Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 8 नए प्रश्न, नवीन विचार all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 6 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 8 नए प्रश्न, नवीन विचार
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
6 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
नए प्रश्न, नवीन विचार
अ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) उत्तर वैदिक काल के वर्ण व्यवस्था के बारे में बताए।
उत्तर वैदिक काल से वर्ण व्यवस्था और भी जटिल होती गई। प्रारंभ में यह व्यवस्था कर्मों पर आधारित थी बाद में इसका निर्धारण जन्म के आधार पर होने लगा। ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र यह चार वर्णन समाज में रहने लगे। सबसे ऊपर सबसे प्रभावशाली वर्ण था ब्राह्मण और क्षत्रिय। सबसे अच्छी और सबसे ऊपर ब्राह्मणों को माना जाता था क्षत्रिय इस समाज को सभी सुविधाएं प्राप्त थी, लेकिन यह भी ब्राह्मण उनसे नीचे थे। वैश्य आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के चलते काफी धनवान हो गए थे। कुछ व्यापारियों के पास तो शासको से भी अधिक धन था, परंतु वर्ण व्यवस्था के कारण उनका स्थान तीसरा था और सबसे नीचे सबसे दयनीय हालत जिनकी थी वह थे शुद्र।
2.) याद्यवल्क्य उसकी पत्नी मैत्रायी इनके बीच के बातचीत का मतलब क्या था?
याद्यवल्क्य ने घर छोड़कर जंगलों में रहने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर उनकी पत्नी मैत्राई ने उनसे लंबी बातचीत की इस बातचीत का मतलब यह था कि धन संपत्ति से आदमी बड़ा नहीं होता। अपने और अपने समाज के लोगों की समस्याओं के बारे में सोने से ज्ञान की प्राप्ति होती है।
3.) गौतम बुध तथा महावीर किन विचारों के प्रमुख थे?
छठी शताब्दी ईस्वी सन पूर्व में लोगों का अपने धर्म के प्रति लगाव कम होता जा रहा था। उसे समाज में कर्मकांड, अंध श्रद्धा बढ़ती जा रही थी। उपनिषदों की शिक्षा ने लोगों को नए ढंग से सोचने व विचार करने का रास्ता दिखाया। ऐसे ही स्थिति में कुछ विचारों करने समाज में फैली बुराइयों का विरोध कर नई विचारों और सिद्धांतों को लोगों के सामने रखा। इन विचारों में गौतम बुध तथा महावीर प्रमुख थे।
4.) सिद्धार्थ अपने प्रिय घोड़े पर सवार होकर घर से क्यों निकल पड़े?
सिद्धार्थ ने जन्म से देखा था कि उनके चारों ओर लोग बहुत कष्ट में है। अपने प्रारंभिक जीवन काल में बौद्ध ने अलग-अलग दुकान से पीड़ित लोगों को देखा था जैसे रोज व्यक्ति बूढ़े व्यक्ति सन्यासी। यह सब देखने के बाद उनके मन में कहीं सवाल उठ आदमी बूढ़ा क्यों होता है उसकी मृत्यु क्यों होते हैं आदि? तब उन्हें पता चला कि संसार के सभी सुख बेकार और कम समय के लिए है। इन सभी प्रश्नों का उत्तर पाने के लिए वह अपने प्रिय घोड़े पर सवार होकर एक रात घर से निकल पड़े।
5.) सिद्धार्थ को स्थिति के अनुसार ही जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए यह सीख कहां से मिली?
सिद्धार्थ ने अनेक आघूर्ण से शिक्षा ग्रहण की। लेकिन यहां से उनको किसी भी प्रकार का संतोष नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कठोर तपस्या की उन्होंने अन्न जल त्याग दिया। इसी समय गाने वाली स्त्रियों के मुख से उन्होंने यह शब्द सुने के अपने वीणा के तार को इतना मत कसो की वह टूट जाए और ना इतना ढीला छोड़ो की उनसे संगीत ही ना निकले। मतलब स्थिति के अनुसार ही जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए यह सीख सिद्धार्थ को इस घटना से मिली।
6.) बुद्ध के अनुसार मनुष्य को कौन से सिद्धांत हमेशा याद रखने चाहिए?
बुद्ध के अनुसार मनुष्य को दुख, दुख का कारण, दुख निरोध और दुख निरोध मार्ग यह चार सिद्धांत हमेशा याद करने चाहिए।
दुख – मनुष्य को जन्म मृत्यु रोग इच्छित वस्तु की प्राप्ति ना होना यह सब दुख माने गए है।
दुख का कारण- बुद्ध कहते हैं कि दुख का मुख्य कारण है इच्छा रखना। जब मनुष्य को उसकी इच्छित वस्तु नहीं मिलती तब उसे दुख होता है।
दुख निरोध जब मनुष्य अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण पता है तब वह सभी दुखों से दूर रहता है।
दुख निरोध मार्ग- बुद्ध ने दुखों को दूर रखने के लिए अष्टांगिक मार्ग कहे है। अगर हम उनका पालन सही तरीके से करें तो हम दुखों से छुटकारा पा सकते हैं।
7.) विहार किसे कहा जाता है?
बौद्ध संघ की स्थापना की जिसमें सभी जाति धर्म के पुरुष और महिलाओं को शामिल होने की आजादी थी।जो लोग प्रवेश लेते थे उनको अपने आवश्यकताओं को कम से कम रख कर अपना जीवन साधे तरीके से बिताना था। यह लोग भिक्षा मांग कर अपनी मूलभूत ज़रूरतें पूरी करते थे। इसी कारण उन्हें मतलब जो पुरुष भिक्षा मांगते थे उन्हें भिक्षु और महिलाओं को भिक्षुणी कहा गया है। इनके रहने के स्थान को बिहार कहा जाता था।
आ.) नीचे दिए गए प्रश्नों के एक-एक वाक्य में उत्तर लिखिए।
1.) सम्राट अशोक ने सारनाथ में एक विशाल स्तूप का निर्माण किस घटना को यादगार बनाने के लिए किया?
महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था यह घटना धर्म चक्र प्रवर्तन कहलाता है इस घटना को यादगार बनाने के लिए बाद में सम्राट अशोक ने सारनाथ में एक विशाल स्तूप का निर्माण करवाया।
2.) सिद्धार्थ को सत्य का ज्ञान किस जगह पर मिला?
सिद्धार्थ गया के पास बोधगया में एक पीपल वृक्ष के नीचे उन्होंने अपने प्रश्नों के उत्तरों को ढूंढा, जिसके कारण उन्होंने घर छोड़ा था अर्थात उन्हें सत्य का ज्ञान मिला।
3.) बुद्ध लोगों को कौन सी सलाह देते हैं?
बुद्ध लोगों को दूसरे की शिक्षा या सिद्धांत को अपने विवेक के आधार पर अपनाने की सलाह देते हैं।
4.) बुद्ध ने बताए हुए अष्टांगिक मार्ग कौन-कौन से थे?
बुद्ध ने बताए हुए अष्टांगिक मार्ग – सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक चारित्र, सम्यक वाणी, सम्यक समाधि, सम्यक कर्म, सम्यक आजीव, सम्यक व्यायाम
5.) बौद्ध धर्म किन-किन देशों में फैला हुआ है?
अपने साथ की और सरलता के कारण भारत के साथ-साथ श्रीलंका, जापान, कोरिया, तिब्बत इन देशों में भी बौद्ध धर्म फैला हुआ है।
6.) सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर कौन सा निश्चय किया?
सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म से प्रभावित होकर लोक कल्याण, अहिंसा, धार्मिक सहिष्णुता तथा साम्राज्य विस्तार न करने का निश्चय किया।
7.) जैन धर्म का अर्थ क्या है?
जैन धर्म जिन शब्दों से निकला है जिसका अर्थ है जीतने वाला।
इ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) भगवान बुद्ध की तरह ………………………….. के उपदेश सरल थे।
भगवान बुद्ध की तरह महावीर के उपदेश सरल थे।
2.) महावीर का मूल नाम …………………………. था।
महावीर का मूल नाम वर्धमान था।
3.) जैन धर्म के अनुसार मनुष्य को ………………………….. का सहारा लेकर जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए।
जैन धर्म के अनुसार मनुष्य को सत्य का सहारा लेकर जीवन जीने की कोशिश करनी चाहिए।
4.) जैन धर्म के संस्थापक ऋषभदेव थे।
जैन धर्म के संस्थापक …………………………….. थे।
5.) महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश …………………………… में दिया।
महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया।
6.) बुद्ध ने जाट-पात, उच्च – नीच के भेदभाव तथा ………………………….. को गलत बताया।
बुद्ध ने जाट-पात, उच्च – नीच के भेदभाव तथा धार्मिक जटिलता को गलत बताया।
7.) याद्यवल्क्य और उनकी …………………….. का वार्तालाप भी उल्लेखनीय है।
याद्यवल्क्य और उनकी पत्नी का वार्तालाप भी उल्लेखनीय है।
8.) शूद्रों की हालत तो सबसे …………………… थी।
शूद्रों की हालत तो सबसे दयनीय थी।
ई.) सही जोड़ियां लगाओ।
1.) ई. स. पू. 600 गौतम बुद्ध की मृत्यु
2.) ई. स. पू. 563 ऋषभदेव
3.) ई. स. पू. 483 गौतम बुद्ध का जन्म
4.) ई. स. पू. 540 उपनिषदों का संकलन
5.) जैन धर्म की स्थापना वर्धमान का जन्म
उत्तर –
1.) ई. स. पू. 600 उपनिषदों का संकलन
2.) ई. स. पू. 563 गौतम बुद्ध का जन्म
3.) ई. स. पू. 483 गौतम बुद्ध की मृत्यु
4.) ई. स. पू. 540 वर्धमान का जन्म
5.) जैन धर्म की स्थापना ऋषभदेव