Bihar Board Class 7 Social Science History Chapter 6 शहर, व्यापारी एवं कारीगर all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 7 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 7 Social Science History Chapter 6 शहर, व्यापारी एवं कारीगर
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
7 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
शहर, व्यापारी एवं कारीगर
अ.) दिए गए प्रश्नों के तीन से चार वाक्य में उत्तर लिखिए।
1.) शहरों कितने रूप थे?
मध्यकालीन युग में शेरों के प्रमुखता चार प्रकार देखने मिलते थे इनमें से कुछ शहर प्रशासन के केंद्र थे। कुछ शहर व्यापार के लिए जाने जाते थे। कई शहर तीर्थ यात्रा, मंदिर उनके लिए प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण थे। विदेशी व्यापार के कारण बंदरगाह शहरों का विकास हुआ। कई शहर तो एक साथी शहरों के उपरोक्त विभिन्न रूपों को अपने में समाहित किए हुए बड़े हो रहे थे।
2.) प्रशासनिक नगर किस बात के लिए जाने जाते थे?
प्रशासनिक नगर शासक वर्ग की सत्ता केंद्र अर्थात राजधानियां थी। इन शहरों में बड़े-बड़े राजमहल होते थे। इन महलों में शासन एवं उनके परिवार, अधिकारी, नौकर चाकर, सैनिक यह सब रहते थे। राजमहल में सभा कक्ष बने हुए होते थे। जहां से राजा अपने प्रजा का ध्यान रखता था, उनके लिए आदेश जारी करता था।
3.) शहरों में कौन-कौन से वर्ग के लोग रहते थे?
शहर के अधिकतर लोग मध्यम वर्ग के थे। इस वर्ग में छोटे मनसबदार, दुकानदार, चित्रकार, वैद्य, संगीतकार यह शामिल थे। धार्मिक कार्यों के लिए पंडित, सूफी, संत यह शहरों में रहते थे। शहरों में विभिन्न जाति, धर्म और व्यवसाय के लोग रहते थे। शासक, अमीर और व्यापारी शहरों के सबसे श्रीमंत लोक थे। इनके अलावा सैनिक, नौकर, कारागीर इस तरह के लोग भी शहरों में निवास करते थे।
4.) वस्तुओं की खरीदी बिक्री किस तरह से की जाती थी?
प्रत्येक कस्बा में होता या बाजार होता था। इसके अलावा नियत समय पर लगने वाले मेलों में व्यापारी आते थे। वह वस्तुओं की खरीदी बिक्री करते थे। फेरी लगाकर माल बेचने वाले अधिक व्यापारी थे। जो लोगों की ज़रूरतें पूरी करते थे। इसके अतिरिक्त राजपूताना क्षेत्र के बंजारे, अनाज, नमक, चीनी, मक्खन आदि वस्तुएं सैकड़ो बैलों पर लाद कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाते थे। बंजारा लोग घुमंतू व्यापारी थे। उनके कारवां टांडा कहलाता था।
5.) भारत के पश्चिमी तट से किन-किन वस्तुओं का व्यापार होता था?
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित खंभात बदोच सूरत गोवा इन बंदरगाहों से पश्चिमी देशों के साथ मसाला कपड़ा जड़ी बूटी इन सब वस्तुओं का व्यापार होता था। इन वस्तुओं को जहाज में भरकर पारस की खाड़ी और लाल सागर के बंदरगाहों को भेजा जाता था। वहां से यूरोप के देशों तक वह सामान जाता था। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में स्थित बंदरगाहों से कपड़े, अनाज, खाद्य सामग्री, सूती धागा यह वस्तुएं दक्षिण पूर्व एशिया में भेजी जाती थी।
6.) विदेश से भारत में कौन-कौन सी वस्तुएं व्यापार के लिए लाई जाती थी?
यूरोप के देशों से ऊनी वस्त्र, सोना, चांदी यह वस्तुएं भारत व्यापार के लिए लाई जाती थी। पूर्वी अफ्रीका से हाथी के दांत, मध्य एशिया से खजूर, फल, सुखमेवा, चीन से रेशम और दक्षिणी पूर्व एशिया से मसाला भारत आने वाली प्रमुख वस्तुएं थी। पारस की खाड़ी से हरमुज के रास्ते घोड़े, रेशम, मोती यह वस्तुएं आयत की जाती थी। गुलामोंको भी इसी रास्ते से लाया जाता था। गुलाम उनकी भी खरीदी बिक्री की जाती थी।
आ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में लिखो।
1.) शाही कारखाने का निर्माण किस लिए किया जाता था?
सुल्तान और मुगल शासको ने व्यक्तिगत और राजकीय आवश्यकता की वस्तुओं की पूर्ति के लिए सही कारखाने का निर्माण किया था।
2.) मंदिर वाणिज्य व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए किस रूप से काम करते थे?
मंदिरों के पास अगर धन संपत्ति जमा हो गई हो तो यह संपत्ति वह व्यापारियों को ऋण में देते थे। इसी प्रकार मंदिर वाणिज्य व्यापार को प्रोत्साहित करने में कड़ी के रूप में काम करते थे।
3.) प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के नाम लिखो।
मथुरा, काशी, वृंदावन, अजमेर, माउंट आबू (राजस्थान), सोमनाथ (गुजरात) आदि शहर तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
4.) बंदरगाहों का विकास किस वजह से किया गया ??
शेरों के तैयार माल को दूसरे देशों में ले जाने के लिए समुद्र के तटीय क्षेत्रों में शासको और व्यापारियों द्वारा बंदरगाहों का विकास किया गया।
5.) शहरों का मुख्य आकर्षण क्या था?
शहरों का मुख्य आकर्षण वहां की मंडीया और बाजार थे।
6.) मैदानी इलाकों में सामान लाने के लिए किस साधन का उपयोग किया जाता था?
मैदानी इलाकों में सामान लाने के लिए मुख्यतः बैलगाड़ी इस साधन का उपयोग किया जाता था।
7.) राजकीय कारखाने किसके द्वारा स्थापित किए गए थे।
राजकीय कारखाने सुल्तान और बादशाह द्वारा स्थापित किए गए थे।
इ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) भक्ति आंदोलन के विस्तार के कारण …………………….. का महत्व बढ़ा।
भक्ति आंदोलन के विस्तार के कारण तीर्थ स्थलों का महत्व बढ़ा।
2.) अधिकांश शहर एक ……………………… से घिरा होता था।
अधिकांश शहर एक चाहारदिवारी से घिरा होता था।
3.) शहर के अधिकतर लोग ……………………….. के थे।
शहर के अधिकतर लोग मध्य वर्ग के थे।
4.) प्रति की राजधानियां तथा समुद्र के तट के किनारे स्थित शहरों ने व्यापार ……………………. की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रति की राजधानियां तथा समुद्र के तट के किनारे स्थित शहरों ने व्यापार वाणिज्य की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
5.) बड़े पैमाने के व्यापार कुछ विशेष ………………………….. समुदाय तक सीमित थे।
बड़े पैमाने के व्यापार कुछ विशेष व्यापारी समुदाय तक सीमित थे।
6.) वस्तुओं की खरीदी बिक्री में सिक्के विनिमय के प्रमुख साधन थे।
वस्तुओं की खरीदी बिक्री में ……………….. विनिमय के प्रमुख साधन थे।
ई.) दी गई विधानी सही या गलत लिखो।
1.) मंदिर के शहरों में कारागीर अपने व्यवसाय को बरकरार रखे हुए थे।
सही
2.) भारत में वस्तुओं को आयात निर्यात करना इस बात पर बंदी थी।
गलत
3.) व्यापार की खरीदी बिक्री में सिक्कों की कोई भी भूमिका नहीं थी।
गलत
4.) सड़कों का विस्तृत जल बंदरगाहों को एक दूसरे से जोड़े हुए था।
सही
5.) नियत समय पर लगने वाले मेलों में व्यापारी आते थे।
सही
6.) शहरों में विभिन्न जाति धर्म व्यवसाय के लोग रहते थे।
सही
उ.) प्रश्नों के उत्तर एक शब्दों में लिखो।
1.) व्यापारियों ने व्यापारी संघ किस वजह से बनाए थे?
व्यापारी हितों की रक्षा के लिए।
2.) सड़कों के अलावा भारत का विदेशी व्यापारियों से संपर्क बढ़ाने में किसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
पश्चिमी एवं पूर्वी तत्वों के साथ लगे समुद्री मार्गों ने।
3.) ऊनी वस्त्र सोना चांदी भारत में कहां से लाया जाता था?
यूरोप के देश
4.) बंदरगाहों का विकास किस वजह से किया गया?
तैयार माल को दूसरे देशों में ले जाने के लिए।
5.) मंदिर किस लिए बनाया जाता था?
भक्ति भाव को प्रकट करने के लिए