On this page we have uploaded NBSE Class 9 Question Paper for Hindi released by nbse.uk.gov.in. The question paper provided here from Nagaland State Board. Download the 2023 question paper pdf as well.
Nagaland State Board has published subject wise question paper for this year Class 9 students in its official portal NBSE.uk.gov.in. Here we have published Class 9 NBSE question paper 2023 for Hindi subject. For more information regarding Nagaland Intermediate Class 9, 2023 Exam Date, Exam Pattern, Time, Date, How to prepare follow our website.
Nagaland Board (NBSE) Class 9 Question Papers – Hindi Subject
Section -A (अपठित बोध)
(1) निम्नलिखित गद्य खंड को ध्यान से पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-
परिश्रम का मनुष्य के लिए वही महत्व है जो उसके लिए खाने और सोने का है। बिना परिश्रम का जीवन व्यर्थ होता है क्योंकि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधनों का उपयोग वही कर सकता है जो परिश्रम पर विश्वास करता है। परिश्रम अथवा कार्य ही मनुष्य की वास्तविक पूजा-अर्चना है। इस पूजा के बिना मनुष्य का सुखी-समृद्ध होना अत्यंत कठिन है। वह व्यक्ति जो परिश्रम से दूर रहता है अर्थात कर्महीन एवं आलसी व्यक्ति सदैव दुखी व दूसरों पर निर्भर रहने वाला होता है।
परिश्रमी व्यक्ति अपने कार्य के द्वारा अपनी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। कर्महीन अथवा आलसी व्यक्ति सदैव भाग्य पर निर्भर होते हैं। किसी विद्वान ने सच ही कहा है कि परिश्रम ही हमारी सफलता की कुंजी है। परिश्रमी व्यक्ति ही समाज में अपना विशिष्ट स्थान बना पाते हैं। अपने परिश्रम के माध्यम से ही कोई व्यक्ति भीड़ से उठकर एक महान कलाकार, शिल्पी, इंजीनियर, डॉक्टर अथवा एक महान वैज्ञानिक बनता है। अतः उन्नति, विकास एवं समृद्धि के लिए यह आवश्यक है कि सभी मनुष्य परिश्रमी बनें। परिश्रम का मार्ग अपनाते हुए स्वयं का ही नहीं अपितु अपने देश और समाज के नाम को ऊँचाई पर ले जाना चाहिए।
(क) बिना परिश्रम का जीवन कैसा हो जाता है ?
(i) सफल
(ii) व्यर्थ
(iii) अच्छा
(iv) लाजवाब
(ख) कर्महीन व्यक्ति किस पर निर्भर होते हैं ?
(i) समाज
(ii) कर्म
(iii) सरकार
(iv) भाग्य
(ग) मनुष्य की वास्तविक पूजा-अर्चना क्या है?
(i) धन
(ii) सुंदरता
(iii) परिश्रम
(iv) विश्वास
(घ) हमारी सफलता की कुंजी क्या है ?
(i) परिश्रम
(ii) एकता
(iii) कर्महीनता
(iv) निर्भरता
(ङ) ‘परिश्रमी’ का पर्यायवाची शब्द होगा :-
(i) आलसी
(ii) तेज
(iii) मेहनती
(iv) शक्तिशाली
(च) ‘कठिन’ का विलोम शब्द होगा :-
(i) वीर
(ii) मुश्किल
(iii) सफलता
(iv) सरल
(छ) परिश्रम का मनुष्य के जीवन में क्या महत्व है ?
(ज) परिश्रम के माध्यम से कोई व्यक्ति भीड़ से उठकर क्या बनता है ?
Section -B (व्याकरण)
(2) निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए:-
(क) निम्न में से व्यक्तिवाचक संज्ञा कौन सा है :-
(i) मिठाई
(ii) कोहिमा
(iii) मनुष्य
(iv) लड़का
(ख) क्रिया के कितने भेद होते हैं ?
(i) एक
(ii) दो
(iii) तीन
(iv) चार
(ग) निम्न में से संबंधवाचक सर्वनाम कौन सा है ?
(i) आप
(ii) जो
(iii) कुछ
(iv) खुद
(3) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए :-
(क) यह सब भले लोग हैं ?
(ख) वह तेरे को बुलाएगा ?
(4) निम्नलिखित सर्वनामों से भाववाचक संज्ञा बनाइयेः-
(क) स्व
(ख) अपना
(5) निम्नलिखित वाक्यों का हिंदी में अनुवाद कीजिए :-
(a) Can you please shut the window?
(b) Their mother forgot to buy the bananas on her way back.
(c) The corn from your garden is very tasty.
(6) निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिएः-
(क) पुलिए के खेतों के फसल को कौन नुकसान पहुँचा रहा था ?
(i) चोर
(ii) पुलिए का पड़ोसी
(iii) कीड़े
(iv) विषधर साँप
(ख) ‘एक निर्वासित’ किसे कहा गया है ?
(i) कबीर दास
(ii) भगवान राम
(iii) गौतम बुद्ध
(iv) सम्राट अशोक
(ग) कोयल कब चुप हो जाती है ?
(i) शीत
(ii) पावस
(iii) बसंत
(iv) ग्रीष्म
(7) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर को 20-25 शब्दों में लिखिए:-
(क) अवगुणों को भगाने का सबसे अच्छा उपाय क्या है ?
(ख) वृक्ष बीज की सुरक्षा किस प्रकार करता है ?
(ग) मनुष्य की तीन भिन्न-भिन्न प्रकृतियाँ क्या होती हैं?
(घ) पुलिए के परिवार के लोगों ने निराश होकर क्या किया ?
(8) निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न के उत्तर को 40-50 शब्दों में लिखिए:-
(क) बुरी आदत छोड़ने का दृढ़ संकल्प करने पर भी बार-बार असफलता क्यों मिलती है ?
अथवा
(ख) लेखक ने वृक्ष और मानव जीवन में क्या समानताएँ बतायी हैं ?
(9) निम्नलिखित पंक्तियों में से किसी एक की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:-
(क) ऐसी बानी बोलिए, मन का आपा खोय । औरन को सीतल करै, आपहु सीतल होय ।।
अथवा
(ख) जगे हम, लगे जगाने विश्व, लोक में फैला फिर आलोक, व्योम-तम पुंज हुआ तब नष्ट, अखिल संसृति हो उठी अशोक ।।