Bihar Board Class 8 Hindi Chapter 9 अशोक का शस्त्र त्याग all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 8 Hindi Solution all chapters.
Bihar Board Class 8 Hindi Chapter 9 अशोक का शस्त्र त्याग:
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
8 |
Subject |
Hindi |
Book Name |
Kislay |
प्र.1 पाठ से।
1) पदमा को ललकारने पर भी अशोक ने युद्ध करना स्वीकार क्यों नहीं किया?
उत्तर- क्योंकि अशोक जी स्त्री का सम्मान करते हैं। और स्त्री पर हाथ उठाना उनको पाप के बराबर लगता है। अशोक स्त्री को साक्षात दुर्गा का रूप समझते हैं। इसलिए पदमा के ललकारने पर भी अशोक ने युद्ध करना स्वीकार नहीं किया।
2) पदमा को अशोक से बदला लेने का अच्छा अवसर था तब भी उसने अशोक को जीवित क्यों छोड़ दिया?
उत्तर -अशोक ने प्रण लिया कि आगे कभी भी मैं युद्ध नहीं करूंगा। पदमा के सामने अशोक नतमस्तक हुए वीर सैनिक कभी भी निहत्थो पर वार नहीं करते इसलिए पद्मा ने अशोक को जीवित छोड़ दिया।
3) बुद्ध शरण गच्छामि। धम्म शरण गच्छामि। संघ शरण गच्छामि बॉक्स में दिए गए उपर्युक्त वाक्य संस्कृत भाषा में लिखे गए हैं। इन्हें हिंदी में अनुवाद कीजिए।
उत्तर -भगवान बुद्ध के शरण में जाता हूं ।
बौद्ध धर्म के शरण में जाता हूं ।
संघ के शरण में जाता हूं।
प्र.2 पाठ से आगे।
1) सैनिकों को उत्साहित करने के लिए राजकुमारी पद्मा और सम्राट अशोक द्वारा कही गई बातों की तुलना कीजिए और बताइए कि अधिक प्रभावशाली कौन है?
उत्तर -अधिक प्रभावशाली बातें पदमा की कही गई बातें थी। अशोक ने कलिंग पर विजय करके अधिकार में लेने या फिर मृत्यु प्राप्त करने की बात सैनिक से कहता है। पदमा सैनिकों से वीरों की पत्नी वीर भगिनी वीर कन्या हो भाई पिता पुत्र की हत्या की है।
2) अगर आप अशोक या पदमा की जगह होते तो क्या करते और क्यों?
उत्तर -अगर हम अशोक या पदमा की जगह होते तो वही करते जो पदमा और अशोक ने किया है।
3) कल्पना कर बताइए कि यदि अशोक और पदमा का युद्ध हो गया होता तो क्या होता?
उत्तर -अगर पदमा और अशोक का युद्ध होता तो अनेक सैनिक मारे जाते। पदमा की सैनीका भी मारी जाती। अनेक संसार उजड़ जाते। अशोक अधिक क्रोधित हो जाता और सैनिक घायल हो जाते।
4) अस्त्र और शस्त्र के अंतर को लिखिए।
उत्तर -अस्त्र में गधा आता है जो हाथ से वार करते हैं और शस्त्र में तीर आता है। जो फेंक कर मारते हैं।
5) युद्ध से हानि विषय पर अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
उत्तर-
प्रिय मित्र
शाम नमस्ते।
शाम में अच्छा हूं।तुम कैसे हो मैं तुम्हें युद्ध से हानियों के विषय में पत्र लिख रहा हूं।
युद्ध से अनेक सैनिकों की जान जाती है बहुत सारे संसार भी उजड़ जाते हैं। युद्ध बहुत हानिकारक साबित होगा ।धन-जन की अपार हानियां होती है।
हमारे हिसाब से युद्ध का अंत अनिवार्य है।
तुम्हारा मित्र
राज।
प्र.3 अ) नीचे तीन वाक्य दिए गए हैं जो प्रश्नवाचक पूर्णविराम और विस्मय आदि स्थितियों को प्रकट करते हैं पढ़िए और।
1) मगध की विजय हुई है?
2) मगध की विजय हुई है।
3) मगध की विजय हुई है!
उक्त उदाहरण के आधार पर ऐसे 3 वाक्य को लिखिए।
उत्तर -1) प्रिया संस्कृत पड़ती है?
2) प्रिया संस्कृत पड़ती है।
3) प्रिया संस्कृत पड़ती है!
आ) वाक्य में प्रयोग करके शस्त्र और शास्त्र में अंतर स्थापित कीजिए।
उत्तर -शस्त्र से हम युद्ध करते हैं ।और शास्त्र से हम अध्ययन करते हैं।