MP Board Class 7 Hindi Chapter 5 मध्यप्रदेश का वैभवएं Solution
Madhya Pradesh State Board Class 7 Hindi Chapter 5 मध्यप्रदेश का वैभवएं full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Hindi teacher.
मध्यप्रदेश का वैभव
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए-
दर्शनीय – जो सबको दिखाया जा सके
मनोरम – जिसमें मन लग सके ऐसा
वैभव – ऐश्वर्य
पाषाण – शिला
मनोहारी – आंखों को लुभाने वाला
सैलानी – हमेशा सैर करने वाले
पुरा वैभव – समृद्ध
नैसर्गिक – प्राकृतिक
प्रतीक – निशानी
प्रस्तर – पत्थर
सृजन – रचना
मोक्षदायिनी- जो मोक्ष देता है वह
भव्यता – जो बड़ा है, सुंदर है वह
अलंकृत – अलंकारों से सजा हुआ
प्रतिस्पर्धा – मुकाबला
शैलाश्रय समाधि – चट्टान की गुफाओं में शरण जाना।
निसर्ग – प्रकृति
नक्काशी उक्ति – पत्थर मे कहानीयो के चित्र बनाना।
शालभंजिका – प्रतिमा
जिजीविषा – जीने की इच्छा
अभ्यास
बोध प्रश्न
1.) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क)नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा क्यों कहा गया है?
नर्मदा नदी अमरकंटक से चलकर पश्चिम की ओर बहती हुई खम्भात की खाड़ी (गुजरात) में मिलती है। भेडाघाट पर नर्मदा का जल प्रपात संगमरमर की चट्टानों के बीच ‘धुआँधार’ के रूप में विख्यात है। इसके तट पर बसे नगर महेश्वर और ओंकारेश्वर तीर्थ के रूप में प्रसिद्ध है। अन्य प्रमुख नदियों में सोन, केन, चम्बल, बेतवा और ताप्ती भी अपने तटवासियों को स्नेह बाँटती चलती है। इसीलिए नर्मदा नदी को मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहा गया है।
(ख) पचमढ़ी में कौन-कौन से दर्शनीय स्थल है ?
पचमढ़ी में महादेव मंदिर, धूपगढ़, चौरहगढ़, पांच पौराणिक गुफाएं, पवित्र मंदाकिनी तट यह स्थल प्रसिद्ध है। इसके साथ साथ यह पर हनुमानधारा, कामदगिरी ऐसी कई जगह स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।
(ग) चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य इतिहास में क्यों अमर हैं?
सम्राट चंद्रगुप्त विक्रमादित्य अवंतिका मतलब उज्जैन इस राज्य के राजा थे। उन्होंने विक्रम संवत को प्रारंभ किया। वे अपने न्याय प्रियता बुद्धिमत्ता विवेकपूर्ण निर्णय और प्रजापालन इसके लिए इतिहास में अमर है।
(घ) अवन्तिका का वर्तमान नाम क्या है तथा यह क्यों प्रसिद्ध है?
वर्तमान में अवंतिका इस राज्य को उज्जैन इस नाम से जाना जाता है। यहां पर बारह वर्ष में एक बार कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। महाकाल भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग उज्जैन में है। यहां पर सांदीपनि आश्रम था इस आश्रम में श्री कृष्ण ने शिक्षा ली थी इस वजह से अवंतिका राज्य प्रसिद्ध है।
(ड) मध्यप्रदेश के मुख्य लोकनृत्य, लोकनाट्य कौन-कौन से हैं?
सैरी, ढीमरहाई, बाधवा यह मध्यप्रदेश के लोकनृत्य है और माच, स्वांग, ढोलमारू यह मध्यप्रदेश के लोकनाट्य है।
(च) मध्यप्रदेश की बोलियां कौन कौन सी है
मध्यप्रदेश में भीली, निमाड़ी, बुंदेली, बघेली, मालवी यह भाषाएं बोली जाती है। मध्य प्रदेश की प्रमुख बोली भाषा हिंदी है।
(छ) मध्यप्रदेश को लघु भारत क्यों कहा गया है?
मध्य प्रदेश में गणेश उत्सव दुर्गा पूजा विजयदशमी और दीपावली के साथ-साथ क्रिसमस ईद यह भी उत्सव मनाए जाते हैं। इसे पता चलता है कि वहां पर बहुत सारे जाति धर्म के लोग सद्भावना से रहते हैं। यह लोग एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रह लेते हैं। एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। इसीलिए ऐसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से संपन्न मध्यप्रदेश को लघु भारत भी कहा जाता है।
खाली स्थान भरिए
(क) मैहर में मां शारदा का मंदिर है।
(ख) कवि केशव की प्रसिद्ध कृति रामचन्द्रिका है।
(ग) झाबुआ का भाभरा ग्राम चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थली है।
(घ) प्राचीनतम स्तूपों के लिए सांची विख्यात है।
(ड) रीवा में स्थित चचाई जल प्रपात दर्शनीय है।
3.) निम्नलिखित विकल्प वाले प्रश्नों के सही उत्तर छाँटकर लिखिए-
(क) इंदौर शहर के राजवाड़ा में राजभवन है।
(1) लोकमाता अहिल्या बाई का
(2) लक्ष्मी बाई का
(3) सुभद्रा कुमारी का
(4) दुर्गावती का
उत्तर – (1) लोकमाता अहिल्या बाई का
(ख) बुंदेली के पितृपुरुष हैं।
(1) डॉ.) सर हरिसिंह गौर
(2) ईसुरी
(3) भूषण
(4) पद्माकर
उत्तर – (3) भूषण
ग) भारत भवन स्थित है।
(1) इन्दौर में
(2) जबलपुर में
(3) दिल्ली में
(4) भोपाल में
उत्तर – (4) भोपाल में
(घ) दतिया प्रसिद्ध है।
(1) शारदा देवी मंदिर के लिए
(2) पीताम्बरा पीठ के लिए
(3) बावनगज प्रतिमा के लिए
(4) शालभंजिका के लिए
उत्तर – (2) पीताम्बरा पीठ के लिए
4.) निम्नलिखित दर्शनीय स्थलों और नगरों की सही जोड़ी बनाइए
(क) कामदगिरि – विदिशा
(ख) उदयगिरि – मांडवगढ़
(ग) माण्डू – सांची
(घ) हीरों की खान – चित्रकूट
(ड) बौद्ध स्तूप – पन्ना
उत्तर –
(क) कामदगिरि – चित्रकूट
(ख) उदयगिरि – विदिशा
(ग) माण्डू – मांडवगढ़
(घ) हीरों की खान – पन्ना
(ड) बौद्ध स्तूप – सांची
भाषा अध्ययन
1.) निम्नलिखित शब्दों के दो अर्थ लिखिए।
उदाहरण- अर्थ – धन, आशय
(क) पानी – जल, लाज
(ख) अंक – संख्या, गोद
(ग) अमृत – सुधा, शंख
(घ) अम्बर – आसमान, कपड़े
(ड) कनक – धतूरा, कानन
(च) कर – हाथ , टैक्स
2.) निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
तोरण-द्वार, पाषाण कालीन, हृदय स्थली जीवन-रेखा, भरत मिलाप, प्रस्तर- प्रतिमा
तोरण-द्वार-
छत्रपति शिवाजी महाराज इन्होंने तोरना किला जीत के स्वराज पर तोरण द्वार लगाया।
पाषाण कालीन-
सिंधु और हड़प्पा संस्कृति से पाषाण कालीन रहस्य पता चले है।
हृदय – स्थली
भारत में गंगा नदी सबकी हृदय स्थली है।
जीवन-रेखा-
बच्चे मां-बाप के लिए जीवन रेखा होते हैं।
भरत मिलाप-
कई दिनों बाद राजू घर आया तो उसे उसके बड़े भाई ने गले लगाया। यह भारत मिलाप देख मां पापा का हृदय भर आया।
प्रस्तर- प्रतिमा
कई मंदिरों में भगवान की प्रस्तर प्रतिमा की स्थापना की होती है।
3.) शब्दों के अन्त में ‘ता’, ‘तम’ तथा ‘कार’ प्रत्यय जोड़कर नए शब्द बनाइए ।
अधीरता, हीनता, समता, क्रूरता, महानता
सर्वोत्तम, महत्तम, श्रेष्ठतम
बेकार, निराकार, चित्रकार
4.) निम्नलिखित वाक्यों में शब्दों को सही क्रम में लिखिए-
(क) शान है अहिल्याबाई मालवा की।
अहिल्याबाई मालवा की शान है।
(ख) भारत की हृदय स्थली है मध्यप्रदेश।
मध्य प्रदेश भारत के हृदय स्थली है।
(ग) पवित्र नदियों क्षिप्रा में से मध्यप्रदेश की एक है।
क्षिप्रा मध्य प्रदेश की पवित्र नदियों में से एक है।
(घ) उदाहरण हैं खजुराहो के मंदिर स्थापत्य कला के
खजुराहो के मंदिर स्थापत्य कला के उदाहरण है।
निम्नलिखित वाक्यों में से संयुक्त क्रियाएँ छाँटकर लिखिए-
(क) कवि बिहारी का सम्बन्ध भी ओरछा से जुड़ा हुआ है।
जुड़ा हुआ है।
(ख) भोपाल झीलों की नगरी के रूप में जाना जाता है।
जाना जाता है।
(ग) भीम-बैठका की गुफाएँ मध्य पाषाण कालीन मानव इतिहास का वैभव संजोए हैं।
संजोए हैं।
(घ) किले अपनी भव्यता की कथा कहते रहते हैं।
कहते रहते हैं।
(ड) माण्डू के भग्नावशेष राजा बाज बहादुर और रानी रूपमती की कथा कहते प्रतीत होते हैं।
प्रतीत होते हैं।
Also See: दो कविताएं