Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 2 क्या कब कहा और कैसे? all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 6 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 2 क्या कब कहा और कैसे?
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
6 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
क्या कब कहा और कैसे?
प्र.) अ.) नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए।
1.) हजारों वर्ष पहले क्या हुआ था इसकी जानकारी हमें कहा से प्राप्त होती है
अ.) भविष्य काल
आ .) वर्तमान
इ.) इतिहास
ई .) पर्यावरण
उत्तर – इतिहास
2.) तकनीक का विकास किस शताब्दी में हुआ?
अ.) ई सन 750
आ.) 11वीं शताब्दी
इ.) आधुनिक काल
ई.) 16 वी शताब्दी
उत्तर – 11 वी शताब्दी
3.) दक्षिण के पत्थर के अंतर्गत उत्तर में कौन सी नदियां बहती है?
अ.) गंगा
आ.) नर्मदा एव ताप्ती
इ.) कृष्ण तथा कावेरी
ई.) सिंधु
उत्तर – नर्मदा एव ताप्ती
4.) भारतीय उपमहाद्वीप के बीच कौन सा पर्वत विभाजन रखा है?
अ.) विंध्य
आ.) आरवली
इ.) हिमालय
ई.) कंचनजंघा
उत्तर – विंध्य
5.) उत्तर भारत में बहने वाली नदी गंगा के दक्षिण का क्षेत्र प्राचीन काल में किस नाम से जाना जाता था?
अ.) मेहरगढ़
आ.) हड़प्पा
इ.) सिंधु
ई.) मगध
उत्तर – मगध
प्र.) 2 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
अ.) सामान्यतः तीन कालखंड निर्धारित किए जाते है – प्राचीन, . . . . . . . . . . एव आधुनिक।
सामान्यतः तीन कालखंड निर्धारित किए जाते है – प्राचीन, मध्य एव आधुनिक।
आ.) प्रत्येक ऐतिहासिक युग की अपनी . . . . . . . . . . होती है।
प्रत्येक ऐतिहासिक युग की अपनी विशेषताएं होती है।
इ.) . . . . . . . . . . . . . के जीवन को शून्य वर्ष माना जाता है।
ईसा मसीह के जीवन को शून्य वर्ष माना जाता है।
ई.) दर्रे पहाड़ियों के बीच के . . . . . . . . . . . रास्ते होते है।
दर्रे पहाड़ियों के बीच के संकरे रास्ते होते है।
उ.) इण्डिया शब्द इंडस से निकला है जिसे संस्कृत में . . . . . . . . . . कहा जाता हैं।
इण्डिया शब्द इंडस से निकला है जिसे संस्कृत में सिन्धु कहा जाता हैं।
प्र.) 3 नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखे।
अ.) हाथ से लिखी हुई पुस्तकों को क्या कहा जाता है?
पांडुलिपि
आ.) विंध्य के दक्षिण में ब्रह्मगिरी स्थल पर तीन हजार स्थान पहले किस संस्कृति का निर्माण किया गया था?
महापाषाणी संस्कृति
इ.) हिंदी एवं हिंदुस्तान जैसे नामों की उत्पत्ति किस भाषा से हुई थी?
फारसी
ई.) भारत को आजादी किस साल में मिली?
1947
उ.) सुसंगठित राज्यों का निर्माण किस शताब्दी में आरंभ हुआ?
छटी शताब्दी
प्र.) 4.) नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक से दो वाक्य में लिखें।
अ.) कल क्या हुआ था? इस बात को जानने के लिए हम किन माध्यमों की मदद लेते हैं?
कल क्या हुआ था? यह जानने के लिए हम रेडियो टेलीविजन और अखबार की मदद लेते हैं।
आ.) पश्चिमी देशों द्वारा नए विचार और प्रशासनिक व्यवहारों से कौन-कौन से क्षेत्र में प्रगति हुई?
पश्चिमी देशों द्वारा नए विचार और प्रशासनिक व्यवहार से शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार व्यवस्था एवं आवगमन में विशेष प्रगति हुई।
इ.) प्राचीन काल में हमारे देश में तिथियों की गणना किस आधार पर होती थी?
प्राचीन काल में हमारे देश में तिथियों की गणना विक्रम संवत और शक संवत के आधार पर होती थी।
ई.) पुरातत्वविद किसे कहते हैं?
पुरातात्विक वस्तुओं का अध्ययन करने वाला व्यक्ति पुरातत्वविद कहलाता है।
उ.) सिक्कों के अध्ययन को क्या कहा जाता है?
सिखों के अध्ययन को मुद्रा शास्त्र कहा जाता है।
प्र.) 5.) नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखिए।
अ.) हमें अतीत की अतिरिक्त जानकारी किस माध्यम से मिलती है?
हमें अतीत की जानकारी पत्थर एवं ईट से बनी इमारत के अवशेष, औजार, हथियार, बर्तन, आभूषण मूर्तियां, चित्र और सिक्के आदि से मिलती है। यह वस्तुएं पुरातात्विक स्रोत के रूप में जानी जाती है। यह वस्तुएं प्राचीन होती है इसलिए उनके अवशेष हमें जमीन की खुदाई करने पर ही मिल जाते हैं।
आ.) अतीत में लोगों के पास खाने के लिए कौन-कौन से अनाज थे और लोग किस प्रकार के कपड़े पहनते थे यह बातें हम हमें किन माध्यमों से पता चलती हैं?
पुरातात्विक वस्तुओं में जानवरों पक्षियों एवं मछलियों की हड्डियां भी मिलती है। जिससे अनुमान लगाया जाता है कि अतीत में किस आकार- प्रकार के जीव पाए जाते थे। अनाज एवं कपड़ों के भी अवशेष प्राप्त हुए हैं। जिससे पता चलता है कि अतीत में लोगों के पास खाने के लिए कौन-कौन से अनाज थे और लोग किस प्रकार के कपड़े पहनते थे।
इ.) आठवीं शताब्दी के मध्य में किन चीजों का विकास हुआ?
आठवीं शताब्दी के मध्य में कई राज्य धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगे परंतु व्यापार और नगरों का विकास होता रहा। आठवीं शताब्दी से लेकर ग्यारह वीं शताब्दी तक नए सैन्य साधन और तकनीक का विकास हुआ। इस्लाम के मध्य से नई विचारधारा का भारत में आगमन हुआ और विशाल साम्राज्यों का गठन भी हुआ। सांस्कृतिक समन्वय भी हुआ और सामाजिक सामंजस से भी स्थापत हुआ।
उ.) मानव जाति का इतिहास हमें लिखी गई पुस्तकों से मिलता है। स्पष्ट कीजिए।
मानव जाति का इतिहास हमें लिखी गई पुस्तकों से मिलता है। इन पुस्तकों को हम पढ़ते हैं। इन पुस्तकों में राजा, समाज का जीवन, धार्मिक विचार, औषधि, विज्ञान इन सभी प्रकार के विषयों का ज्ञान होता है। इन्हें पांडुलिपि भी कहा जाता है। यह लिपियां तड़पत्रों अथवा भजन पत्रों पर लिखी मिलती है। बहुत सी पांडुलिपियां अब नष्ट हो चुकी है। लेकिन कुछ पुस्तकालय हो और संग्रहालयों में सुरक्षित है।