DAV Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 20 कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
DAV School Books Class 5 Hindi Literature Solution Chapter 20 कोशिश करने वालों की हार नहीं होती all Question Answer. DAV Class 5 20th Chapter कोशिश करने वालों की हार नहीं होती full Chapter explanation by expert teacher.
1) कैसा व्यक्ति कभी हार नहीं सकता ?
उत्तर- कोशिश करने वाला व्यक्ति कभी हार नहीं सकता।
2) नन्ही चींटी से मनुष्य क्या सीख सकता है ?
उत्तर- नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है और दीवारों पर चढ़ती है तो सौ बार फिसलती है , फिर भी वह मन का विश्वास जोड़कर बार-बार प्रयत्न करती रहती है। और दीवार चढ़ती है यह बात नन्ही चींटी से मनुष्य को सीखना चाहिए।
3) सफलता प्राप्त करने के लिए क्या आवश्यक है ?
उत्तर- दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास, कौशल्य , जुझारू प्रवृत्ति और कला की आवश्यकता होती है सफलता प्राप्त करने के लिए।
4) गोताखोर कब सफल होता है ?
उत्तर- गोताखोर बार-बार समुंदर में डुबकी लगाता है, पर कितनी बार उसका हाथ खाली आता है, पर वह मोती ना मिलने पर निराश नहीं होता और तब तक हार नहीं मानता जब तक उसे मोती मिल नहीं जाते। इस तरह कोशिश करने से गोताखोर सफल हो जाता है।
5) कविता की पंक्तियां पूरी कीजिए
डुबकियां सिंधु में————-लगाता है।
————-लौट आता है
मिलते नहीं सहज ही————-
बढ़ता दुगना उत्साह————-
उत्तर-
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है।
जा- जा कर खाली हाथ लौट आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में।
बढ़ता दुना उत्साह इसी हैरानी में।