DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 6 नदी यहां पर
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 6 नदी यहां पर all Question Answer. DAV Class 5 6th Chapter नदी यहां पर full Chapter explanation by expert teacher.
पाठ में से
1) नदी चलते-चलते कैसे-कैसे आकार बदलती है ?
उत्तर- नदी चलते चलते कभी मूडती है फिर चलती ही जाती है। नदी कभी कभी किसी जगह सीधी चलती है। तो कभी टेढ़ी होती है। कहीं कहीं लहर उठाती है तो कहीं करारो मे छुपती है तो कहीं मैदानों में आती है। कभी-कभी नदी खेल खेलती लुका छुपी बिल्कुल ही खो जाती है इस तरह नदी आकार बदलती है।
2) नदी का बहाव पर्वत पर कैसा होता है और नीचे आने पर कैसा हो जाता है ?
उत्तर- नदी का बहाव पर्वत पर बहुत तेज होता है और नीचे आने पर नदी का बहाव धीमी धीमी चाल जैसा होता है जैसे नदी थक कर सुस्ताई है।
3) नदी हमारे लिए क्या क्या करती है ?\
उत्तर- नदी हमारे लिए बहुत कुछ करती है जैसे नदी हमें अपने पानी के रूप में जीवन दान देती है। जिस पानी का उपयोग हम हर दिन करते हैं, नदी के पानी के वजह से खेतों में हरियाली फैलती है।
4) कविता की पंक्तियां पूरी कीजिए
क) चलते-चलते सागर को ———–
उत्तर- चलते-चलते सागर को आखिर में वह पाती है।
ख) सिंच सिंचकर खेतों को ———–
उत्तर- सिंच सिंचकर खेतों को फसल बनाती है धानी।
ग) खेल खेलती लुकाछिपी ———–
उत्तर- खेल खेलती लुकाछिपी बिल्कुल ही खो जाती है।
घ) एक दिए सी जगर मगर ———–
उत्तर- एक दिए सी जगर मगर सदा रहेगी जलती ही।
5) कविता की पंक्तियों को पढ़कर उचित उत्तर पर सही का निशान लगाइए।
बहुत तेज थी पर्वत पर,
लेकिन नीचे जब आई,
धीमी धीमी चाल हुई,
जैसे थककर सुस्ताई.
क) नदी की चाल कहा धीमी हो जाती है।
[] सागर में
[] पर्वत पर
[] मैदानी भाग मे
उत्तर- [✔️] मैदानी भाग मे
ख) पर्वत पर नदी की गति तेज कैसे हो जाती है ?
[] जब नदी सुस्त नहीं चूस्त हो जाती है।
[] जब नदी ऊपर से नीचे की ओर आती है।
[] जब नदी जल्दी सागर में मिलना चाहती है।
उत्तर- [✔️] जब नदी ऊपर से नीचे की ओर आती है।