Shabda Bichar (शब्द विचार) hindi worksheet in 40 marks
Shabda Bichar (शब्द विचार) hindi worksheet in 40 marks for Indian students of English Medium and Hindi Medium. If you want to download this worksheet please contact us or drop a comment. We will generate PDF of this worksheet and share You.
शब्द विचार
प्र.) 1 एक एक वाक्य में उत्तर लिखिए। Marks:5
1.) व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद कितने है?
व्युत्पत्ति के आधार पर शब्द भेद तीन है।
2.) पांच विदेशी शब्द लिखे।
पांच विदेशी शब्द –
दरबार, तूफान, साइकिल, कॉफी, टेलीफोन
3.) प्रयोग के आधार पर शब्द भेद कितने है?
प्रयोग के आधार पर शब्द भेद आठ है।
4.) लक्ष्यार्थ किसे कहा जाता है?
मुख्यार्थ से मित्र लक्षणा शक्ति द्वारा अन्य अर्थ लक्षित होता है, उसके अर्थ को लक्ष्यार्थ कहते हैं।
5.) व्यंजना शक्ति के कितने भेद है और कौन–कौन से हैं?
व्यंजन के दो भेद है शाब्दी व्यंजना और आर्थी व्यंजना
प्र.) 2 व्याख्या लिखे। Marks:10
1.) शब्द –
एक या अधिक वर्ण जब एकत्रित आते है उनसे शब्द तैयार होते है। जब वर्ण एकत्रित आते हैं तो उनसे एक स्वतंत्र सार्थक ध्वनि तैयार होती है उन्हें शब्द कहते हैं।
2.) तद्भव शब्द –
जो शब्द अपना रूप बदल के संस्कृत भाषा से हिंदी भाषा में आए हैं उन शब्दों को तद्भव शब्द कहा जाता है।
3.) निरर्थक शब्द –
जिन शब्दों का कोई अर्थ नहीं होता उन्हें निरर्थक शब्द कहते हैं।
4.) लक्षणा शक्ति –
मुख्य अर्थ की बाधा होने पर रूढ़ि प्रयोजन को लेकर जिस शक्ति के द्वारा मुख्य अर्थ से संबंध रखने वाला अन्य अर्थ लक्षित हो उसे लक्षणा शक्ति कहते हैं।
5.) अधिकारी शब्द -.)
जिन शब्दों के रूप में कभी कोई परिवर्तन नहीं आता उन्हें अविकारी शब्द कहते हैं।
प्र.) 3 रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। Marks:7
1.) एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि………………….. कहलाती है।
एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि शब्द कहलाती है।
2.) शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हो वे ……………………… कहलाते हैं।
शब्द कई सार्थक शब्दों के मेल से बने हो वे यौगिक कहलाते हैं।
3.) जिन शब्दों का रूप परिवर्तन होता रहता है वे ………………………….. शब्द कहलाते हैं।
जिन शब्दों का रूप परिवर्तन होता रहता है वे विकारी शब्द कहलाते हैं।
4.) जिन शब्दों का कुछ ना कुछ अर्थ हो वह शब्द ………………… शब्द कहलाते हैं।
जिन शब्दों का कुछ ना कुछ अर्थ हो वह शब्द सार्थक शब्द कहलाते हैं।
5.) प्रत्येक शब्द से जो अर्थ निकलता है वह अर्थ बोध कराने वाले शब्द की ……………………….. है।
प्रत्येक शब्द से जो अर्थ निकलता है वह अर्थ बोध कराने वाले शब्द की शक्ति है।
6.) मुख्य अर्थ की बोधिका शब्द की प्रथमा शक्ति का नाम ……………………… है।
मुख्य अर्थ की बोधिका शब्द की प्रथमा शक्ति का नाम अभिधा है।
7.) शब्द में यह आरोपित है और अर्थ में इसका स्वाभाविक ………………………….. है।
शब्द में यह आरोपित है और अर्थ में इसका स्वाभाविक निवास है।
प्र.) 4 सही मिलान करें। Marks:7
1.) रूढ़ शब्द कौआ
2.) यौगिक शब्द चटपट
3.) योगरूढ़ शब्द आश्चर्य
4.) तत्सम शब्द पैमाना
5.) देशज शब्द रात
6.) तद्भव शब्द प्रहार
7.) विदेशी शब्द दशानन
उत्तर –
1.) रूढ़ शब्द रात
2.) यौगिक शब्द प्रहार
3.) योगरूढ़ शब्द दशानन
4.) तत्सम शब्द आश्चर्य
5.) देशज शब्द चटपट
6.) तद्भव शब्द कौआ
7.) विदेशी शब्द पैमाना
प्र.) 5 दिए गए शब्दों के सामने उनके स्रोत लिखें। Marks:3
1.) ओष्ठ –
तत्सम शब्द
2.) पौधा –
तद्भव शब्द
3.) पुलिस –
विदेशज शब्द
4.) लोटा
देशज शब्द
5.) आम्र –
तत्सम शब्द
6.) खिड़की
देशज शब्द
प्र.) 6 दिए गए तत्सम शब्दों का तद्भव रूप लिखें। Marks:4
1.) गृह – घर
2.) श्वास – सांस
3.) काक – कौआ
4.) ग्राम – गांव
5.) आश्रय – आसरा
6.) सर्प – सांप
7.) मयूर – मोर
8.) माता – मां
प्र.) 7 प्रयोग के आधार पर जो शब्द भेद है उनके नाम लिखें। Marks:2
प्रयोग के आधार पर शब्द के निम्नलिखित आठ भेद हैं –
संज्ञा
सर्वनाम
विशेषण
क्रिया विशेषण
क्रिया
संबंधबोधक
विस्मयबोधक
समुच्चयबोधक
प्र.) 8 वाचक शब्द की व्याख्या और भेद लिखें। Marks:2
वाचक शब्द साक्षात संकेतित अर्थ का बोध होता है।
वाचन शब्दों के चार भेद होते हैं।
जातिवाचक शब्द
द्रव्य वाचक शब्द
क्रियावाचक शब्द
गुण वाचक शब्द
Also See: समुच्चय बोधक – परिभाषा भेद और उदाहरण