PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 5 पेड़ Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
क) भाषा बोध
स्वच्छ = साफ
विश्रामस्थल= आराम करने का स्थान
कोटर = पेड का खोकला भाग जिसमें जीव जंतु रहते हैं
नीड = घोंसला
बरगद = बड़ का पेड़
वन संपदा = जंगल रूपी संपत्ती
लोलुप = लालची
विभूतियां = बहुमूल्य संपत्तीया
आशीष = आशीर्वाद
पथिक = राही
पर्यावरण = वायुमंडल वातावरण
चिकित्सक = डॉक्टर
भक्षक = खाने वाला
धरोहर = विरासत
ख) विषय बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखें
क) धूल और धुए से दूषित वातावरण में पैदा होने वाले रोगों की कौन सी सर्वोत्तम दवा है?
उत्तर- धूल और धुएं से प्रदूषित वातावरण में पैदा होने वाले रोगों के लिए ताजा स्वच्छ हवा ही सर्वोत्तम दवा है।
ख) पेड़ किस तरह अपनी ममता बरसाते हैं।
उत्तर- पेड़ वर्षा लाते हैं , अन्न उगाते और फल फूल देकर मनुष्य पर अपनी ममता बरसाती है।
ग) शरारती बच्चे पेड़ों से किस तरह फल प्राप्त करते हैं।
उत्तर- शरारती बच्चे पेड़ों से फल प्राप्त करने के लिए पेड़ों पर पत्थर फेंकते हैं।
घ) पक्षी और जीव जंतु पेड़ पर कहां-कहां घर बनाकर रहते हैं?
उत्तर- पक्षी और जीव जंतु पेड़ पर घोसले और खोखले में घर बना कर रहते हैं।
ड) नीम के पेड़ को बड़ा चिकित्सक क्यों कहा गया है?
उत्तर- नीम के पेड़ को एक चिकित्सक पेड़ कहा जाता है क्योंकि नीम के पेड़ के सभी अंगों को चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे जड़ ,छाल, पत्ते, फल, फूल, आदी, निम मधुमेह के रोगियों के लिए एक वरदान के रूप में है, इसलिए नीम को एक बड़ा चिकित्सक कहा जाता है।
च) पेड़ों को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी क्यों कहा गया है?
उत्तर- पेड़ के सभी अंग मनुष्य के इस्तेमाल में आते हैं जैसे फल, फूल, जड़ी बूटियां, लकड़ी आदि. इसलिए पेड़ों को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी कहां गया है.
छ) फुल देने वाले पांच पेड़ों के नाम लिखें।
उत्तर- केले, सेब, पपाया, आम, जामुन,
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार पांच वाक्यों में लिखें
अ) प्रस्तुत कविता पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर- ‘पेड़’ कविता में पेड़ों का कितना सारा उपयोग है मनुष्य के जीवन में यह बताया गया है। पेड़ हमें ताजा हवा देते हैं जो बीमार होने से बचाती है। पेड़ हमें फल फूल देकर हम पर ममता बरसाते हैं। पेड़ों पर हम पत्थर फेंक फल तोड़ते हैं, कई ऐसे पेड़ है जो युगो युगो से है। नीम का पेड़ एक चिकित्सक पेड़ के रूप में है। पेड़ हमारे लिए सोने के अंडे देने वाली मुर्गी की तरह है। पेड़ हमारी धरोहर है इसका नाश नहीं करना चाहिए।
आ) पेड़ों को उगाने और उनकी रक्षा करना मनुष्य के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर- पेड़ों का मानव सभ्यता का विकास करने में बहुत बड़ा योगदान है। मनुष्य को जीवित रहने के लिए ताजी हवा बहुत जरूरी होती है, वह पेड़ों से मिलती है। पेड़ों से ही हमें भोजन मिलता है, पेड़ों से ही हमें फूल मिलते हैं, पेड़ हमें कई फल देते हैं। जैसे आम, सेब , अंगूर आदि। पेड़ की कई लकड़ी ऐसी है जो चिकित्सा में इस्तेमाल होती है। कई पेड़ पौधे ऐसे हैं कि जिनके फल , फूल, पत्तियां और लकड़ी सभी चिकित्सा में इस्तेमाल होते हैं। पेड़ों की लकड़ी से ही मनुष्य के घर , दरवाजे, खिड़कियां बनती है। इस प्रकार पेड़ हमें रोज मरहा के जीवन मे उपयोगी है, इसलिए पेड़ों को उगाना और उनकी रक्षा करना मनुष्य के लिए आवश्यक है।
ग) व्यावहारिक व्याकरण।
1) इन काव्य पंक्तियों में से क्रिया शब्द छाटीए
हरियाली आशीष बांटते,
भर्ती जीवन की झोली,
वर्षा लाते अन्न उगाते,
बरसाते ममता भोली।
उत्तर- बांटते, लाते, उगाते, भरते, बरसाते यह शब्द किया शब्द है।
2) इन शब्दों के समानार्थक शब्द लिखें।
पेड़ =———
फूल =———
हाथ =———
मानव =———
नजर =———
नीड =———
हवा =———
पक्षी =———
उत्तर-
पेड़ = तरू , वृक्ष
फूल = पुष्प, कुसुम
हाथ = कर, हस्त
मानव = मनुष्य, इंसान
नजर = निगाह, दृष्टी
नीड = घरोदा, घोसला
हवा = अनिल, वायू
पक्षी = विहग , खग
3) विपरीतार्थक शब्द लिखे।
रक्षक × ———
लाभ × ———
दुख × ———
थोड़ा × ———
धूप × ———
जीवन × ———
रोग × ———
ताजा × ———
उत्तर-
रक्षक × भक्षक
लाभ × हानी
दुख × सुख
थोड़ा × ज्यादा
धूप × छाव
जीवन × मरण
रोग × निरोग
ताजा × बासी
4) शुद्ध करके लिखें
विशराम = ———–
विभूती = ———–
भाशा = ———–
चिकितसक = ———–
लोलूप = ———–
कुलहाडा = ———–
संम्पदा = ———–
उत्तर-
विशराम = विश्राम
विभूती = विभूति
भाशा = भाषा
चिकितसक= चिकित्सक
लोलूप = लोलुप
कुलहाडा = कुल्हाडा
संम्पदा = संपदा
5) निम्नलिखित शब्दों का विग्रह करें तथा समास का नाम बताएं।
विश्राम स्थल = – ———–
जीव – जंतु = – ———–
वन संपदा =- ———–
पीपल-बरगद=- ———–
उत्तर-
विश्राम स्थल = विश्राम के लिए स्थल
समास = संप्रदान तत्पुरुष समास
जीव – जंतु = जीव और जंतु
समास = द्वंद्व समास
वन संपदा = वनकी संपदा
समास = संबंध तत्पुरुष समास
पीपल-बरगद= पीपल और बरगद
समास = द्वंद समास
6) निम्नलिखित शब्दों की संधि विच्छेद करें।
स्वच्छ = ———-
पर्यावरण = ———-
मनोरम = ———-
स्वागत = ———-
वर्षतू = ———-
उत्तर-
स्वच्छ = सु + अच्छ
पर्यावरण = परि + आवरण
मनोरम = मन: + रम
स्वागत = सु + आगत
वर्षतू = वर्षा + ऋतू