MP Board Class 7 Hindi Chapter 17 और भी दू Solution
Madhya Pradesh State Board Class 7 Hindi Chapter 17 और भी दू full exercise question answers. Every questions answer is prepared by expert Hindi teacher.
और भी दू
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए-
समर्पित – समर्पण किया गया हो
ऋण – कर्ज
अकिंचन – गरीब
निवेदन – अर्ज
भाल – मस्तक
शीश – मस्तक
मौज दो तलवार
आशीष – आशीर्वाद
घनेरी -घना
मोह – माया
चमन – बगीचा
सुमन – फुल
नीड़ – घौसला
ध्वज – झंडा
तृण – तण
बोध प्रश्न
प्रश्न 1.)
1.) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) कवि मातृभूमि को क्या-क्या समर्पित करना चाहता है ?
कवि के पास जो भी है वह सबकुछ कवि अपने देश के लिए समर्पित करना चाहता है। अपने रक्त का एक एक कण वह इस देश को समर्पित करना चाहता है। अपने प्राण, मस्तक, गीत, बाग बगीचा, फूल यह सब कुछ कवि अपने देश को समर्पित करना चाहता है।
(ख) कवि अपने सर्वस्व समर्पण के बाद भी संतुष्ट क्यों नहीं है?
कवि ने अपना सर्वस्व देश को समर्पित करता है। लेकिन उसे यह सब कुछ कम लगता है। कवि अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। इसके अलावा भी जो कुछ उसके पास है वह सब कवि देश को समर्पित करना चाहता है।
(ग) कवि क्षमा याचना क्यों कर रहा है?
कवि सब कुछ छोड़कर अपना सर्वस्व मातृभूमि के लिए प्रदान करना चाहता है। वह अपने रिश्तेदार घर के लोग आंगन घर यह सब कुछ छोड़कर मातृभूमि को अपना जीवन समर्पित करना चाहता है। इसलिए कभी सबसे क्षमा याचना कर रहा है।
(घ) कविता का मुख्य सन्देश क्या है?
हम सभी को अपना मोह माया छोड़ अपने देश के प्रति अपना जीवन अर्पण करना चाहिए। अपने मातृभूमि की सेवा करे, अपनी मातृभूमि के लिए सब कुछ समर्पित करना चाहिए। यह कविता का मुख्य संदेश है।
प्रश्न 2.) निम्नलिखित भाव कविता की जिन पंक्तियों से प्रकट होते हैं उन पंक्तियों को लिखिए।
(क) मोहमाया के बंधन को तोड़ना ।
तोड़ता है मोह का बंधन, क्षमा,
(ख) सम्पूर्ण आयु को समर्पण करना ।
आयु का क्षण-क्षण समर्पित।
(ग) बलिदान के लिए तत्परता ।
मन समर्पित, तन समर्पित,
और यह जीवन समर्पित।
चाहता हूँ देश की धरती, तुझे कुछ और भी हूँ।
प्रश्न 3.) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर दीजिए।
(क) प्रस्तुत कविता का मुख्य भाव क्या है?
(1) मातृभूमि के प्रति आदर।
(2) मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पण की चाह ।
(3) मातृभूमि की महानता का गुणगान।
(4) मातृभूमि से क्षमा याचना
उत्तर – (2) मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पण की चाह ।
(ख) कवि अपने जीवन, घर-परिवार और गाँव से क्षमा याचना करता है क्योंकि वह-
(1) इनके प्रति दायित्व निर्वाह नहीं करना चाहता।
(2) इनकी अपेक्षा देश के प्रति दायित्व निर्वाह को महत्वपूर्ण मानता है।
(3) इनके प्रति दायित्व निभाने में स्वयं को असमर्थ पाता है।
(4) इनसे छुटकारा पाना चाहता है।
उत्तर – (2) इनकी अपेक्षा देश के प्रति दायित्व निर्वाह को महत्वपूर्ण मानता है।
भाषा अध्ययन
प्रश्न 3 निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
समर्पित, आँगन, ध्वज, आशीष ।
समर्पित –
सैनिक अपना जीवन देश को समर्पित करते है।
आंगन –
बच्चे आंगन में खेलते है।
ध्वज –
हम तिरंगा ध्वज फहराते हैं।
आशीष –
हमारे घर के बड़े हमे अच्छे आशीष देते है।
प्रश्न 4.) इस कविता से अनुप्रास अलंकार वाली पंक्तियाँ छाँट कर लिखिए।
मन समर्पित, तन समर्पित
गान अर्पित, प्राण अर्पित
रक्त का कण-कण समर्पित।
शीश पर आशीष की छाया घनेरी,
स्वप्न अर्पित, प्रश्न अर्पित,
आयु का क्षण-क्षण समर्पित।
प्रश्न 5.) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
माँ तुम्हारा ऋण बहुत है, मैं अकचन,
किन्तु इतना कर रहा, फिर भी निवेदन
थाल में लाऊँ सजाकर भाल जब भी,
कर दिया स्वीकार लेना वह समर्पण
प्रश्न 6.) नीचे लिखे शब्दों के पर्यायवाची दी गई वर्ग पहेली से छाँटकर लिखिए-
फूल – सुमन, पुष्प
पृथ्वी – धरा, वसुधा
माथा – मस्तक, भाल
खून – लहू, रक्त
गृह – आवास,घर
Also See: Chapter 16 नरबदी