Chhattisgarh State Class 5 Hindi Chapter 2 घी गुड़ और शहद देने वाला वृक्ष Solution
Chhattisgarh State Board Class 5 Hindi Chapter 2 घी गुड़ और शहद देने वाला वृक्ष Exercise Multiple Choice, Fill in the Blanks, Questions and Answers here.
घी गुड़ और शहद देने वाला वृक्ष
प्रश्न 1. तुम्हारे आसपास पाए जाने वाले पेड़ों के नाम व उससे संबंधित जानकारी निम्न तालिका में भरे।
क्र |
वृक्ष का नाम | ऊंचाई | उपयोगिता |
1 | आम का पेड़ | 70 फीट से 125 फीट |
आम के पत्तों से बालों का विकास होता है, वजन कम करने में मदद, पेट और अल्सर, हिचकी ऐसी बीमारियों में औषधि उपयोग |
2 |
नारियल का वृक्ष | 15 फीट से 27 फीट | दरी, चटाई, फर्नीचर, चारकोल इसमें ऐसे ही फर्नीचर, खिड़की, पैकिंग बॉक्स बनाने के लिए |
3 | काजू | 15 फीट से 50 फीट |
काजू दांत का दर्द, दस्त, कमजोरी, पेट के रोग, भूख न लगे जैसे बीमारियों के लिए |
4 |
पपीता | 20 फीट से 35 फीट | वजन घटाने के लिए, रोगप्रतिकारक शक्ति बढ़ाने के लिए, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए |
5 | कुकुरमुत्ता | 25 फीट से 35 फीट |
यह कैंसर के खतरे को कम करता है, दिल के रोगों से हमें बचाता है, इससे इम्यूनिटी पावर बढ़ती है, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता |
प्रश्न 2. पता करो कि हमारे यहाँ घी व गुड कैसे बनाया जाता है?
हमारे यहां गाय के दूध से घी बनता है और गन्ने से बनाया जाता है।
प्रश्न 3. च्यूरा वृक्ष से गाँव वालों को क्या-क्या मिलता है?
घी ,शहद , औषधि, ईंधन च्यूरा वृक्ष से गाँव वालों को मिलता है।
प्रश्न 4. च्यूरा वृक्ष छत्तीसगढ़ राज्य में क्यों नहीं पाया जाता है?
छत्तीसगढ़ का पर्यावरण च्युरा वृक्ष के लिए सही नहीं है, उसके लिए अनुकूल नहीं है। इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य में यह वृक्ष नहीं पाया जाता।
प्रश्न 5. च्यूरा वृक्ष के बीज स्थानीय लोगों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यदि हाँ तो क्यों?
च्यूरा वृक्ष के बीज से वहां के लोग वनस्पति घी बनाया करते हैं इसलिए उनके लिए यह बीज उपयोगी है।
प्रश्न 6. हमारे राज्य में विदेशों या अन्य राज्यों से बहुत सारी चीजें आती है किन्तु च्यूरा वृक्ष से बना गुड़ नहीं आता क्यो?
च्यूरा वृक्ष के से जो गुड बनता है उसकी बिक्री वहां के लोगों में ही हो जाती है। इसीलिए च्यूरा वृक्ष से बने बाकी सारी चीज हमारे देश में सभी जगह पाई जाती है। लेकिन गुड नहीं पाया जाता।
भाषातत्व और व्याकरण
समझो
च्यूरा वृक्ष पुष्पित होते हैं। इनके फल मीठे तथा सुगंधित होते हैं। इन वाक्यों में पुष्पित एवं सुगंधित शब्दों को समझो। ‘पुष्प’ और ‘सुगंध’ शब्दों में इत जोड़कर पुष्पित और ‘सुगंधित शब्द बने हैं।
प्रश्न 1. कथ वर्ण और लिख के साथ इत लगाकर एक-एक नया शब्द बनाओ।
कथित, वर्णीत, लिखित
शब्द के प्रारंभ में ‘सु’ लगाकर नया शब्द बनाया जाता है। ‘सु’ का अर्थ है ‘अच्छा’.. भला। ‘सुस्वादु’, ‘सुलेख ऐसे ही शब्द हैं।
प्रश्न 2. सु जोड़कर कोई दो नए शब्द बनाओ, उनके अर्थ लिखो और वाक्यों में प्रयोग करो।
स्वाद – सुस्वाद
खाना सुस्वादिष्ट बना हैं।
कन्या – सुकन्या
मेरी दोस्त का नाम सुकन्या है।
गंध – सुगंध
मंदिर में धूप की अच्छी सुगंध आ रही है।
मधुर – सुमधुर
आपकी भाषा सुनने में सुमधुर लगती है।
शब्द के अंत में रहित और सहित जोड़कर भी नए शब्द बनाए जाते हैं, जैसे हानिरहित, धुआँरहित, परिवारसहित मानसहित सहित’ का अर्थ है “के साथ और रहित का अर्थ है के बिना।
प्रश्न 3. ‘रहित’ और ‘सहित जोड़कर दो-दो नए शब्द बनाओ और उनका अपने वाक्यों में प्रयोग करो।
किताबे सहित –
कल आते वक्त तुम अपने किताबे सहित आ जाना।
कल आते वक्त तुम अपने किताबे रहित आ जाना।
तुम बाजार में छाते साहित गई थी ना।
तुम बाजार में छाते रहित गई थी ना।
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़ो
क. यह अनोखा वृक्ष नेपाल में पाया जाता है।
ख. वैज्ञानिकों ने इस वृक्ष को खोज निकाला।
ग. लड़कपन में हम लोग पके बेर तोड़ते थे।
पहले वाक्य में ‘नेपाल’ शब्द एक विशेष देश का नाम हैं। दूसरे वाक्य में ‘वैज्ञानिक’ शब्द विशेष वर्ग के लिए प्रयोग किया जाता है। तीसरे वाक्य में लड़कपन शब्द है जो लड़के के स्वभाव के लिए कहा जाता है। ये तीनों शब्द संज्ञा शब्द हैं। पहला शब्द नेपाल विशेष स्थान बताने के कारण व्यक्तिवाचक संज्ञा है वैज्ञानिक शब्द एक वर्ग विशेष के लिए प्रयोग किया जाता है। ऐसे संज्ञा शब्द जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं लड़कपन शब्द भाव का बोध कराता है। ऐसे शब्द भाववाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं।
प्रश्न 4. तीन ऐसे वाक्य लिखो जिनमें अलग-अलग व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा शब्दों का प्रयोग हुआ हो।
मुझे मेरे घर जाना है।
भैया का मुंबई जाएंगे।
हमे ज्यादा सहनशीलता नही दिखानी है।
इन वाक्यों को पढ़ो और रेखांकित शब्दों को समझो।
1.) बंदर फलों के बाहरी भाग को खाकर बीजों को फेंक देते हैं।
2.) बंदर ने फल खाकर छिलका फेंक दिया।
दोनों वाक्यों में ‘बंदर शब्द का प्रयोग हुआ है। पहले वाक्य में बंदर बहुवचन में है। क्रिया से इसका बोध होता है। दूसरे वाक्य में बंदर एकवचन में है क्रिया से ही इसका बोध होता है।
प्रश्न 5 किन्हीं दो शब्दों को उनके रूप न बदलते हुए, एकवचन और बहु में प्रयोग करो।
प्रश्न 6. नीचे लिखी अधूरी कहानी को दो-तीन बार ध्यान से पढ़ो और प्रत्येक खाली स्थान पर उपयुक्त शब्द भरो।
एक चिड़िया को कहीं से एक मोती मिला। चिड़िया ने उसे अपनी नाक में पकड़ लिया। फिर वह राजा के महल के सामने बैठी और गाना गाने लगी। यह सुनकर राजा को बहुत गुस्सा आया । उसने अपने आदमियों से कहा, चिड़िया के पास से मोती छीन लाओ। उन्होंने जाकर झट से चिड़िया का मोती छीन लिया। अब वह पहलेवाला गाना छोड़कर दूसरा गाना गाने लगी। राजा भिखारी, मेरा मोती छीन ले गया।
यह गीत सुनकर राजा बहुत शरमाया। उसने चिड़िया का मोती लौटा दिया। मोती मिल जाने पर चिड़िया ने एक और नया गाना शुरू किया, राजा तो डर गया, मेरा मोती दे दिया। यह गीत सुनकर राजा गुस्से से लाल हो गया। उसने सिपाहियों से कहा पकड़ लो इस बदमाश चिड़िया को। उसके आदमी चिड़िया को पकड़ने के लिए दौड़े मगर चिड़िया फिर से उड़ गई। राजा हाथ मलते रह गया।