DAV Class 4 Hindi Solution Chapter 15 होली के रंग हजार
DAV School Books Class 4 Hindi Solution Chapter 15 होली के रंग हजार all Question Answer. DAV Class 4 15th Chapter होली के रंग हजार full Chapter explanation by expert teacher
पाठ में से
1) हिरण्यकश्यप राजा क्या चाहता था ?
उत्तर- हिरण्यकश्यप का राजा चाहता था कि, सब लोग उसे ही भगवान माने और उसकी पूजा करें।
2) होलिका को क्या वरदान मिला हुआ था ? क्या उसका वरदान काम आया ?
उत्तर- होलिका को यह वरदान था कि यदि वह शाल ओढकर आग में बैठे तो आग उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकेगी, यह वरदान उसके कुछ काम नहीं आया।
3) होली का त्योहार किस बात का प्रतीक है ?
उत्तर- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली का त्यौहार।
4) दूरारी नाम का त्यौहार कौन मनाते हैं ?
उत्तर- दूरारी नाम का त्यौहार आंध्र प्रदेश के गोंड आदिवासी मनाते हैं।
5) ब्रज की होली की क्या विशेषताएं है ?
उत्तर- ब्रज की नंदगांव और बरसाने की लठ्ठमार होली बहुत प्रसिद्ध है। नंदगांव के पुरुष रंग खेलने के लिए बरसाने पहुंचते हैं जहां महिलाएं लाठियों से उनका स्वागत करती है। लठमार होली में पुरुष महिलाओं पर रंग डालने की कोशिश करते हैं और महिलाएं पुरुषों को लाठी से मारती है। ब्रज की होली बहुत बड़ी होती है वह एक-दो दिन नहीं बल्कि कई दिनों तक मनाई जाती है। यह विशेषताएं है ब्रज की होली की।
6) सही शब्द से रिक्त स्थान भरिए।
क) होली ——– का त्योहार है. ( रंगों/ दीपो)
उत्तर- होली रंगों का त्योहार है।
ख) यह रंग है मस्ती और——— का रंग। (उत्सुकता/ उल्लास)
उत्तर- यह रंग है मस्ती और उल्लास का रंग।
ग) होली मुख्य रूप से ——-भारत का पर्व है। (दक्षिण /उत्तर)
उत्तर- होली मुख्य रूप से उत्तर भारत का पर्व है।
घ) इसे हम——— में मनाते हैं। ( बसंत/ पतझड़)
उत्तर – इसे हम बसंत में मनाते हैं।
ड) दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं, गरमी और—— ( सरदी / बरसाते)
उत्तर- दक्षिण में मुख्यतः दो मौसम होते हैं, गरमी और बरसाते