PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 11 डॉ. भीमराव अंबेडकर Exercise Questions and Answers
PSEB Punjab Board Class 8 Hindi Textbook Solution Chapter 11 डॉ. भीमराव अंबेडकर Exercise Questions and Answers, Grammar, Writing.
क) भाषा बोध
शब्दार्थ
समस्त = संपूर्ण
उपेक्षित = जिसकी उपेक्षा की गई हो
दृढ़ संकल्प = पक्का निश्चय
परिश्रम = मेहनत
कटु = कड़वा
आजीविका = रोजी या पेट भरने का धंधा
पीड़ित = सताया हुआ
दलित = दबाया हुआ
ख) विषय बोध
1) इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें
क) बाबा अंबेडकर का जन्म कब, कहां और किसके घर हुआ?
उत्तर- बाबा साहब अंबेडकर का जन्म मऊ गांव में 14 अप्रैल 1891 को हुआ उनका जन्म श्री रामजी राव के घर।
ख) इनकी प्रारंभिक शिक्षा कहां हुई?
उत्तर- ग्राम के स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा हुई थी डॉक्टर अंबेडकर की।
ग) सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए इनका क्या योगदान रहा?
उत्तर- हमारे देश में सामाजिक भेदभाव को मिटाने के लिए डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने भेदो को मिटाने के लिए ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ स्थापित की और इसके साथ ही बहिष्कृत भारत समाचार पत्र निकाला।
घ) इन्होंने कौन–कौन से समाचार पत्रों में काम किया?
उत्तर- बहिष्कृत हितकारिणी सभा और बहिष्कृत भारत इन समाचार पत्रों में डॉक्टर अंबेडकर ने काम किया।
2) इन प्रश्नों के उत्तर चार या पांच वाक्य में लिखिए
क) बाबा साहब अंबेडकर को अछूतों का मसीहा क्यों कहा जाता है, लगभग 50 शब्दों में उत्तर लिखो?
उत्तर- बाबा साहब अंबेडकर को अछूतों का मसीहा कहने का एक बहुत बड़ा कारण है क्योंकि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज के उपेक्षित वर्ग को समानता का अधिकार दिलाया है, जिस वजह से आज दलित वर्ग को सभी क्षेत्रों, स्कूलों, गाड़ियों, होटलों, तीर्थों, मंदिरों में समानता के अधिकार प्राप्त हुए हैं। डॉ.अंबेडकर के इन प्रयासों से समाज में दलित वर्ग छुआछूत से मुक्त हो गया है और सरकारी नौकरियों और चुनाव क्षेत्रों में उनके लिए स्थान आरक्षित है, यही कारण है कि बाबा साहब अंबेडकर को अछूतों का मसीहा कहा जाता है।
ख) छुआछूत को मिटाने के लिए बाबा साहब का क्या योगदान रहा?
उत्तर- छुआछूत को मिटाने के लिए बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है, डॉ.अंबेडकर ने छुआछूत के कलंक को मिटाने के लिए अनेक प्रयत्न किए। डॉ.अंबेडकर अपने भाषणों द्वारा, लेखो द्वारा छुआछूत की कुरीति के विरुद्ध प्रचार करते रहे। छुआछूत के इस मुद्दे को उन्होंने लंदन की गोलमेज सभा में चर्चा की। उन्होंने छुआछूत के प्रश्न को वायसराय की कार्यकारिणी के सदस्य होने पर वह भी उठाया। उनकी इन अनगिनत प्रयासों की वजह से स्वतंत्र भारत के संविधान में छुआछूत को दंडनीय अपराध माना है।
ग) व्यावहारिक व्याकरण
1) शुद्ध करके लिखें
परिशरम = ————
उत्तर- परिश्रम
छातरवृत्ति = ————
उत्तर- छात्रवृत्ति
दरिदरता = ————
उत्तर- दरिद्रता
जागरीत = ————
उत्तर- जागृत
संसकृत = ————
उत्तर- संस्कृत
आकरशीत= ————
उत्तर- आकर्षित
2) भाववाचक संज्ञा बनाए
एक = ————
उत्तर- एकता
समान = ————
उत्तर- समानता
महान = ————
उत्तर- महानता
स्वतंत्र = ————
उत्तर – स्वतंत्रता
3) विशेषण बनाएं
परिवार = ————
उत्तर- परिवारिक
शिक्षा = ————
उत्तर- शैक्षिक
परिश्रम = ————
उत्तर- परिश्रमिक
समाज = ————
उत्तर- सामाजिक
आधार = ————
उत्तर- आधारित
अनुभव = ————
उत्तर- अनुभवी
आरक्षण = ————
उत्तर- आरक्षित
आयोजन = ————
उत्तर- आयोजित
धर्म = ————
उत्तर- धार्मिक
शोषण = ————
उत्तर- शोषित
4) सुशिक्षित में ‘सु‘ दूरव्यवहार में से ‘दूर‘ और विलीन में से ‘वि‘ उपसर्ग है अब। अब ‘सु‘ ‘दूर‘ ‘वि‘ उपसर्गों से पांच पांच नए शब्द बनाए।
उत्तर-
‘सु’ = सुविचार, सुमंगल, सुगंध, सुलभ, सुमन
‘दूर’ = दूरदर्शन, दुर्योधन, दुर्गम, दुर्भाग्य, दुर्लभ
‘वि’ = विक्रांत, विग्रह, विफल, विशिष्ट, विकृति
5) समस्त पद बनाएं
मंत्रियों का मंडल = ————
उत्तर-मंत्रीमंडल
संविधान की सभा = ————
उत्तर- संविधानसभा
कानून का मंत्री = ————
उत्तर- कानूनमंत्री
बुद्ध का धर्म = ————
उत्तर- बौद्धधर्म
परिषद के सदस्य = ————
उत्तर- परिषद सदस्य
अभ्यास की पुस्तिका = ————
उत्तर-अभ्यास पुस्तिका
स्त्री और पुरुष = ————
उत्तर- स्त्री- पुरुष
महान है जो राजा = ————
उत्तर-महाराजा
राष्ट्रीय भाषा = ————
उत्तर- राष्ट्रभाषा
6) क) संधि करें संविधान संविधान संकल्प संकल्प।
सम + विधान = ————
उत्तर- संविधान
सम + कल्प = ————
उत्तर- संकल्प
सम + पूर्ण = ————
उत्तर- संपूर्ण
सम + तोष = ————
उत्तर- संतोष
सम + उन्नत = ————
उत्तर- समोन्नत
ख) संधि विच्छेद करें
प्रधानाध्यापक = ————
उत्तर- प्रधान + अध्यापक
व्यवहार = ————
उत्तर- वि: + अव + हार
परीक्षा = ————
उत्तर- परि + ईक्षा
विद्यालय = ————
उत्तर- विद्या + आलय
दुर्व्यवहार = ————
उत्तर- दु: + व्यवहार
अध्यवसाय = ————
उत्तर- अधि + अव + साय
शताब्दी = ————
उत्तर- शत + अब्दी
संगठित = ————
उत्तर- सम + गठित
7) विराम चिन्ह लगाएं
सैनिक सचिव के पद पर रहते हुए उन्हें अनेक कटु अनुभव हुए चपरासी तक उनके हाथों से फाइलें लेने में कतराते थे उन्हें पानी तक नहीं मिलता था अंत में तंग आकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले गए
उत्तर-
सैनिक सचिव के पद पर रहते हुए उन्हें अनेक कटु अनुभव हुए। चपरासी तक उनके हाथों से फाइलें लेने में कतराते थे । उन्हें पानी तक नहीं मिलता था। अंत में तंग आकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और मुंबई चले गए।
8) इन वाक्यों में उचित योजक शब्द लगाए
1) वे संस्कृत पढ़ना चाहते थे ———— अध्यापक उन्हे संस्कृत पढ़ाने के लिए तैयार नहीं थी।
उत्तर- वे संस्कृत पढ़ना चाहते थे लेकिन अध्यापक उन्हे संस्कृत पढ़ाने के लिए तैयार नहीं थी।
2) उन्होंने निश्चय किया था ———— वह समाज के इस दुर्व्यवहार के प्रति संघर्ष करेंगे।
उत्तर- उन्होंने निश्चय किया था कि वह समाज के इस दुर्व्यवहार के प्रति संघर्ष करेंगे।
3) वहां उन्हे सबसे प्यार ———— समानता का व्यवहार मिला।
उत्तर- वहां उन्हे सबसे प्यार और समानता का व्यवहार मिला।
4) समाज में मनुष्य शिक्षा से ही सम्मान पा सकता है ———— वे अपने प्रिय पुत्र भिमराव को उच्च शिक्षा दिलाने के इच्छुक थे।
उत्तर- समाज में मनुष्य शिक्षा से ही सम्मान पा सकता है इसलिए वे अपने प्रिय पुत्र भिमराव को उच्च शिक्षा दिलाने के इच्छुक थे।
5) बौद्ध धर्म को पसंद करते थे ———— वह समानता पर आधारित है
उत्तर- बौद्ध धर्म को पसंद करते थे क्योंकि वह समानता पर आधारित है
6) डॉ.अंबेडकर के जीवन को देखकर यही सिद्ध होता है ———— कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से महान बनता है।
उत्तर- डॉ.अंबेडकर के जीवन को देखकर यही सिद्ध होता है कि कोई भी व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म से महान बनता है।