Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 6 अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Social Science History Chapter 6 अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष
अ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखिए।
1.) अंग्रेजी सरकार के काम से भारतीय समाज में कौनसे बदलाव आए?
अंग्रेज़ी सरकार के काम से भारतीय समाज के जमींदार, नवाब, राजा, किसान, व्यापारी, शिल्पकार, बुनकर, धनवान इत्यादि सभी लोगों के जीवन में बदलाव आए। सभी लोगों का जीवन स्थिर हो गया। कई राजाओं के राज्य छिन गए। जमींदारया नीलाम हो गई। किसान की हालत दयनीय हो रही थी। तथा शिल्पकार और बुनकरों का तो काम बंद हो गया। व्यापारी अपना व्यापार स्वतंत्र रूप से नहीं कर पा रहे थे, धनवान लोग व्यापार और छोटे-मोटे उद्योगों में से पैसे लगाकर लाभ कमाते थे वह बंद हो गया।
2.) भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजी सरकार के यहां नौकरी क्यों कर ली?
अंग्रेजों ने भारत में अपना अधिकार भारतीय सैनिकों की मदद से ही स्थापना किया था। जैसे-जैसे पुराने राजा समाप्त होने लगे थे वहां पर काम करने वाले सैनिक बेरोजगार हो गए। ऐसी स्थिति में उन्होंने अंग्रेजी सरकार में नौकरी करना पसंद किया उनके लिए यह महत्वपूर्ण नहीं था कि हम किसके यहां नौकरी कर रहे हैं, राजा कौन है। उन्हें तो सिर्फ लड़ाई ही लड़नी होती थी जिसके बदले उन्हें वेतन मिलता था।
3.) सैनिक अंग्रेजी सरकार पर भड़क क्यों उठे?
सैनिकों के सामने एक बड़ी समस्या आई थी यह समस्या थी इनफील्ड राइफल। इस राइफल के जो कारतूस होते थे उसे पर कागज का एक मोटा खोल चढ़ा होता था। खोल बनाने में गए सूअर और अन्य जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता था। कारतूस में भरने के पहले खोल को दांत से काटकर हटाना पड़ता था। यह बात हिंदू और मुसलमान दोनों को ही पसंद नहीं आ रही थी। हिंदू लोगों के लिए गाय पवित्र है और सूअर मुसलमान के लिए वर्जित है। सैनिकों को ऐसा लगा कि यह कारतूस से उनका धर्म भ्रष्ट करने के लिए लाई गई है। इस वजह से सैनिक अंग्रेज सरकार पर भड़क उठे।
4.) कारतूस और राइफल लेने से इनकार करने के बाद अंग्रेजी सरकार ने अपने सैनिकों के साथ कैसा व्यवहार किया?
एक युवा सिपाही मंगल पांडे ने कारतूस और राइफल लेने से इनकार कर दिया। दबाव डालने पर उसने अपने अवसर पर हमला कर दिया। इसलिए उसे गिरफ्तार करके फांसी पर लटका दिया गया। इसके बाद मेरठ छावनी में भी 90 सैनिकों ने ऐसा ही किया। उन्हें भी गिरफ्तार करें के 10 वर्षों की सजा सुनाई।
5.) भारतीय सेना अंग्रेजी सेना में काम करने से खुश क्यों नहीं थी?
अंग्रेजी सेवा में काम करने के लिए भारतीय सिपाही खुश नहीं थे। उन्हें अंग्रेज सिपाहियों की अपेक्षा बहुत कम वेतन मिलता था। काम में उनके बराबर का ही करते थे। अंग्रेजी सेवा में एक भारतीय पैदल सिपाही को 7 रुपए और घुड़सवार सिपाही को 27 रुपए मिलते थे। दूसरे सिपाही चाहे कितना भी अच्छा काम करें उन्हें हवलदार या सूबेदार से ऊंचा पद नहीं दिया जाता था। यह दोनों पद काफी छोटे होते थे। इसलिए भारतीय सेवा अंग्रेजी सेवा में काम करने से खुश नहीं थी।
आ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) अंग्रेजों ने भारत में अपना अधिकार …………………….. सैनिकों की मदद से ही स्थापन किया था।
अंग्रेजों ने भारत में अपना अधिकार भारतीय सैनिकों की मदद से ही स्थापन किया था।
2.) आज ही के तरह उसे समय भी अधिकांश सिपाही ……………….. परिवार से आते थे।
आज ही के तरह उसे समय भी अधिकांश सिपाही किसान परिवार से आते थे।
3.) पूरे शहर में आ रहा जब तक की स्थिति बन गई तथा अंग्रेजों की नियंत्रण से ……………………. शहर निकल गया।
पूरे शहर में आ रहा जब तक की स्थिति बन गई तथा अंग्रेजों की नियंत्रण से दिल्ली शहर निकल गया।
4.) प्रत्येक जगह सैनिक होने विद्रोह आरंभ कर दिया और लोगों ने उनका …………………….. किया।
प्रत्येक जगह सैनिक होने विद्रोह आरंभ कर दिया और लोगों ने उनका समर्थन किया।
5.) अब तक लोगों को यह समझ आ रहा था कि उनकी परेशानियों का कारण कहीं ना कहीं यह …………………… सरकार ही थी।
अब तक लोगों को यह समझ आ रहा था कि उनकी परेशानियों का कारण कहीं ना कहीं यह विदेशी सरकार ही थी।
6.) इस विरोध के नेता पीर अली को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर उनके ……………………. के साथ उन्हें फांसी दे दी।
इस विरोध के नेता पीर अली को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर उनके सहयोगियों के साथ उन्हें फांसी दे दी।
7.) लखनऊ में बेगम हजरत महल जिनके राज्य …………………… को अंग्रेजों ने हड़प कर लिया था।
लखनऊ में बेगम हजरत महल जिनके राज्य अवध को अंग्रेजों ने हड़प कर लिया था।
इ.) एक-एक वाक्य में उत्तर लिखो।
1.) अधिकांश सिपाही किस परिवार से आते थे?
अधिकांश सिपाही किस परिवार से आते थे।
2.) मंगल पांडे कौन से छावनी में सिपाही था?
मंगल पांडे बैरकपुर छावनी में सिपाही था।
3.) विद्रोह का नेतृत्व कौन कर रहा था?
विद्रोह का नेतृत्व जमींदार या फिर नवाब कर रहे थे।
4.) कानपुर में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
कानपुर में मैराथन के आखिरी पेशवा बाजीराव द्वितीय के पुत्र नाना साहब ने विद्रोह का नेतृत्व किया।
5.) झांसी में अंग्रेजी सरकार को कड़ी चुनौती किसने दी?
झांसी में रानी लक्ष्मीबाई ने विद्रोह सैनिकों के साथ मिलकर अंग्रेजी सरकार को कड़ी चुनौती दी।
6.) अंग्रेजी सरकार ने किसके गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया?
अंग्रेजी सरकार ने कुंवर सिंह के गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया।
7.) किसके नाम पर इस आंदोलन का नाम वहांबी आंदोलन पड़ा?
मुसलमान के सामाजिक और धार्मिक स्थिति में बदलाव के लिए अरब में अब्दुल वहाबी के द्वारा यह आंदोलन शुरू हुआ। उन्हीं के नाम पर इस आंदोलन का नाम वहाबी आंदोलन पड़ा।
इ.) जोड़ियां लगाए।
1.) मंगल पांडे – कुंवर सिंह आरा
2.) कानपुर – मौलवी अहमदुल्लाह शाह
3.) लखनऊ- 90 सैनिकों की गिरफ्तारी
4.) झांसी – दत्तक पुत्र नाना साहब
5.) फैजाबाद – बेगम हजरत महल
5.) दानापुर – रानी लक्ष्मी बाई
6.) मेरठ – बैरकपुर छावनी
उत्तर –
1.) मंगल पांडे – बैरकपुर छावनी
2.) कानपुर – दत्तक पुत्र नाना साहब
3.) लखनऊ- बेगम हजरत महल
4.) झांसी – रानी लक्ष्मी बाई
5.) फैजाबाद – मौलवी अहमदुल्लाह शाह
5.) दानापुर – कुंवर सिंह आरा
6.) मेरठ – 90 सैनिकों की गिरफ्तारी