PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 16 तुम भी ऊंचे उठ सकते हो Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 16 तुम भी ऊंचे उठ सकते हो Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
अभ्यास
क) भाषा बोध
1) शब्दार्थ
पथिक = यात्री
विश्राम = आराम
आँच = आग
हाँडी = मिट्टी का बरतन
कदाचित= कभी भी
तट = किनारा
व्यर्थ = बेकार
ताड़ी = शराब
खटास = खट्टापन
शुष्क = सूखा
औषधि = दवा
भक्ष्य = खाने योग्य
नभ = आकाश
अवैध = गैरकानूनी
2) निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग करें
विश्राम
उत्तर- साधु अपनी कुटिया में विश्राम कर रहे थे।
पथिक
उत्तर- पथिक आश्रम में भोजन करने के लिए रुक गया था।
विजयश्री
उत्तर- क्रिकेट में हमारे देश के खिलाड़ियों ने विरुद्ध देश के ऊपर विजयश्री प्राप्त की
मरुस्थल
उत्तर- आम की लकड़ी खुरदरी होने के बावजूद भी मरुस्थल में उपयोगी वस्तु है।
अवैध
उत्तर- पेड़ों की अवैध तरीके से कटाई नहीं की जा सकती।
ख) विषय बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखों :-
क) खजूर का पेड़ मनुष्य को क्या एहसास दिलाता है ?
उत्तर- हमें ऊंचा उठने का एहसास दिलाता है खजूर का पेड़।
ख) खजूर की लकड़ी किस काम आती है?
उत्तर- खजूर की लकड़ी बहुत काम आती है जैसे घर बनाने में और नौकरी बनाने में।
ग) महाराष्ट्र और बंगाल के गाँवों में खजूर का रस कैसे इकट्ठा किया जाता है ?
उत्तर- महाराष्ट्र और बंगाल के गांव में खजूर का रस इकट्ठा करने के लिए लोगों खजूर के तने को सील कर और तेज चाकू से इसमें कटाव लगाकर हांडी बांध देते हैं।
घ) ताड़ी किसे कहते हैं और यह कैसे बनती है ?
उत्तर- खजूर के रस को ताड़ी कहते हैं। ताड़ी बनाने के लिए खजूर के रस को कुछ देर रख दिया जाता है और उसके बाद ताड़ी बनती है।
ड) खजूर के पत्तों का क्या उपयोग है?
उत्तर- खजूर के पत्तों के कई उपयोग है जैसे पत्तों से चटाईया, हस्तशिला की सुंदर चीजें और झोपड़िया बनाई जाती है।
च) खजूर के फल देखने में कैसे लगते हैं?
उत्तर- गहरे भुरे और हल्के पीले रंग के कुछ लंबे कुछ छोटे दिखाई देते हैं खजूर के फल, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखें
क) खजूर के क्या क्या लाभ है?
उत्तर- खजूर के बहुत सारे लाभ है। खजूर के पेड़ की हर एक वस्तु के मनुष्य को लाभ ही है , खजूर के फल, पत्ते, लकड़िया सभी का उपयोग मनुष्य को होता है। खजूर हमें उसकी तरह ऊंचा उठने का संदेश देता है। खजूर के पेड़ की लकड़ियों से घर बनाए जाते हैं। खजूर के पेड़ की पत्तों से चटाईया, झोपड़िया और हस्तशिल्प की सुंदर वस्तुएं बनती है। खजूर के रस से गुड़ बनाया जाता है। खजूर के पेड़ के तने से नौका बनाई जाती है। अगर खजूर सुख भी जाए तो उससे औषधियां बनाई जाती है।
ख) खजूर का पेड़ हमें क्या सीख देता है ?
उत्तर- खजूर का पेड़ हमें यह सीख देता है हमें सदा ही ऊंचा उठना चाहिए। खजूर का पेड़ हमें संकट सहने, निर्भय रहने, परोपकार करने की सीख देता है। यह पेड़ हमें सिखाता है कि कठोर जीवन ही सुखी जीवन का आधार बनता है। हम सभी को खजूर का पेड़ विपरीत परिस्थितियों में जीने की राह दिखाता है।
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) शुद्ध रूप लिखो
बलकि
उत्तर- बल्कि
छतर
उत्तर- छत्र
सवाद
उत्तर- स्वाद
Also See: साइंस सिटी Question Answer Solution
अनन्द
उत्तर- आनन्द
दुपहर
उत्तर- दोपहर
2) अन, अनु, कु, दूर उपसर्ग लगाकर विपरीत शब्द बनाओ
शासन
उत्तर- कुशासन
उपयोगी
उत्तर- अनुपयोगी
आवश्यकता
उत्तर- अनावश्यकता
आस्था
उत्तर- अनास्था
रूप
उत्तर- कुरूप
उपयोग
उत्तर- दुरुपयोग
मति
उत्तर- कुमति
दैव
उत्तर- दुर्दैव
बल
उत्तर- दुर्बल
3) परंतु कि, इसलिए, एवं योजकों का वाक्यों में प्रयोग करें
उत्तर-
क) मैं तुम्हें मेरी साइकिल दूंगी परंतु तुम्हें मुझे अपनी किताब देनी पड़ेगी।
ख) कि वह यह काम करेगा कि नहीं।
ग) इसलिए मैं वहां नहीं जाना चाहती।
घ) राम एवं श्याम कोई भी यह काम कर सकता है।
4) अति + अन्त = अत्यन्त इसी प्रकार इन शब्दों के सन्धिविच्छेद करें
अत्यधिक = ———
उत्तर- अति + अधिक
अत्याचार = ———
उत्तर- अति + आचार
इत्यादि = ———
उत्तर- इति + आदि