Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 7 प्रारंभिक राज्य all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 6 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 7 प्रारंभिक राज्य
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
6 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
प्रारंभिक राज्य
1.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
अ.) लगभग ……………………. वर्ष पहले गंगा नदी घाटी क्षेत्र में लोहे के बने औजार एवं उपकरण के प्रमाण खुदाई से प्राप्त हुए हैं।
लगभग 3000 वर्ष पहले गंगा नदी घाटी क्षेत्र में लोहे के बने औजार एवं उपकरण के प्रमाण खुदाई से प्राप्त हुए हैं।
आ.) कुछ महाजनपद आधुनिक ……………….. की सीमा में भी स्थित थे।
कुछ महाजनपद आधुनिक बिहार की सीमा में भी स्थित थे।
इ.) ………………………. में राजा सेवा एवं राजा के कर्मचारी रहते थे।
राजधानियों में राजा सेवा एवं राजा के कर्मचारी रहते थे।
ई.) बिंबिसार का पुत्र ………………………. अपने पिता के बाद मगध का राजा बना।
बिंबिसार का पुत्र आजात शत्रु अपने पिता के बाद मगध का राजा बना।
उ.) व्यापारियों द्वारा प्राप्त ……………………….. और राजाओं द्वारा प्राप्त कर ने नगरों को संपन्न बनाया।
व्यापारियों द्वारा प्राप्त मुनाफा और राजाओं द्वारा प्राप्त कर ने नगरों को संपन्न बनाया।
2.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
अ.) महाजनपद किसे कहा जाता है?
2500 वर्ष पहले वैदिक काल के कुछ जनपद अधिक महत्वपूर्ण हो गए इन्हें ही महाजनपद कहा जाने लगा।
आ.) मुख्य महाजनपद कौन-कौन से हैं?
अंग, मगध, काशी कोशल, वज्जी, अवंती, मल्ल, यह महाजनपद मुख्य थे।
इ.) किलो का निर्माण क्यों किया जाता था?
कई राजधानियों में किलेबंदी की गई थी। जो लकड़ी ईट एवं पत्थरों की दीवारों से घिरी होती थी। ऐसा लगता है कि लोगों ने अन्य राजाओं के आक्रमण से डर कर अपनी सुरक्षा के लिए इन किलो का निर्माण किया होगा।
ई.) मगध राज्य उपजाऊ क्यों था?
मगध का राज्य गंगा नदी घाटी में स्थित होने के कारण उर्वर एवं उपजाऊ था।
उ.) वेतन का भुगतान किस रूप में किया जाता था?
वेतन का भुगतान सिक्कों के रूप में किया जाता था।
ए.) मगध और अवंती की शत्रुता किस राजा के काल में बढ़ गई?
मगध और अवंती की शत्रुता उदयीन राजा के राज्य में बढ़ गई।
ऐ.) किस बात का लाभ उठाकर धनानंद राजा को चंद्रगुप्त ने पराजित कर लिया?
धनानंद एक अत्याचारी राजा था। इसलिए वह प्रजा में काफी अलोकप्रिय था। इसी बात का लाभ उठाकर चंद्रगुप्त ने धनानंद को युद्ध में पराजित कर मगध पर अपना अधिकार कर लिया।
3.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
अ.) महाजनपदों में शासन का रूप कैसा था?
महाजनपदों में शासन का रूप सभी जगह एक जैसा नहीं था। कुछ में राजतंत्रात्मक शासन था, तो कुछ में गणतंत्रात्मक। राजतंत्रात्मक व्यवस्था में राजा का पद वंशानुगत अथवा पैतृक था। महाजन पदों की राजधानी शासन का केंद्र थी। राजधानियों में राजा, सेन एवं राजा के कर्मचारी रहते थे। कई राजधानियों में किलेबंदी की गई थी।
आ.) शासन बिंबिसार ने अपने राज्य के आर्थिक संसाधनों में वृद्धि किस प्रकार की?
मगध का प्रथम महत्वपूर्ण शासक बिंबिसार था। उसने अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कोशल और लिच्छवी राजवंश के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित किया। अपने राज्य की पूर्वी सीमा पर स्थित अंग महाजनपद पर आक्रमण कर मगध में मिल लिया। तथा गंगा नदी के मार्ग से होने वाले व्यापार से अधिकतम लाभ प्राप्त किया। इससे राज्य की आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हुई।
इ.) गण संघ को गणराज्य क्यों कहा जाता था?
बाजी संगम में विभिन्न गणों के राजाओं की एक सभा होती थी। यह राजा विभिन्न अवसरों पर एक साथ एकत्र होते थे। सभाओं में बैठकर यह राजा आपस में विचार विमर्श और वाद विवाद के माध्यम से किसी निर्णय तक पहुंचाने थे। वज्जि संघ में लोकमत से शासन करने के प्रवृत्ति दिखाई देती है। गणों के प्रमुख राजा नियमित तौर पर मिल बैठकर पूरे संघ के बारे में निर्णय लेते थे। इस कारण से इसे गणराज्य कहा जाता है।
ई.) लिच्छवी इस गुण के बारे में जानकारी दीजिए।
वज्जी संघ लिच्चवी एक प्रमुख गण था। इसकी सीमाएं वर्तमान वैशाली एवं गुजफ्फरपुर जिले तक फैली हुई थी। बिंबिसार के काल में लिच्छवी लोग काफी शक्तिशाली थे। यह का राजा चेटक था। चेटक ने अपनी लड़की का विवाह भिंबिसार से कर मैत्री संबंध स्थापित किया। मगध के राजा अजातशत्रु ने लिच्छवी पर विजय प्राप्त किया था। इसके बावजूद उनके राज्य अब से लगभग 1500 वर्ष पहले तक चलता रहा। गुप्त राजा चंद्रगुप्त ने भी एक लिच्छवी राजकुमारी से वैवाहिक संबंध स्थापित किया था।
उ.) नगरों के विकास और व्यापार के केंद्र बनने के प्रमुख कारण कौन-कौन से थे?
नगरों के विकास के अनेक कारण थे और इनका विकास धीरे-धीरे हुआ इस काल में नगरों के विकास में आर्थिक धार्मिक तथा सामाजिक राजनीतिक कारण प्रमुख थे जैसे-जैसे विशाल राज्यों का गठन हुआ उसकी राजधानी भी अधिक विशाल और भव्य रूप धारण करने लगी। गांव जहां कृषि आजीविका का मुख्य साधन था वही नगरों में शिल्प और व्यापार जीविका के महत्त्वपूर्ण साधन थे। विभिन्न नगर विशिष्ट वस्तुओं के उत्पादन केंद्रों के रूप में विकसित हुए। इनमें कपड़े, बर्तन और अन्य सामान शामिल थे। उत्पादन अधिक होने से इन वस्तुओं को दूसरे नगरों में ले जाने और बेचने का काम आरंभ हुआ। इस तरह से यह नगर व्यापार के केंद्र भी बने और उनके आबादी भी बढ़ी।
4.) दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए।
अ.) वैदिक चरणों की पशुपालन के साथ-साथ किस कार्य में भागीदारी बढ़ी?
1.) व्यापार
2.) उद्योग
3.) कृषि कार्य
4.) शिक्षण
उत्तर – कृषि कार्य
आ.) फसलों पर कर क्यों लगाया जाता था?
1.) अधिकांश लोग किसान थे ।
2.) लोग पशुपालन को महत्व देते थे।
3.) बहुत सारे लोग व्यापार करते थे।
4.) एक भी नहीं
उत्तर – अधिकांश लोग किसान थे ।
इ.) अपने कार्य सुगमता से करने के लिए राजा ने को किसकी आवश्यकता थी?
1.) किसान
2.) कर्मचारी
3.) सेना
4.) प्रजा
उत्तर – कर्मचारी
5.) दी गई विधानें सही है या गलत वो लिखे।
अ.) मगध का पहला मुख्य था आधुनिक बिहार राज्य के पटना एवं मगध प्रमंडल तक था।
सही
आ.) मगध राज्य नर्मदा नदी घाटी में स्थित था।
गलत
इ.) पाली ग्रंथ में उसे समय के बड़े नगरों का उल्लेख मिलता है।
सही
ई.) सिकंदर की सेनाने मगध पर आक्रमण किया।
गलत
उ.) किसान के पास से कोई कर नहीं लिया जाता था।
गलत