PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 12 नवयुवकों के प्रति Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 12 नवयुवकों के प्रति Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
क) भाषा बोध
1) शब्दार्थ
परीणत = बदलना
भक्तवर = भक्तों में श्रेष्ठ
देशोद्धार = देश का उद्धार करना
योग = सहयोग
कौमार = कुमार, यौवन की अवस्था
निम्नोक्ति = नीचे लिखी उठती या कथन
धर्माचरण = धर्म के अनुसार आचरण/ व्यवहार करना
धरो = धारण करना
ख) विषय बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखें
क) इस कविता के कवि का नाम लिखें
उत्तर- इस कविता के कवि है मैथिलीशरण गुप्त
ख) ‘नवयुवकों के प्रति‘ कविता किन्हे संबोधित की गई है।
उत्तर- ‘नवयुवकों के प्रति’ कविता देश के युवाओं को संबोधित की गई है।
ग) ‘ जो कुछ करो तुम कार्य में भी साथ परिणत करो‘ इस काव्य पंक्ति का अर्थ लिखें।
उत्तर- यह पंक्ति हमें बताती है कि हम पुस्तक में जो कुछ भी पढ़ते हैं उसे हमारे व्यावहारिक जीवन और कार्य क्षेत्र में भी स्थान दें तभी हम उसके उपयोग को समझ सकेंगे।
घ) नव युवकों के सम्मुख कौन से दो पथ है? उन्हें किस पथ का चुनाव करना चाहिए ?
उत्तर- कविता में बताया गया है कि नवयुवकों के सम्मुख दो पथ है। संयम का पथ और असंयम का पथ। इन दोनों पथ में नवयुवकों को संयम का पथ चुनना चाहिए क्योंकि यह पथ नवयुवकों के लिए हितकर होता है, और संयम का पथ कभी नही चुनना चाहिए क्योंकि वह अहितकारक होता है.
2) इन काव्य पंक्तियों की सप्रसंग व्याख्या करें।
‘दो पथ असंयम —————– संभालोगे कभी।’
उत्तर- कवी ने इस कविता में युवाओं को दो रास्तों के बारे में बताया है। कवी कहते हैं कि तुम्हारे जीवन में असंयम और संयम के दो रास्ते हैं उनमें तुम्हें सदा संयम का रास्ता चुनना है, क्योंकि संयम का रास्ता सदा तुम्हारे भलाई के लिए होगा और असंयम का रास्ता तुम्हें हमेशा आकर्षित करेगा और तुम्हें उस रास्ते पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि असंयम का रास्ता बुराई का रास्ता होता है, एक बार अगर तुमने वह रास्ता चुन लिया तो अच्छाई के रास्ते पर आने के लिए बहुत समय लगता है।
3) नवयुवक देश के उत्थान में क्या–क्या योगदान दे सकते हैं? चार पांच वाक्य में उत्तर दें।
उत्तर- नवयुवक देश के उत्थान में बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं। वह नए युग के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं। नवयुवकों में नया जोश होता है। वह अपने पास साहस और क्षमता रखते हैं। नया ज्ञान पाने के लिए नवयुवकों में नई सोच होती है जो पुरानी रुढीयो को ठोकर मार कर नया रास्ता अपना सकती है। नवयुवक अपनी शक्ति से विरोधी शक्तियों को परे धकेल सकते हैं।
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) इन शब्दों में दो दो पर्यायवाची शब्द लिखें।
मनुज = ———– ———-
ज्योति = ———– ———-
संसार = ———– ———-
पथ = ———– ———-
उत्तर –
मनुज = इंसान , मानव
ज्योति = ज्योत, लौ
संसार = दुनिया, जग
पथ = रास्ता, मार्ग
2) ‘अ‘ लगाकर विपरीत शब्द बनाए
अ + संयम = ———–
अ + शुभ = ———–
अ + धर्म = ———–
अ + विश्वास = ———–
उत्तर–
अ + संयम = असंयम
अ + शुभ = अशुभ
अ + धर्म = अधर्म
अ + विश्वास = अविश्वास
3) देश + उद्धार , धर्म + आचरण इसी प्रकार नए शब्द बनाए।
उत्तर-
अ + उ = ओ
निम्न + उक्ति = निम्नोक्ति
सर्व + उत्तम = सर्वोत्तम
नव + उदय = नवोदय
शुभ + उदय = शुभोदय
रोग + उपचार = रोगोपचार
सर्व + उत्तम = सर्वोत्तम
अ + आ = आ
कर्म + अनुसार = कर्मानुसार
हिम + आलय = हिमालय
सत्य + आग्रह = सत्याग्रह
विरह + आतुर = विरहातूर
प्राण + आयाम = प्राणायाम
युग + आदि = युगादि