Chidiya Aur Churungun Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Durva Chapter 1 Prepared by Hindi Expert Teacher.
Chidiya Aur Churungun Extra Questions and Answers Class 7 Hindi Durva
Class |
7 |
Book Title |
Durva Bhag-2 |
Chapter |
1 |
Chapter Name |
Chidiya Aur Churungun |
Topic |
Extra Questions and Answers |
- In case you have missed:- NCERT Extra Questions for Mai Hun Robot
More Extra Questions and Answers:
अ.) पंक्तियां पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखो।
छोड़ घोंसला बाहर आया,
देखी डालें, देखे पात,
और सुनी जो पत्ते हिलमिल
करते हैं आपस में बात;-
माँ, क्या मुझको उड़ना आया?
‘नहीं, चुरुंगुन, तू भरमाया’
डाली से डाली पर पहुंचा
देखी कलियाँ, देखे फूल,
ऊपर उठकर फुनगी जानी,
नीचे झुककर जाना मूल:-
माँ, क्या मुझको उड़ना आया?
‘नहीं, चुरुंगुन, तू भरमाया’
1.) पत्ते हिलमिलकर क्या कर रहे है?
पत्ते हिलमिलकर आपस में बात कर रहे हैं।
2.) चुरुंगुन घोसला छोड़कर जब बाहर आता है तब वह क्या देखता है?
चुरुंगुन घोसला छोड़कर जब बाहर आता है तब वह डालियां और पत्ते देखता है।
3.) चुरुंगुन अपनी मां से क्या पूछता है?
क्या मुझे उड़ाना आया ऐसा चुरुंगुन अपनी मां से पूछता है।
4.) चुरुंगुन के प्रश्न पर मां क्या उत्तर देती है?
चुरुंगुन अपनी मां से पूछ प्रश्न पूछता है तब मां उसे कहती है कि यह तेरे मन का भ्रम है।
5.) चुरुंगुन डाली पर पहुंच कर क्या देखता है?
चुरुंगुन डाली डाली पर पहुंच कर कलियां और फूल देखता है।
6.) जब चुरुंगुन पेड़ के ऊपर से पेड़ के नीचे जाता है तो वह क्या देखता है?
जब चुरुंगुन पेड़ के ऊपर से पेड़ के नीचे झांकता है तो तब उसे पेड़ के मूल दिखाई देते हैं।
सही उत्तर चुनकर लिखो।
1.) घोसला छोड़कर कौन बाहर आया है?
अ.) चिड़िया
आ.) चुरुंगुन
इ.) पत्ते
ई.) कौआ
उत्तर :- आ.) चुरुंगुन
2.) पत्ते क्या कर रहे है? ऐसा चुरुंगुन को लगता है?
अ.) बात कर रहे है
आ.) नाच कर रहे हैं
इ.) गाना गा रहे हैं
ई.) उड़ रहे हैं
उत्तर :- अ.) बात कर रहे है
3.) पत्ते किस तरह से बात कर रहे हैं?
अ.) झिलमिल कर
आ.) नाच नाच कर
इ.) हिलमिल कर
ई.) गाना गाकर
उत्तर :-इ.) हिलमिल कर
4.) चुरुंगुन को क्या करना है?
अ.) बात करनी है
आ.) उड़ान भरनी है
इ.) पेड़ के नीचे उतरना है
ई.) झूला झूलना है
उत्तर :- आ.) उड़ान भरनी है।
5.) चुरुंगुन कलिया और फूल किस जगह पर जाकर देखा है?
अ.) पत्ते
आ.) मूल
इ.) पानी
ई.) डाल
उत्तर :- ई.) डाल
6.) फुनगी का अर्थ क्या है?
अ.) पेड़ के डाली का आगे का हिस्सा
आ.) पेड़ की जड़े
इ.) शाखाएं
ई.) बीज
उत्तर -पेड़ के डाली का आगे का हिस्सा
प्र.) 1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।
1.) छोड़ …………… बाहर आया, देखी डाले देखी पात
छोड़ घोसला बाहर आया, देखी डाले देखी पात
2.) ऊपर उठकर ………… जानी, नीचे झुककर जाना मूल:-
ऊपर उठकर फुनगी जानी, नीचे झुककर जाना मूल:-
3.) कच्चे-पक्के ………… पहचाने, खाए और गिराए काट,
कच्चे-पक्के फल पहचाने, खाए और गिराए काट,
4.) दाना कोई कहीं पड़ा हो चुन लाता हूँ ……………
दाना कोई कहीं पड़ा हो चुन लाता हूँ ठोक-उठोर;
5.) मैं नीले …………… गगन को सुनता हूँ अनिवार पुकार
मैं नीले अज्ञात गगन को सुनता हूँ अनिवार पुकार
6.) माँ, क्या मुझको …………… आया?
माँ, क्या मुझको उड़ना आया?
7.) ‘आज सुफल हैं तेरे डैने, आज सुफल है तेरी ………’
‘आज सुफल हैं तेरे डैने, आज सुफल है तेरी काया’
8.) माँ, क्या मुझको उड़ना आया? ‘नहीं, चुरुंगुन, तु ……………’
माँ, क्या मुझको उड़ना आया? ‘नहीं, चुरुंगुन, तु भरमाया’
प्र.) 2 एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) चुरुंगुन कई फल खाता है और कई गिरा देता है इससे क्या हो जाता है?
चुरुंगुन कई फल खाता है तो कई फल गिरा देता है इससे उसे कच्चे और पके फलों की पहचान हो जाती है।
2.) उसके साथी उसकी राह क्यों देख रहे हैं?
खेल खेलने के लिए गाने गाने के लिए सभी चुरुंगुन के साथी उसकी राह देख रहे हैं।
3.) चुरुंगुन जब थोड़ा बड़ा हो जाता है तब वह दाना चुगने के लिए किस जगह पर जाता है?
चुरुंगुन जब थोड़ा बड़ा हो जाता है तब वह कभी-कभी धरती पर जाकर दाने चुग लेता है।
4.) पहले चुरुंगुन एक पेड़ के शाखा से दूसरे शाखा तक जाता था अब वह किस जगह जाता है?
पहले चुरुंगुन एक शाखा से दूसरी शाखा तक जाता था अब वह एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चला जाता है।
5.) जब चुरुंगुन बड़ा हो जाता है तब उसकी मां उसके उड़ाने के बारे में क्या कहती है?
जब चुरुंगुन थोड़ा बड़ा हो जाता है तब भी उसकी मां कहती है कि अभी उड़ने में थोड़ी देर बाकी है।
6.) चुरुंगुन को क्या लगता है कि कौन उसे पुकार रहा है?
गगन उसे पुकार रहा है ऐसा चुरुंगुन को लगता है।
7.) ‘आज सुफल हैं तेरे डैने, आज सुफल है तेरी काया’ऐसा मां चुरुंगुन से कब कहती है?
‘आज सुफल हैं तेरे डैने, आज सुफल है तेरी काया’ऐसा मां चुरुंगुन से तब कहती है जब मां को लगता है कि उसके पंख इतनी मजबूत हो चुके हैं कि वह उड़ सकता है।
प्र.) 3 जोड़ियां लगाओ।
1.) और सुनी जो पत्ते हिलमिल अनिवार पुकार
2.) डाली से डाली पर पहुंचा, देख रहे हैं मेरी बाट:-
3.) खाने गाने के सब साथी उड़ना आया?
4.) उस तरु से इस तरु पर आता, करते हैं आपस में बात;-
5.) सुनता हूँ देखी कलियाँ, देखे फूल
6.) माँ, क्या मुझको जाता हूँ धरती की ओर,
उत्तर –
1.) और सुनी जो पत्ते हिलमिल करते हैं आपस में बात;-
2.) डाली से डाली पर पहुंचा, देखी कलियाँ, देखे फूल
3.) खाने गाने के सब साथी देख रहे हैं मेरी बाट:-
4.) उस तरु से इस तरु पर आता, जाता हूँ धरती की ओर,
5.) सुनता हूँ अनिवार पुकार
6.) माँ, क्या मुझको उड़ना आया?
पाठ से आगे
1.) जिस तरह से चुरुंगुन की मां चुरुंगुन को उड़ान भरने से रोक रही है वैसे ही आपकी मां आपको कौन-कौन सी बातों से रोकती है?
जिस तरह से चुरुंगुन की मां चुरुंगुन को उड़ान भरने से रोक रही है वैसे ही हमारी भाभी हमें कई बार रोक देती है। कभी कहती है कि तुम अभी छोटे हो अभी यह काम करने के लिए तुम्हें और बड़ा होना जरूरी है। मां हमें खाना बनाने के लिए, ऊपर चढ़कर कोई कार्य करने के लिए, भारी वजन उठाने के लिए, अग्नि के पास जाने के लिए, नुकीली चीजों के पास जाने के लिए ऐसी बातों के लिए रोकती हैं।
2.) मां हमें कई काम करने के लिए नहीं देता इसका कारण क्या हो सकता है?
मां हमें कई कार्य करने नहीं देती। क्योंकि हम बहुत छोटे होते हैं और कार्य करना हमारे बस की बात नहीं होती। हर एक उम्र में करने के लिए अपनी कोई कार्य होते हैं। वह कार्य इस उम्र में करने चाहिए। क्योंकि उसे उम्र में वह कार्य करने के लिए हम समझदार हो जाते हैं। मैन भी हमेशा यही कहती है कि जब तुम बड़े हो जाओगे तो यह कार्य कर देना। इसका मतलब यह है कि हम उसे कार्य करने के लिए अभी छोटे हैं। हमने उतनी समझदारी नहीं है।
3.) ऐसा कौन सा कार्य होता है जो मां आपको नहीं करने देती और आपको वही कार्य करना होता है?
मुझे मां की हर काम में मदद करनी होती है। लेकिन मां कहती है कि तुम अभी कार्य मत करो तुम अभी छोटे हो। लेकिन फिर भी हमें मन की मदद करनी होती है। जो छोटे-छोटे कार्य है बहुत तो हम रोजी कर लेते हैं। लेकिन मां का जब खाना बनाती है तो उसे समय उनके हाथ बताना यह कार्य हम करना चाहते हैं लेकिन मन हमें कभी भी उसे कार्य में मदद करने ही नहीं देती।
भाषा की बात
प्र.) 1 दिए गए शब्दों से वाक्य तैयार करो।
1.) हिलामिल –
पत्ते हिल मिलकर एक दूसरे से बात कर रहे हैं।
2.) कली –
पौधे पर शाम को कलियां निकाल कर आई थी सुबह उसके रंगी बिरंगी फूल बन जाएंगे।
3.) भरमाना –
तुम भरमाए हो तुम्हें ऐसा लगता है कि तुम यह कार्य कर सकते हो। लेकिन तुम अभी बहुत छोटे हो।
4.) बाट –
मेरे सभी दोस्त मेरी बाट देख रहे हैं।
5.) धरती –
हमारी धरती सबसे सुंदर है।
6.) साथी –
मेरे साथी मेरे घर आकर मेरे साथ खेलते हैं।
7.) पुकार –
ऐसा लगता है आसमान हमें पुकार रहा है।
प्र.) 2 दिए गए शब्दों की तुकांत शब्द लिखो।
1.) आया – भरमाया
2.) पात – बात
3.) फूल – मूल
4.) काट – बाट
5.) ओर – ठठोर
6.) मार – पुकार
प्र.) 3 दिए गए शब्दों को अपनी मातृभाषा में परिवर्तन करके लिखो।
1.) अनिवार – अनिवार्य
2.) काया – शरीर
3.) डैने – पंख
4.) तरु – झाड
5.) डाल – फांदी
6.) घोंसला – घरटे
7.) पात – पान