JKBOSE Class 7 Hindi Chapter 9 भोर और बरखा Solution
JKBOSE (Jammu Kashmir State Board Of School Education) Class 7 Hindi Solution Chapter 9 भोर और बरखा all Exercise Question Answers. Students of JK Board Grade 7 Standard can download all Answer.
1.) ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे’, ‘लाल जी कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं ?
यशोदा मैया कृष्ण से कहते हैं बंसी वाले लल्ला मोरे प्यारे लाल जी अब उठ जाओ सवेरा हो गया है। देखो सबके दरवाजे खुल गए हैं। गोपी माखन तैयार कर रही है। देखो ना उनके कंगन की आवाज आ रही है। बाल गोपाल तुम्हारी राह देख रहे हैं अब उठ भी जाओ।
2.) नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए-
माखन-रोटी हाथ मुँह लीनी गउवन के रखवारे ।’
तुम्हारे सभी बाल – ग्वाल आ गए हैं उनके हाथ में मक्खन और रोटी है और वह तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
3.) पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए ।
ब्रज में जब भर होती है तब सभी घरों के दरवाजे खुले हुए होते हैं। सभी बाल गोपाल अपनी गायों को चराने के लिए ले जाते हैं। उनके हाथ में मक्खन और रोटी होती है। ग्वालन दही मथ रही होती है इस वजह से उनके कंगनों आवाज भी आती है।
4.) मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा ?
सावन के आने से मीरा का मन प्रसन्न हो जाता है। वह बहुत आनंदित हो जाती है। उसे कृष्ण के आने का आभास होता रहता है।
5.) पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।
सावन का मौसम सभी को पसंद आता है क्योंकि उससे पहले गर्मी का मौसम होता है सभी जगह ताप्ती है। जब सावन का मौसम आता है तो सभी जगह और ठंडक फैलती है। बादल गरजने लगते हैं, बिजलियां चमकती है, ठंडी ठंडी हवाएं चलने लगती है, उसके बाद बरसात होती है और सभी के मन को भी ठंडक पहुंचती है।
कविता से आगे
1,) मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
तुलसीदास – गीतावाली, जानकी मंगल
केशव दास – रामचंद्रिका
नंद दास – भवरगीत
रैदास – बानी
जायसी – कन्हावत
2.) सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।
आषाढ़ और भाद्रपद इन दो महीना में भी वर्षा बरसती है।
अनुमान और कल्पना
1.) सुबह जगने के समय आपको क्या अच्छा लगता है?
सुबह का समय हमें बहुत अच्छा लगता है क्योंकि उसे समय गर्मी बहुत कम होती है। पक्षी चाहने लगते हैं। हवा में तक की होती है।
2.) यदि आपको अपने छोटे भाई-बहन को जगाना पड़े, तो कैसे जगाएँगे?
अगर सुबह हमारे भाई बहन को हमें जागना पड़े तो हम उन्हें प्यार से, आवाज देकर, मीठी-मीठी बातें कह कर जगाएंगे।
3.) वर्षा में भीगना और खेलना आपको कैसा लगता है ?
वर्ष में भीगने और उसमें खेलना हमें बहुत पसंद है। जब भी वर्षा होती है तब हम चुपके से भीगने के लिए निकल जाते हैं। लेकिन जब भी मां को पता चलता है तब मां में बहुत डांटती है।
4.) मीरा बाई ने सुबह का चित्र खींचा है। अपनी कल्पना और अनुमान से लिखिए कि नीचे दिए गए स्थानों की सुबह कैसी होती है-
(क) गाँव, गली या मुहल्ले में
गांव गली और मोहल्ले में सुबह-सुबह बहुत अच्छा लगता है, पक्षी चहचहाने लगते हैं, सुबह धीमी धीमी सूरज के कितने पड़ने लगती है, मौसम बहुत अच्छा होता है। गांव में सभी लोगों के दरवाजे खुल जाते हैं, गांव के लोग नहा धोकर भगवान की पूजा करने निकलते हैं। कई लोग खेती करने निकल जाते हैं।
(ख) रेलवे प्लेटफॉर्म पर
रेलवे प्लेटफार्म पर बहुत भीड़ होती है कई लोग अपनी नौकरी के ठिकानों पर जाने के लिए भागा दौड़ी कर रहे होते हैं। कई लोगों को दूसरे गांव जाना होता है इसीलिए वह रेल का इंतजार कर रहे होते हैं। रेल की आवाज सुनाई देती है।
(ग) नदी या समुद्र के किनारे
नदी और समुद्र के किनारे उसे वक्त ज्यादा भीड़ नहीं होती। बहते हुए पानी की आवाज सुनाई देती है तब ऐसा लगता है की नदी या समुद्र अपनी मीठी-मीठी आवाज में गाना गा रहा है।
(घ) पहाड़ों पर
पहाड़ों पर मतलब ऊंचे ठिकानों पर जाने से सूरज की किरणें वहां ज्यादा अच्छे से महसूस होती है और वहां पर ठंडी हवाएं भी चल रही होती है।
भाषा की बात
1.) कृष्ण को गउवन के रखवारे कहा गया है जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाले। इसके लिए एक शब्द दें।
ग्वाले, गोविंदा
2.) नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार । इन्हें पुनरुक्ति (पुनः उक्ति) कहते है। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा ।
नन्हीं-नन्हीं बूँदन मेहा बरसे’
घर-घर खुले किंवारे
उस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर है ?
जैसे- मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके |
विशेषण
मुझे ऊंचे ऊंचे जगह पर जाना बहुत पसंद है।
रिया को फूलों की मंद मंद गंध बहुत अच्छी लगती है।
संज्ञा
जन्माष्टमी के दिन गली गली में शोर होता है।
दिवाली के दिन पर मंदिर मंदिर जाकर लोग प्रार्थना करते हैं।