Bhasha (भाषा) Class 6 MCQ: CBSE Hindi Grammar
CBSE Class 6 Hindi Grammar Bhasha (भाषा) Multiple Choice Questions (MCQ) is a part of NCERT Class 6 Hindi Solution. Here we have given NCERT Class 6 Hindi Grammar भाषा MCQ.
भाषा:-
भारत में हर राज्य में हर एक प्रांत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है। भाषा यह एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचार एक दूसरे को बताते हैं।
भाषा के प्रकार:-
भाषा के दो भेद बताए गए हैं।
1.) मौखिक भाषा
2.) लिखित भाषा
भाषा का उपयोग:-
भाषा एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम बोल सकते हैं लिख सकते हैं अपने विचारों को सबके सामने रख सकते हैं। हमें अपने विचारों को दूसरों को समझाने और दूसरो के विचार समझने के लिए भाषा का प्रयोग करना पड़ता है। भाषा अपने विचारों का आदान-प्रदान करने का एक माध्यम है।
भाषा का महत्व:-
हमारी पहचान हमारे भाषा से होती है। हम जहां पर भी जाते हैं हम अपने पहले मातृभाषा का इस्तेमाल करते हैं। उसी से हमारी अस्मिता तैयार होती है। अगर हम अपनी भाषा के सिवाय दूसरी भाषाओं का प्रयोग करें तो हम अपने विचारों का प्रभाव सामने वाले पर उतना नहीं डाल सकते।
बच्चों के लिए भाषा का महत्व:-
बच्चे सबसे पहले अपनी मातृभाषा सीखते हैं। मातृभाषा मतलब मां ने सिखाई हुई भाषा। मातृभाषा के जरिए ही वह सबसे समाज से अपने देश से जुड़ जाते हैं। इसी भाषा में बहुत संवाद करते हैं। अपनी भावनाओं को दूसरों को तक पहुंचाते हैं और दूसरों की भावनाओं को अच्छे से समझ पाते हैं।
पाठशाला में सिखाई जाने वाली भाषाओं का महत्व:-
पाठशाला में हमें मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भाषाएं भी सिखाई जाती है। यह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होती है। जब हम बड़े होते हैं तब हम इन भाषाओं का उपयोग अपने जीवन में करते हैं। बाहर की दुनिया को समझने के लिए अन्य भाषाओं की हमें सहायता होती है।
प्र. 1 भाषा के कितने भेद है?
1.) एक भी नही
2.) तीन
3.) दोन
4.) पांच
उत्तर – 3.) दोन
प्र. 2 भाषा के क्षेत्रीय रूप को क्या कहते है?
1.) मौखिक भाषा
2.) बोली भाषा
3.) गुप्त भाषा
4.) शक भाषा
उत्तर – 2.) बोली भाषा
प्र. 3 भाषा को लिखने के लिए प्रयोग किए जाने वाले निश्चित चिन्हों को ……………. कहते हैं।
1.)रंगोली
2.) चित्र
3.) ध्वनि
4.) लिपि
उत्तर – 4.) लिपि
प्र. 4 मौखिक भाषा और लिखित भाषा किसके भेद है?
1.) भाषा
2.) वचन
3.) पशु
4.) चिन्ह
उत्तर – 1.) भाषा
प्र. 5 हमारी राष्ट्रभाषा कौन सी है?
1.)उर्दू
2.) मराठी
3.) हिंदी
4.) संस्कृत
उत्तर – 3.) हिंदी
प्र. 6 देवनागरी लिपि किस भाषा की है?
1.)गुजराती
2.) जापानी
3.) अंग्रेजी
4.) फ्रेंच
उत्तर – 1.)गुजराती
प्र. 7 साहित्य के अंतर्गत क्या आता है?
1.) नृत्य
2.) काव्य
3.) गायन
4.) चित्रकला
उत्तर – 2.) काव्य
प्र. 8 व्याकरण के कितने विभाग होते है?
1.)चार
2.) दो
3.)एक
4.) तीन
उत्तर – 4.) तीन
प्र. 9 गुरुमुखी यह किस भाषा की लिपि है?
1.)गुजराती
2.) पंजाबी
3.)तमिल
4.) मराठी
उत्तर – 2.) पंजाबी
प्र. 10 कर्नाटक में कौन सी भाषा बोली जाती है?
1.) कन्नड़
2.) कोंकणी
3.) मलयालम
4.) उर्दू
उत्तर – 1.) कन्नड़
प्र. 11 गुजराती भाषा कहां पर बोली जाती है?
1.)आसाम
2.) राजस्थान
3.) दिल्ली
4.) गुजरात
उत्तर – 4.) गुजरात
प्र. 12 जिस भाषा को बालक अपनी माता या परिवार के द्वारा सीखना है उसे क्या कहते हैं?
1.) मातृभाषा
2.) राष्ट्रभाषा
3.) लिखित भाषा
4.) राज्यभाषा
उत्तर – 1.) मातृभाषा
प्र. 13 सांकेतिक भाषा का प्रयोग कहां पर किया जाता है?
1.) लिखित भाषा में
2.) मौखिक भाषा में
3.) गूंगे बहरे से बातचीत करने के लिए
4.) चित्र लिपि में
उत्तर – 3.) गूंगे बहरे से बातचीत करने के लिए
प्र. 14 लिखित भाषा का प्रयोग पहचाने।
1.) नीरज किताब पढ़ रहा है।
2.) मोहन कविता लिख रहा है।
3.) दादाजी टीवी देख रहे हैं।
4.) मां समाचार सुन रही है।
उत्तर – 2.) मोहन कविता लिख रहा है।
प्र. 15 भाषा के भेद का नाम लिखें।
1.) मौखिक भाषा
2.) लिखित भाषा
3.)उपयुक्त दोनो
4.) कोई भी नही
उत्तर – 3.)उपयुक्त दोनो
प्र. 16 लिखित भाषा किसे कहा जाता है?
1.) जब हम अपने विचारों को लिखकर प्रकट करते हैं ।
2.) जब हमें अपने विचारों को बोलकर प्रकट करते हैं।
3.) जब हम किसके विचार सुनते हैं।
4.) एक भी नही
उत्तर – 1.) जब हम अपने विचारों को लिखकर प्रकट करते हैं।
प्र. 17 मां किताब लिख रही है। इस वाक्य में भाषा का कौन सा रूप प्रकट होता है?
1.)लिखित भाषा
2.) मौखिक भाषा
3.)सांकेतिक भाषा
4.) उपयुक्त 2 और 3
उत्तर – 1.)लिखित भाषा
प्र. 18 भारतीय संविधान के द्वारा …………. भाषाओं को मान्यता दी गई है।
1.) बाइस
2.) पांच
3.)चौबीस
4.) दस
उत्तर – 1.) बाइस
प्र. 19 भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान …………… करता है।
1.) बोली भाषा
2.) गुरुमुखी
3.) देवनागरी
4.) व्याकरण
उत्तर – 4.) व्याकरण
प्र. 20 यातायात के नियम में …………….. भाषा का प्रयोग किया जाता है।
1.) लिखित
2.) मातृभाषा
3.)सांकेतिक
4.) मौखिक
उत्तर – 3.)सांकेतिक