मनीआर्डर गुम होने पर पोस्ट मास्टर को शिकायती पत्र | Letter to post master for missing money order
Hindi Letter: मनीआर्डर गुम होने पर पोस्ट मास्टर को शिकायती पत्र. Looking for Letter to post master for missing money order? If Yes, here we have published solution of this letter.
सेवा में,
डाकपाल महोदय,
कचेरी रोड,
सोलापुर।
विषय :- मनी आर्डर गुम संबंधी शिकायती पत्र।
महोदय,
मैं सोलापुर शहर के निवासी हूं। मेरा भाई जालना शहर में पढ़ता है। वह हाँस्टल पर रहता है। उसको पैसे की जरूरत थी तो मैंने उसके लिए ₹200 का मनी आर्डर उसके नाम पर भिजवा दिया था। उसके हॉस्टल का पता T2/149, शिक्षक कॉलोनी यह है। लेकिन उसके हॉस्टल पर मेरा मनीआर्डर पहुंचा ही नहीं। और उसकी वापसी की कोई सूचना भी नहीं है। मेरी आपसे विनती है कि आप मेरा मनी आर्डर जल्द से जल्द ढूंढ कर दीजिए। मैं आपको मनीआर्डर की रसीद भिजवा रही हूं। मैं मध्यम परिवार से हूं। आप मेरा ₹200 का मनीआर्डर ढूंढ दीजिए। और जिस कर्मचारी की लापरवाही की वजह से मेरा मनीआर्डर खो गया है उसको जरूर सजा दीजिए।
धन्यवाद।
भवदीप,
24, प्रयाग नगर,
सोलापुर।
13 मई, 2022
For more update follow hindi letter writing page