PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 3 रक्त की आत्मकथा Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
क) भाषा बोध
1) शब्दार्थ
नारी- शरीर की रक्तवहन करने वाली शिरा
कार्यस्थल – काम करने का स्थल
जटिल – कठिन
संरचना – बनावट
सूक्ष्मदर्शी – एक यंत्र जिसमें छोटी चीज का बड़ा आकार दिखाई देता है
घुसपैठ – पहुंच
द्रव्य – तरल पदार्थ
नामुराद- जिसकी कामना पूर्ण न हुई हो
स्वेच्छ- अपनी इच्छा से
2) इन मुहावरे और लोकोक्ति के अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग करें।
चैन की सांस लेना
अर्थ- निश्चिंत हो जाना
वाक्य- नदी में बहते हुए आकर भी सुरक्षित घर पर आ जाने पर मुझे चैन की सांस मिली।
प्राण देना
अर्थ- किसी के लिए जान देने के लिए तैयार होना
वाक्य – मां अपने बच्चों के लिए अपने प्राण भी दे सकती है।
शहीद होना
अर्थ- ओ कारण मारा जाना
वाक्य- युद्ध में कई सैनिक शहीद होते हैं।
सांस में सांस आना
अर्थ- जान में जान आना
वाक्य- समीर के पीछे कुत्ते लगे थे और उसके दोस्तों ने कुत्ते को मार भगाया इसलिए उसके सांस में सांस आई।
हाथ कंगन को आरसी क्या
अर्थ- विद्वान को धन की आवश्यकता नहीं।
वाक्य- अर्जुन ईमानदार है इसलिए उसे हाथ कंगन को आरसी करने की जरूरत नहीं है।
ख) विषय बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखें।
क) रक्त के कितने अंग होते हैं ? उनके नाम लिखें।
उत्तर- प्लाज्मा, लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कनिकाएं और प्लेटलेट्स यह चार अंग होते हैं रक्त के ।
ख) लाल कोशिकाओं का रंग किस पदार्थ के कारण लाल होता है।
उत्तर- लाल खुशियों काऊ का रंग लाल हिमोग्लोबिन के कारण होता है।
ग) हिमोग्लोबिन किस किस तत्व का बना होता है ?
उत्तर- हिमोग्लोबिन लोहे और प्रोटीन से बना बनता है।
घ) लाल कोशिकाओं का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर- लाल कोशिकाओं का मुख्य कार्य है फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के अंगों तक और कार्बन डाइऑक्साइड को शरीर से बाहर निकालना यह महत्वपूर्ण कार्य है।
ड) लाल कोशिकाओं का विकास कहां होता है?
उत्तर- बोन मैरो में लाल कोशिकाओं का विकास होता है।
च) श्वेत कोशिकाएं क्या कार्य करती है?
उत्तर- श्वेत कोशिकाएं का कार्य है शरीर में आने वाले बाहरी रोगाणुओं से लड़कर शरीर को स्वस्थ रखना।
छ) प्लेटलेट्स कोशिकाएं रक्त जमाव में कैसे सहायता करती है?
उत्तर- प्लेटलेट्स कोशिकाएं पारदर्शी होती है जो चोट लगने पर रक्त को अधिक बहने से रोकती है और रक्त जमाव क्रिया में सहायता करती है।
ज) प्लाज्मा का विकास शरीर के किस अंग में होता है?
उत्तर- प्लाज्मा का विकास शरीर की जिगर नामक अंग में होता है।
झ) एक वयस्क स्त्री और पुरुष में प्रति किलोग्राम में रक्त की कितनी मात्रा होती है ?
उत्तर- एक वयस्क स्त्री और पुरुष में प्रति किलोग्राम स्त्रियों में 67 सी.सी. और पुरुषों में 75 सी.सी. रक्त होता है।
ञ) किस आयु वर्ग में व्यक्ति रक्तदान कहा कहा पर जाकर कर सकते हैं ?
उत्तर- 18 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं , अगर वह व्यक्ति स्वस्थ हो तो , रक्तदान किसी भी मान्यता प्राप्त ब्लड बैंक में जाकर कर सकते हैं, रक्तदान शिविर और अस्पतालों, अगर किसी मरीज को जरूरत हो तो रक्तदान कर सकते हैं।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्य में लिखिए।
क) रक्त के मुख्य अंग कौन कौन से हैं ? प्रत्येक अंग के बारे में लिखें.
उत्तर- रक्त के मुख्य चार अंग है , प्लाज्मा, लाल कोशिकाएं, श्वेत कोशिकाएं और प्लेटलेट्स.
प्लाज्मा- एक द्रव्य के रूप में होता है, प्लाज्मा का विकास जिगर में होता है।
लाल कोशिकाएं – लालकोशिका का आकार बालूशाही जैसा होता है। इनका लाल रंग हीमोग्लोबिन के कारण होता है।
श्वेत कोशिकाएं – श्वेत कोशिकाएं बोन मैरो में बनती है, यह लाल कोशिकाएं से कम होती है। श्वेत कोशिकाएं शरीर में आने वाले रोग से लड़ती है।
प्लेटलेट्स – यह पारदर्शी सपाट प्लेटो जैसा होता हैं। प्लेटलेट्स रक्त को बहने से रोकता है।
ख) लाल कोशिकाओं के बारे में आपने क्या सीखा?
उत्तर- लाल कोशिकाओं की आयु चार माह की होती है। चार माह बाद लाल कोशिकाएं मर जाती है और नई कोशिकाएं बन जाती है। इन कोशिकाएं के लीए भोजन में लोह और विटामिन की मात्रा अच्छी होनी चाहिए। लाल कोशिकाएं दिन रात काम करती है और फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाती है इस तरह काम करती है लाल कोशिकाएं।
ग) श्वेत कोशिकाओं के बारे में आपने क्या सीखा?
उत्तर- यह कोशिकाओं हड्डियों के बीच के बोन मैरो में तैयार होती है। इनका आकार लाल कोशिकाओं से बड़ा होता है। जो रक्त की एक बूंद में लगभग दस हजार होती है। यह कोशिकाएं शरीर से रोगों को दूर रखती है। यह कोशिकाएं चोट से निकली मवाद पस भरी हुई श्वेत रक्त कोशिका यही होती है। यह बहुत ही कम आयु की होती है सिर्फ छे या सात घंटे की।
घ) प्लेटलेट्स की क्या भूमिका है?
उत्तर- प्लेटलेट्स यह एक पारदर्शी पदार्थ है। प्लाज्मा शरीर से बनाने वाले रक्त की जमाज क्रिया में सहायता देती है। प्लेटलेट्स रक्त में प्रती घन मिलीमीटर में होता है यह लगभग डेढ़ लाख से चार लाख तक होती है। प्लेटलेट समय के साथ त्वचा के साथ विकसित होकर घाव को भर देता है। यह अपनी तरह की अन्य कोशिकाओं को स्वयं विकसित कर लेती है।
ङ) प्लाज्मा के बारे में आपने क्या आ जाना?
उत्तर- यह प्रमुख अंग है रक्त का जिसमें रक्त की अन्य कोशिकाएं अपने-अपने कार्य करने के लिए तैयार होती है। यह एक द्रव्य के रूप में रहता है। हल्के पीले रंग का होता है। यह जिगर में बनता है जो आठ गुना तेजी विकास कर सकता है।
च) रक्तदान करना क्यों जरूरी है?
उत्तर- रक्त को कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता इसलिए रक्तदान करना चाहिए क्योंकि किसी रोगी को अगर रक्त की जरूरत है तो दान किए हुए रक्त से पूरी हो सकती है, रक्तदान करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं। रक्त मनुष्य के जीवन का प्रमुख आधार है। रक्तदान करने से हमारे शरीर में कोई कमी नहीं आती, रक्तदान को महादान भी कहा जाता है।
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) इन शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द बनाए।
उपस्थित × ——-
उचित × ——-
इच्छा × ——-
आवश्यकता × ——-
नियमित × ——-
स्वस्थ × ——-
हिंसा × ——-
पूर्ति × ——-
जन्म × ——-
एक × ——-
ग्रहण × ——-
सामान्य × ——-
उत्तर-
उपस्थित × अनुपस्थित
उचित × अनुचित
इच्छा × अनिच्छा
आवश्यकता× अनावश्यक
नियमित × अनियमित
स्वस्थ × अस्वस्थ
हिंसा × अहिंसा
पूर्ति × अपूर्ति
जन्म × मरण
एक × अनेक
ग्रहण × त्याग
सामान्य × असामान्य
2) इन शब्दों में से मूल शब्द पहचान कर लिखिए।
संपूर्ण —–
संरचना —–
संकल्प —–
सुरक्षित —–
नियमित —–
विकसित —–
प्रदर्शित —–
सुरक्षा —–
उत्तर-
संपूर्ण – पूर्ण
संरचना – रचना
संकल्प – कल्प
सुरक्षित – रक्षा
नियमित – नियम
विकसित – विकास
प्रदर्शित – दर्श
सुरक्षा – रक्षा
3) इन शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें।
रक्त = ——
स्वस्थ =——
नाड़ी =——
भूमिका =——
घुसपैठ =——
उत्तर-
रक्त = लहु
स्वस्थ = निरोगी
नाड़ी = रक्तवाहिनी
भूमिका = पृष्ठभूमी
घुसपैठ = बलपूर्वक प्रवेश करना
4) जीन रेखांकित विशेषण शब्दों के भेद का नाम लिखिए।
1) मेरा रंग लाल होता है।
उत्तर – गुणवाचक विशेषण
2) वेस्कर पुरुषों में मेरी एक बूंद में उनकी संख्या लगभग पचास लाख होती है।
उत्तर- संख्यावाचक विशेषण
3) उनके स्थान पर नई कोशिकाएं जन्म ले लेती है।
उत्तर- गुणवाचक विशेषण
4) हमें सदैव असंतुलित भोजन लेना चाहिए।
उत्तर- गुणवाचक विशेषण
5) मेरी श्वेत कोशिकाएं आपके शरीर में किसी रोगाणुओं की घुसपैठ के समय किसी बहादुर सिपाही की तरह बचाव के लिए आती है।
उत्तर- गुणवाचक विशेषण।