भाषा हिंदी कहीं जाने लगी।
2.) पटना कलम इस शैली के बारे में लिखो।
मुगल साम्राज्य के पतन होने के कारण जब शाही दरबार में इन कलाकारों को आश्रय नहीं मिला तो यह अन्य क्षेत्रों में रहने लगे। यह कलाकार 1760 में मुर्शिदाबाद जा पहुंचे। उसके बाद कुछ चित्रकार पटना में भी आकर रहने लगे। इन्होंने लोदीकटरा मच्छरहटा, आरा तथा दानपुर में बस कर चित्रकला के क्षेत्रीय रूप को विकसित किया। यह चित्रकला शैली ही पटना कलम या पटना शैली कहलाई।
ई.) संक्षिप्त रूप में लिखें।
1.) भाषा और साहित्य –
भाषाओं की उत्पत्ति आठवीं से दसवीं शताब्दी के बीच हुई। संस्कृत के साथ-साथ तमिल कन्नड़ और मराठी इन भाषाओं का प्रयोग प्रशासन में किया जाने लगा। दिल्ली के शासको ने भाषा और साहित्य के विकास को बढ़ावा दिया। इसमें हिंदी उर्दू बंगाल जैसे क्षेत्रीय भाषाए समाविष्ट थी। भाषाओं के विकास में मुस्लिम शासको ने भी योगदान दिया। उर्दू भाषा की उत्पत्ति और विकास 11वीं शताब्दी से शुरू हुआ।
2.) मैथिली भाषा –
बिहार की भाषाओं में मैथिली भाषा का सबसे उन्नत और विकसित है। इस भाषा के प्रयोग के लिए एक अलग नीति का विकास हो गया है जिसे मैथिली लिपि कहते हैं। भारत में प्राचीन काल से ही मैथिली भाषा बोली जाती है परंतु इसके वर्तमान स्वरूप का उदय दसवीं शताब्दी में हुआ। विद्यापति मैथिली के एक प्रसिद्ध कवि थे उन्होंने कविता के माध्यम से मैथिली साहित्य को बहुत ऊंचाई तक पहुंचा। इसके अलावा विद्यापति ने धार्मिक भावनाओं से जुड़ी रचनाएं लिखी।
3.) पहाड़ी चित्रकला –
औरंगजेब के शासन के समय ही चित्रकला का पतन शुरू हो गया। तब स्थानीय राजा और सामंतो ने इन कलाकारों को आश्रय दिया। तब से इन क्षेत्रों में अलग तरह की चित्रकला शैली का विकास हुआ। उत्तर पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में विभिन्न पहाड़ी राज्यों में जाने वाली चित्रकारी पहाड़ी चित्रकार कहलाती है। पहाड़ी चित्रकार में पारंपरिक विषयों पौराणिक गाथाओं के अतिरिक्त बालिकाओं को गेंद खेलते हुए या संगीत स बजाते या पक्षियों या पशुओं से अपना मनोरंजन करते हुए चित्रों को बनाया गया है। पहाड़ी चित्रकला में भड़कीले लाल नीले और नारंगी रंग से लेकर हल्के पेंसिल रंगों का उपयोग किया जाता है। पहाड़ी चित्रकला में रंग की कई पेट चढ़ाई जाती है।।
4.) संगीत –
सल्तनत काल में रबाब, सारंगी और नवीन वाद्यों का गायन पद्धतियों तथा रागों आदि का आविष्कार हुआ। सल्तनत काल में दो प्रकार के कारण शैली प्रचलित थी गजल और कव्वाली। गजल को अरबी भाषा में स्त्रीलिंग मानते थे और इसका अर्थ होता है प्रेमपात्र से वार्तालाप। गजल का संग्रह दीवान कहलाता था। गजल के साथ-साथ गायन की दूसरी लोकप्रिय शैली कव्वाली थी। कौल का अर्थ हुआ कथन और कौल को गाने वाला कव्वाल कहलाता था। यही गायन शैली कव्वाली कहीं जाने लगी।
उ.) दी गई विधानी सही है या गलत लिखो।
1.) दिल्ली के शासको ने भाषा और साहित्य के विकास को बढ़ावा दिया।
सही
2.) मुगल बादशाह औरंगजेब के दरबार में चित्रकला को प्रोत्साहन मिला।
गलत
3.) उर्दू भाषा का विकास 11वीं शताब्दी से शुरू हुआ।
सही
4.) मुगल काल में उर्दू मुगलों की मातृभाषा बन गई।
सही
5.) बंगाल के शासक नसरत शाह ने रामायण और महाभारत का बंगाली में अनुवाद कराया।
सही
6.) जैन, बौद्ध, राजपूत और अन्य हिंदू राजाओं ने प्राचीन भारत में चित्रकला विरोध किया।
गलत
7.) जसवंत और दसवन नामक चित्रकारों ने फारसी कहानियों को चित्रित करने का कार्य किया।
सही