Bihar Board Class 7 Social Science Geography Chapter 10 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया अपना प्रदेश बिहार all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 7 Social Science Geography Solution all chapters.
Bihar Board Class 7 Social Science Geography Chapter 10 मानव पर्यावरण अंतःक्रिया अपना प्रदेश बिहार
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
7 |
Subject |
Social Science Geography |
Book Name |
Hamari Duniya |
प्र.1 अ) सही विकल्प चुनें।
1) बिहार के पूरब में है।
उत्तर – पश्चिम बंगाल।
2) मधुबनी पेंटिंग जुड़ी है।
उत्तर -मिथिला क्षेत्र में।
3) जमालपुर में अवस्थित है ।
उत्तर – रेलवे कारखाना।
आ) सही मिलान करें।
1) चूना पत्थर- कैमूर।
2) रेलवे वैगन प्लांट – मोकामा।
3) जर्दालू – भागलपुर।
4) तेल शोधक कारखाना -बरौनी।
प्र.2 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
1) बिहार की भौतिक दशाओं की जानकारी दीजिए।
उत्तर – बिहार राज्य मध्य गंगा के मैदान में स्थित है जिसके उत्तर में नेपाल हिमालय और दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार है। यह वर्षा बंगाल के खाडी के मानसून से होती है जो लगभग 100 से 150 सेंटीमीटर औसत वार्षिक वर्षा करती है। जाड़े के दिनों में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस होता है।
2) बिहार में लोगों का मुख्य पेशा क्या है?
उत्तर बिहार में लोगों का मुख्य पेशा कृषि है।
3) बिहार को किन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है इसका जन जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ता है?
उत्तर – बिहार प्राय: कोसी क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता ही रहता है। बाढ़ जैसी आपदिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है इन्हें घर के वस्तु ये सामान छोड़कर इन्हें दूसरे जगह पर जाना पड़ता है। यह जीवन पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है उनके घर अस्त व्यस्त होते हैं।
4) बिहार की सांस्कृतिक विशेषताएं लिखिए।
उत्तर – बिहार में गुरु गोविंद सिंह का जन्म उत्सव पूर्वक मानते हैं इसके साथ ईद, क्रिसमस ,होली ,दीपावली पर्व वह भी खुशियों के साथ मनाते हैं। बिहार की पेंटिंग विश्व में लोगों को पसंद आ रही है। मिथिला से उभरी पेंटिंग की यह कला जिसमें प्राकृतिक रंगों और प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है। क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कर रहा है।
5) बिहार के मुख्य फसले क्या है?
उत्तर – बिहार में मुख्य फसलें गेहूं और अरहर, मटर चना, मकई, है। यहां पर हल्दी, जीरा ,मिर्ची, लहसुन जैसे मसालों की भी खंती होती है। दीघा का दूधिया और भागलपुर का जर्दाल प्रसिद्ध है।
6) बिहार किन-किन खाद्य पदार्थों के लिए प्रसिद्ध है।
उत्तर – बिहार में प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ चावल, गेहूं, दाल ,हरी सब्जियां ,आलू मुख्य भोज पदार्थ है। बरसात में लिट्टी -चोखा और गर्मी के दिनों में सत्तू एवं चूड़ा -दही यह प्रिया पदार्थ है।
7) मिथिला पेंटिंग की मुख्य विशेषताएं क्या है?
उत्तर – मिथिला पेंटिंग की मुख्य विशेषता यह है कि यह के चित्रकार स्वयं ही रंग बनाते हैं। रंगीन फूलों का उपयोग किया जाता है यह रंग के लिए प्राकृतिक रंगों और प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
8) मैंगो शावर से आपके घर मोहल्ले में क्या परिवर्तन दिखता है बताइए?
उत्तर – मैंगो शावर इस वर्षा से हमारे वातावरण में खुशियां छा जाती है। बच्चे बरसात में खेलते हैं मैंगो शावर से आम ज्यादा जल्दी बढ़ते हैं। अप्रैल में की वर्षा को मांगो शावर कहते हैं।