Bihar Board Class 7 Hindi Chapter 1 मानव बनो all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 7 Hindi Solution all chapters.
Bihar Board Class 7 Hindi Chapter 1 मानव बनो
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
7 |
Subject |
Hindi |
Book Name |
Kislay |
1) मानव बनो।
प्र.1 मानव बनो शीर्षक कविता के कवि कौन है?
उत्तर -मानव बनो कविता के कवि सीव मंगल सिंह सुमन है।
2) मानव बनने के लिए हमें कौन-कौन से कार्य करने चाहिए?
उत्तर- मानव बनने के लिए हमें किसी के सामने आंसू नहीं बहाना चाहिए हमें किसी का भी आसरा नहीं करना चाहिए हमें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने चाहिए।
3) कवि के अनुसार सबसे बड़ी भूल क्या है?
उत्तर सबसे कवि के अनुसार सबसे बड़ी बुल यह हो है कि किसी का आसरा करना।
प्र.2 अर्थ स्पष्ट कीजिए।
क) अब अश्रु दिखलाओ नहीं अब हाथ फैलाओ नहीं।
उत्तर- हमें किसी के सामने भी रोना नहीं चाहिए हमारे आंसू किसी को नहीं दिखाना चाहिए। हमें कोई भी चीज या वस्तु के लिए किसी के सामने हाथ फैलाना नहीं चाहिए।
ख) अब हाथ मत मलो,जलना,अगर ऐसे जलो।
उत्तर- हमारे हाथ ने जो कार्य किया है उसे हमें पछतावा नहीं आना चाहिए। और किसी को भी जलना है तो जलन को सार्थक बना ले।
प्र.3 पाठ से आगे।
1) मानव बनने के बाद जो कवि द्वारा बताई गई है इसके अतिरिक्त आप मानव में और कौन कौन सा गुण देखना चाहिए?
उत्तर- हमें मानव में यह गुण देखने चाहिए जैसे मानव एक समृद्ध व्यक्ति हो। मानव ने जातिभेद को मिटाना चाहिए। सभी को साथ लेकर चलना चाहिए मानव ने समय को महत्व देना चाहिए।
2) अगर कोई समस्या आपके सामने आती है तो इस समस्या का समाधान आप कैसे करते हैं उदाहरण सहित समझाइए?
उत्तर -अगर हमारे सामने कोई समस्या आती है तो हम उस समस्या का हल निकालेंगे। उस पर हमें बारीकी से ध्यान देना चाहिए और उस पर हमें एक निर्णय लेना चाहिए। हमें कोई समस्या का हल निकालने के लिए कर्तव्य परायण होना चाहिए।
उदा- हमारे समाज में बाल विवाह होता है और बाल विवाह को हम रोक सकते हैं और उस सभी के खिलाफ हमें पुलिस में करवा सकते हैं।
3) मानव होने का अर्थ है अपने जीवन पर खुद का अधिकार इस विचार की तर्क पूर्ण समीक्षा कीजिए।
उत्तर- हम एक मनुष्य है और हमें किसी पर भी निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर है तो हमारे जीवन में जो व्यक्ति वह कहेगा वही होता है। हमें उसके कहने पर चलना पड़ता है इसीलिए मानव में अपनी समस्या स्वयं ही सुलझाना चाहिए। उसे स्वयं के निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए अपने जीवन पर खुद का अधिकार होना चाहिए।
प्र.4 व्याकरण।
1) हाथ फैलाना एक मुहावरा है उसी तरह के 5 मुहावरे को लिखकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
उत्तर-1) कान देना- प्रेम अपनी मां की बातों पर कान नहीं देता।
2) हाथ फैलाना- हमें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाने चाहिए।
3) काम बढ़ाना- रामू अपनी चाची का काम बढ़ाता है।
4) हाथ बढ़ाना- रानी अपने दादाजी के कामों में हाथ बढ़ाती है।
5) मन ललचाना- सना के हाथ में लॉलीपॉप देखकर शाम का मन ललचाया।
2) इन शब्द के विपरीतार्थक शब्द लिखिए।
उत्तर -1)फैलाना -समेटना।
2) प्यार -नफरत।
3) मानव- दानव
4) भूल -याद।