DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 5 दो पहलवान
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 5 दो पहलवान all Question Answer. DAV Class 5 5th Chapter दो पहलवान full Chapter explanation by expert teacher.
1) धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिए क्या-क्या करता था ?
उत्तर- धरतीपटक सिंह अपनी शक्ति बनाए रखने के लिए घंटों तक व्यायाम करता और पौष्टिक भोजन करता था।
2) मुखजोर सिंह अपने घर से क्यों भाग गया ?
उत्तर- मुखजोर सिंह अपने घर से धरतीपटक सिंह से डर के भागा था क्योंकि धरतीपटक सिंह ने मुखजोर सिंह को कुस्ती के लिए खुली चुनौती दी थी.
3) हाथी को आंगन में गिरा देख मां ने क्या कहा ?
उत्तर- “घबराने की कोई बात नहीं तुम अपने पिता को आने दो उनके आते ही यह पागल दुम दबाकर भाग जाएगा और तुम्हारे पिताजी इस चूहे को झाड़ू से बाहर कर देंगे” हाथी को आंगन में गिरा देख मां ने अपने बेटे से यह कहा था।
4) मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को नदी में फेंकने की बात क्यों की ?
उत्तर- मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को नदी में फेंकने की बात इसलिए की थी कि मुखजोर सिंह को लग रहा था कि उसके बेटे ने धरतीपटक सिंह को कोई करारा जवाब नहीं दिया और अपने पिता का नाम डुबो दिया जिस वजह से क्रोधित होकर मुखजोर सिंह ने अपने बेटे को कांधे पर बैठाकर नदी की ओर नदी में फेंकने के लिए ले चला।
5) पाठ के आधार पर उचित शब्द छठ कर रिक्त स्थान भरिए।
क) मुखजोर सिंह और धरतीपटक सिंह दो नामी —– थे। (पहलवान /तीरंदाज)
उत्तर- मुखजोर सिंह और धरतीपटक सिंह दो नामी पहलवान थे।
ख) मुखजोर सिंह को कभी किसी ने —– लड़ते नहीं देखा था (युद्ध /कुश्ती)
उत्तर- मुखजोर सिंह को कभी किसी ने कुश्ती लड़ते नहीं देखा था.
ग) धरतीपटक सिंह ने ——- में रुक कर एक ढाबे पर खाना खाया (भवन/ रास्ते)
उत्तर- धरतीपटक सिंह ने रास्ते में रुक कर एक ढाबे पर खाना खाया
घ) मुखजोर सिंह का बेटा —— था (बुद्धिमान/ डरपोक)
उत्तर- मुखजोर सिंह का बेटा बुद्धिमान था
6) कहानी में जो घटनाएं जिस क्रम में घटी उस क्रम से उन घटनाओं को क्रमांक दीजिए।
क) धरतीपटक सिंह ने तालाब पर पानी पिया। [ ]
ख) मुखजोर सिंह धरतीपटक सिंह की आवाज सुन कर भाग गया। [ ]
ग) मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को दातुन बताया। [ ]
घ) मुखजोर सिंह के बेटे ने कहा कि उनके आंगन में किसी ने चूहा फेंका है [ ]
ड) धरतीपटक सिंह कुश्ती लड़ने के लिए मुखजोर सिंह के घर गया। [ ]
च) मुखजोर सिंह ने अपनी बेटी की पीठ थपथपाई। [ ]
छ) धरतीपटक सिंह भाग खड़ा हुआ। [ ]
उत्तर-
क) धरतीपटक सिंह ने तालाब पर पानी पिया। [2]
ख) मुखजोर सिंह धरतीपटक सिंह की आवाज सुन कर भाग गया। [3]
ग) मुखजोर सिंह के बेटे ने पेड़ को दातुन बताया। [5]
घ) मुखजोर सिंह के बेटे ने कहा कि उनके आंगन में किसी ने चूहा फेंका है [4]
ड) धरतीपटक सिंह कुश्ती लड़ने के लिए मुखजोर सिंह के घर गया। [1]
च) मुखजोर सिंह ने अपनी बेटी की पीठ थपथपाई। [7]
छ) धरतीपटक सिंह भाग खड़ा हुआ। [6]