Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 1 हमारा अतीत all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 6 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 1 हमारा अतीत
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
6 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
हमारा अतीत
दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनकर लिखिए।
1.) दूरस्थ स्थानों तक यात्रा करने के लिए मनुष्य ने किसका उपयोग करना सीखा?
अ.) सवारी
आ.) किताबे
इ.) खेती
ई.) पानी
उत्तर -सवारी
2.) हमारी सभ्यताओं का विकास किस जगह पर हुआ?
अ.) आकाश
आ.) समुद्र
इ.) नदी घाटियां
ई .) वाहने
उत्तर – नदी घाटियां
3.) तीसरे अध्याय में मनुष्य अपनी ज़रूरतें किस प्रकार पूरी करते थे?
अ.) घरों में रहकर
आ.) कंद – मूल जमा करके
इ .) शिकार करके
ई.) कपड़े पहन के
उत्तर – कंद मूल जमा करके
4.) हड़प्पा संस्कृति में मनुष्य ने किस तरह से जीवन का आरंभ किया?
अ.) सभ्य
आ.) असभ्य
इ.) सो कर
ई.) असफलता
उत्तर – सभ्य
5.) बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रगति का काल कौन सा था?
अ.) कलयुग
आ.) त्रेता युग
इ.) पाताल लोक
ई.) वैदिक युग
उत्तर – वैदिक युग
प्र.) 2.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) आप जानते हैं कि मनुष्य एक. . . . . . . . . प्राणी है।
आप जानते हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है।
2.) विकास का क्रम चलता रहा और पूर्व वैदिक से उत्तर वैदिक काल के बीच जीवन का सरल रूप ज्यादा . . . . . . . . . . . . और . . . . . . . . . . . बनता गया।
विकास का क्रम चलता रहा और पूर्व वैदिक से उत्तर वैदिक काल के बीच जीवन का सरल रूप ज्यादा विकसित और जटिल बनता गया।
3.) स्थिर और सुखी जीवन ने सोच विचार के लिए . . . . . . . . . . . . . प्रदान किया।
स्थिर और सुखी जीवन ने सोच विचार के लिए अवसर प्रदान किया।
4.) सबसे पहले आप इतिहास के पृष्ठभूमि अर्थात इसकी . . . . . . . . . . . . . . . बातों को समझेंगे।
सबसे पहले आप इतिहास के पृष्ठभूमि अर्थात इसकी बुनियादी बातों को समझेंगे।
5.) . . . . . . . . . . . . . . हमारे रहन-सहन खान-पान वेशभूषा को प्रभावित करता है।
पर्यावरण हमारे रहन-सहन खान-पान वेशभूषा को प्रभावित करता है।
प्र.) 3 नीचे दिए गए प्रश्नों के एक शब्दों में उत्तर लिखिए।
अ.) तमाम साधनों और स्रोतों के आधार पर इतिहासकार हमें किस बात की जानकारी देते हैं?
अतीत
आ.) गुफाओं से निकलकर मानव ने कहां पर रहना शुरू किया?
मकान में
इ.) किस चक्र के जानकारी हमें इतिहास से प्राप्त होती है?
उत्थान और पतन
ई.) चौथा अध्याय में हम किस समाज के जीवन शैली को समझ सकेंगे?
संगठित
उ.) हड़प्पा संस्कृति की जानकारी हमें किस अध्याय से मिलेगी?
पांचवा अध्याय
प्र.) 4 नीचे दिए गए प्रश्नों के एक से दो वाक्य में उत्तर लिखिए।
अ.) जिस समाज का इतिहास नहीं लिखा गया उसकी जानकारी हमें किन माध्यमों से मिलती है?
काबली या जनजातीय समाज हमारे साथ इस युग में जी रहे हैं लेकिन उनका इतिहास कभी लिखा नहीं गया। उनके बीच किवंदतीय, किस्से- कहानियां, रीति- रिवाज प्रचलित है उन्हीं के माध्यम से हम ऐसे समाज का इतिहास जान सकते हैं।
आ.) मानव – समूह या समाज के विकास में किन बातों का योगदान होता है?
मानव समूह या समाज का विकास एक निश्चित स्थान पर होता है इस विकास में स्थानीय परिस्थितियों भौगोलिक स्थिति पर्यावरण की विशेषताएं इन सभी का योगदान होता है।
इ.) हड़प्पा संस्कृति की विशेषताओं को हम किन बातों का अध्ययन करके जान सकते है?
हड़प्पा संस्कृति की विशेषताओं को हम पुरातत्व या जमीन के नीचे गड़ी वस्तुओं की खोज और अध्ययन से जान सकते हैं।
ई.) बौद्ध और जैन धर्म के रूप में नई विचारधाराओं का प्रभाव कहां-कहां पर पड़ा?
बहुत डी और जैन धर्म के रूप में नई विचारधाराए उत्पन्न हुई जिनका प्रभाव भारत ही नहीं विदेशों पर भी पड़ा।
उ.) विश्व के प्रथम गणराज्य की स्थापना कहां पर हुई?
विश्व के प्रथम गणराज्य की और भारत के पहले साम्राज्य की स्थापना बिहार में हुई।
प्र.) 5 नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर चार से पांच वाक्य में लिखिए।
1.) इतिहास की जानकारी हमें किन माध्यमों से मिलती है?
इतिहास का संबंध अतीत के उसे कल से है जिसके बारे में हमें लिखित साक्ष्य मिलते हैं। इसके अलावा अतीत का एक काल वह भी है जिसके बारे में हमें लिखित जानकारी, पुस्तकों या रचनाओं में नहीं मिलती बल्कि जमीन के नीचे दबे पुराने अवशेषों वस्तुओं सिक्कों और अभिलेखों में मिलती है। यह काल पूर्व ऐतिहासिक काल कहलाता है। बहुत से ऐसे समाज भी है विशेष कर कबायली या जनजातीय समाज हमारे साथ इस युग में जी रहे हैं लेकिन उनका इतिहास कभी लिखा नहीं गया। उनके बीच जो किवनदंतीया, किस्से – कहानी, रीति रिवाज प्रचलित है उन्हीं के माध्यम से हम ऐसे समाज का इतिहास जानते हैं।
2.) तमाम साधने और स्रोतों के माध्यम से इतिहासकार हमें अतीत के बारे में कौन सी जानकारी देते हैं?
तमाम साधने और स्रोतों के आधार पर इतिहासकार हमें मनुष्य की उत्पत्ति कैसे हुई, उसने समाज में रहना कैसे आरंभ किया, उसने अपनी जरूरत को पूरा कैसे किया, अपना भोजन के निर्मिती कैसे की, खेती करना कहां से सीखा, गुफाओं से निकलकर उसने अपना घर बनाना शुरू किया, कपड़े पहनना शुरू किया, आग जलाना, औजार हथियार बनाना, दूर तक यात्रा करना, व्यापार करना, मुद्रा का उपयोग, शासन बनाना, नियम कानून बनाना इन सब बातों की जानकारी इतिहासकार हमें देते हैं।
3.) तीसरे अध्याय में मनुष्य के किस चरण के बारे में हम पढ़ते हैं?
तीसरे अध्याय में हम मनुष्य जीवन के उसे चरण के बारे में पढ़ते हैं जब बहुत संगठित होकर एक साथ समाज में रहने लगा इस समाज का विकास होने लगा तीसरे चरण में मनुष्य ने अपनी जरूरत को पूरा करना सीख। उसने अपनी सुविधा के लिए पत्थर से औजार और हथियार बनाने शुरू किया। यह मनुष्य द्वारा पहला आविष्कार था। उसने आग का उपयोग करना सीखा। यह भी एक महत्वपूर्ण खोज है। अब वह खाना पका कर खाने लगा। आग से खुद को ठंड से और जानवरों से बचाने लगा।।
4.) हड़प्पा संस्कृति के बारेमे लिखे ?
हड़प्पा संस्कृति यह ऐसा चरण है उसे चरण में मनुष्य ने अपने सभी जीवन का आरंभ कर लिया था। इस संस्कृति की जानकारी हमें जमीन के नीचे घड़ी वस्तुओं की खोज और अध्ययन से मिलती है। इस संस्कृत में मनुष्य ने नगरों का विकास किया था, प्रशासन तंत्र नगर निर्माण को योजनाबद्ध रूप, व्यापार, कला, धर्म आदि जीवन के अनेक क्षेत्र में मनुष्य ने एक उन्नत जीवन शैली को अपनाया। उनको लिपि की जानकारी भी थी। अनेक मुहारो पर उनके लेख मिले हैं। लेकिन अभी तक उनको पूरी तरह पढ़ा नहीं जा सका इसलिए हमें पुरातात्विक सामग्री पर ही निर्भर करना पड़ता है।
5.) छठे अध्याय को वैदिक सभ्यता शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता है?
वैदिक युग बौद्धिक और आध्यात्मिक प्रगति का काल रहा। छठे अध्याय को वैदिक सभ्यता शब्द का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि मनुष्य अब धार्मिक और बौद्धिक रूप से मनुष्य एक उन्नत परिपक्व और सभ्य अवस्था में जा चुका था। विकास का क्रम चलता रहा और पूर्व वैदिक से उत्तर वैदिक काल के बीच जीवन का सरल रूप ज्यादा विकसित और जटिल बनता गया।