DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 11 – सितारों से आगे
DAV School Books Class 8 Hindi Abhyas Sagar Solution Chapter 11 सितारों से आगे all Question Answer. DAV Class 8 Hindi Abhyas Sagar Textbook Chapter 11.
सितारों से आगे
3.) नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
समस्तपद
(क) परलोकगमन
विग्रह – परलोक का गमन
(ख) अकाल पीड़ित
विग्रह – अकाल से पीड़ित
(ग) स्वर्गगत
विग्रह – स्वर्ग में गया हुआ
(घ) हथकड़ी
विग्रह – हाथ में पहनी जाने वाली कड़ी
(ङ) देशभक्ति
विग्रह – देश की भक्ति
4.) नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
विग्रह
(क) भय से भीत
समस्तपद – भयभीत
(ख) हस्त से लिखित
समस्तपद – हस्तलिखित
(ग) माल के लिए गोदाम
समस्तपद – मालगोदाम
(घ) धर्म से भ्रष्ट
समस्तपद – धर्मभ्रष्ट
(ङ) रोग से मुक्त
समस्तपद – रोगमुक्त
6.) नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
समस्तपद
(क) अन्न-जल
विग्रह- अन्न और जल
(ख) देश-विदेश
विग्रह – देश और विदेश
(ग) गंगा-यमुना
विग्रह – गंगा और यमुना
(घ) अमीर-गरीब
विग्रह – अमीर और गरीब
(ङ) आटा-दाल
विग्रह – आटा और दाल
7.) नीचे दिए गए विहों का समस्तपद लिखिए-
विग्रह
(क) सुख और दुख
समस्तपद – सुख- दुख
(ख) पाप और पुण्य
समस्तपद – पाप- पुण्य
(ग) भूख और प्यास
समस्तपद – भूख – प्यास
(घ) यश और अपयश
समस्तपद – यश- अपयश
(ङ) रुपया और पैसा
समस्तपद – रुपया- पैसा
(च) स्त्री और पुरुष
समस्तपद – स्त्री- पुरुष
9.) नीचे दिए गए समस्तपदों का विग्रह कीजिए-
समस्तपद
(क) चौमासा
विग्रह – चार मास का समूह
(ख) तिरंगा
विग्रह – तीन रंगों का समूह
(ग) नवग्रह
विग्रह – नव ग्रहों का समूह
(घ) दोपहर
विग्रह – दो पहरों का समूह
(ङ) त्रिलोक
विग्रह – तीन लोगों का समूह
10.) नीचे दिए गए विग्रहों का समस्तपद लिखिए-
विग्रह
(क) पाँच वटों का समाहार
समस्तपद – पंचवटी
(ख) पाँच तंत्रों का समाहार
समस्तपद – पंचतंत्र
(ग) नव रत्नों का समाहार
समस्तपद – नौरत्न
(घ) सात सौ दोहों का समाहार
समस्तपद – सतसैया
(ङ) तीन वेणियों की समाहार
समस्तपद – त्रिवेणी
आओ दोहराएँ
11.) नीचे दिए गए शब्दों की संधि कीजिए-
(क) स्व + अधीन
स्वाधीन
(ख) छात्र + आवास
छात्रावास
(ग) सूर्य + उदय
सूर्योदय
(घ) अति + अंत
अत्यंत
(ङ) वार्षिक + उत्सव
वार्षिकोत्सव
12.) नीचे लिखे शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए-
(क) वेदांत
वेद+ अंत
(ख) प्रतीक्षा
प्रति + इक्षा
(ग) धर्मात्मा
धर्म + आत्मा
(घ) परोपकार
पर+ उपकार
(ङ) स्वागत
सु+ आगत
13.) निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम-चिह्न लगाइए-
(क) मैंने आदरपूर्वक पूछा देवी क्या आज्ञा है
मैंने आदरपूर्वक पूछा, “देवी क्या आज्ञा है?”
(ख) सभी नारे लगाने लगे महात्मा गाँधी की जय
सभी नारे लगाने लगे, “महात्मा गाँधी की जय।”
(ग) जाओ इन्हें इनका घर दिखा दो
जाओ, इन्हें इनका घर दिखा दो।
(घ) नेताजी ने कहा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा
नेताजी ने कहा, “तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आज़ादी दूंगा।”
(ङ) वह योग्य सुशील मिलनसार है परंतु थोड़ा सनकी है
वह योग्य, सुशील, मिलनसार है परंतु थोड़ा सनकी है।
14.) नीचे लिखे शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
(क) सूर्य
सूरज, भास्कर
(ख) चंद्र
शशि, चांद
(ग) पृथ्वी
धरती, धरणी
(घ) संसार
विश्व, दुनिया
(ङ) आग
अग्नि, अनल
15.) नीचे दिए गए मुहावरों का वाक्य में प्रयोग करते हुए अर्थ बताइए-
(क) एड़ी चोटी का जोर लगाना
वाक्य -अरुणिमा ने एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया।
अर्थ – बहुत प्रयास करना
(ख) सिर आँखों पर बिठाना
वाक्य- मां ने भैया को सिर आंखों पर बिठाया है।
अर्थ – ज्यादा प्यार करना
(ग) होश उड़ना
वाक्य- रीमा की हालत देखकर घर वालों के होश उड़ गए।
अर्थ – स्तब्ध रह जाना
(घ) कानों कान खबर न होना
वाक्य – दीदी सारे काम कर लेती है लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं होती।
अर्थ – चुपचाप अपना काम कर ना
(ङ) रंगे हाथ पकड़ना
वाक्य -छोटी को कॉपी छुपाते देख मां ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
अर्थ – गुनाह करते वक्त पकड़ ले ना
16.) कोष्ठक में दिए गए क्रिया शब्दों के सही रूप से रिक्त स्थान भरिए-
(क) नई कक्षा में मैंने नई पुस्तकें ……………………. (खरीदना)
नई कक्षा में मैंने नई पुस्तकें खरीदी।
(ख) इस मैच में भारत अवश्य …………………………………… (जीतना)
इस मैच में भारत अवश्य जीतेगा।
(ग) वह अपने देश ………………………. (जाना)
वह अपने देश गया।
(घ) तुमने इस विषय में क्या ………………………… (सोचना)
तुमने इस विषय में क्या सोचा?
(ङ) शायद मेरे पास दर्द को कुछ गोलियाँ …………………………. (होना)
शायद मेरे पास दर्द को कुछ गोलियाँ है।
आओ लिखें
17.) आपका नाम ‘आशा’ ‘महेश’ है। आप मसूरी के छात्रावास में रहती हैं/रहते हैं। आप अपने पिताजी को नई पुस्तकों को खरीदने के लिए एक हज़ार रुपए (₹ 1,000) मँगवाने के लिए पत्र लिखिए-
दिनांक – 08/05/2023
सावित्रीबाई छात्रावास,
शारदा विद्यालय,
मसूरी
विषय – नई पुस्तकों को खरीदना
पूज्य पिताजी,
मैं अभी एक स्पर्धा परीक्षा के लिए बैठने वाला इस वजह से मुझे कुछ नई पुस्तकों की जरूरत होगी। पिछली स्पर्धा से जो स्कॉलरशिप मिली थी उस विद्यालय में होने वाले कुछ गतिविधियों के लिए मैंने सामान खरीदा है। अब मुझे नहीं पुस्तक खरीदने के लिए ₹1000 की जरूरत होगी। इसीलिए मैं आपसे विनती करता हूं की आप मुझे ₹1000 भेज दीजिए।
बाकी मेरी पढ़ाई यहां पर अच्छी चल रही है। मां को मेरा नमस्कार कहना। छोटी बहन को मेरा खूब सारा प्यार।
आपका पुत्र
महेश