Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 5 प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण all Question and Answers complete Solution by Neha Mam. Here you will get Bihar Board Class 6 Social Science History Solution all chapters.
Bihar Board Class 6 Social Science History Chapter 5 प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण
Board |
Bihar State Board (BSEB) |
Class |
6 |
Subject |
Social Science History |
Book Name |
Atit Se Vartman |
प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण
अ.) दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए।
1.) नव पाषाण काल के बाद किस युग का आरंभ हुआ?
अ.) आरंभिक युग
आ.) धातु युग
इ.) पाषाण युग
ई.) मध्य युग
उत्तर – धातु युग
2.) हड़प्पा पुरस्कार के खंडहर के बारे में कितने साल पहले पता चला?
अ.) 200 साल
आ.) 400 साल
इ.) 150 साल
ई .) 600 साल
उत्तर – 150 साल
3.) हड़प्पा सभ्यता के अधिकांश नगर कितने हिस्से में विभाजित थे?
अ.) दो
आ.) पांच
इ.) तीन
ई.) इनमे से एक भी नहीं
उत्तर -दो
4.) नगरीकरण के माध्यम से कौन से जीवन पद्धति का विकास होता है?
अ.) मानवीय
आ.) नगरीय
इ.) जगलों की जीवन पद्धति
ई.) पक्षियों की जीवन पद्धति
उत्तर -नगरीय
5.) पूराविदो ने लगभग कितने हड़प्पा स्थल का पता लगाया है?
अ.) 300
आ.) 2700
इ.) 2800
ई.) 3000
उत्तर- 2800
आ.) रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।
1.) एक ने कहा के ………………. संस्कृति काफी पुरानी है।
एक ने कहा के भारतीय संस्कृति काफी पुरानी है।
2.) पहली धातु तांबा था जिसे नदी की ……………………… से प्राप्त किया जाता था।
पहली धातु तांबा था जिसे नदी की तलहटी से प्राप्त किया जाता था।
3.) सन ……………………………. ई सन में पुरातत्वविदों ने इस स्थल का व्यवस्थित उत्खनन किया।
सन 1921 ई सन में पुरातत्वविदों ने इस स्थल का व्यवस्थित उत्खनन किया।
4.) इस समुदाय के पास सुख सुविधा के सभी …………………………… साधन होते हैं।
इस समुदाय के पास सुख सुविधा के सभी आधुनिक साधन होते हैं।
5.) हड़प्पाई शिल्पकला में शिल्पाकरो द्वारा पत्थर की बनी …………………….. महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
हड़प्पाई शिल्पकला में शिल्पाकरो द्वारा पत्थर की बनी मोहरे महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
इ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में लिखें।
1.) खेती की शुरुआत कौनसे युग में हुईं?
नव पाषाण युग
2.) मोहनजोदड़ो नगर के खोज कर्ता कौन है?
रखलदास बनर्जी
3.) लोथल नगर किस नदी के तट पर बसा हुआ है?
भोगवा
4.) अग्निकुंड किस जगह मिले हैं?
कालीबंगा और लोथल नगर
5.) जल के निकासी के लिए किस चीज का प्रबंध किया गया था?
नालियों का
ई.) एक-एक वाक्य में उत्तर लिखें।
1.) हड़प्पा के शेरों की योजना में कुशल शासक वर्ग का हाथ रहा होगा यह बात हमें किन चीजों से पता चलती है?
हड़प्पाई नगरों में पाई गई आवासीय इमारतें, सड़के, गलियों एवं नालियों की सूनियोजित व्यवस्था इस तथ्य को उजागर करती है कि हड़प्पा के शेरों की योजना में कुशल शासक वर्ग का हाथ रहा होगा।
2.) अपनी निजी संपत्ति को दर्शाने के लिए धनी लोग क्या करते थे?
अपने नीचे संपत्ति को चिन्हित करने और पहचान ने के लिए धनी लोग मुहरों का प्रयोग करते थे।
3.) हड़प्पाई नगरों के स्त्री पुरुष कौन-कौन से गहने पहनते थे?
हड़प्पाई नगरों के स्त्री पुरुष बाजूबंद, अंगूठी, चूड़ी, कमरबंद, कान की बाली और पायल जैसे गहनों का इस्तेमाल करते थे।
4.) कालीबंगा और लोथल जैसे नगरों में अग्नि कुंदन मिले हैं उनका इस्तेमाल किस लिए किया जाता था?
कालीबंगा और लोथल जैसे नगरों में अग्नि कुंदन मिले हैं इनका इस्तेमाल यज्ञ के लिए किया जाता था।
5.) हड़प्पा संस्कृत में पुरातत्त्ववीदों को कौन-कौन से महत्वपूर्ण वस्तुएं मिली है?
हड़प्पा संस्कृत में पुरातत्व विदों को महत्वपूर्ण वस्तुएं मिली है। जैसे – मोहरे, मांप, नापतोल के साधन, कासे के बने उपकरण, मिट्टी के बने बर्तन और मूर्तियां
उ.) दिए गए प्रश्नों के उत्तर तीन से चार वाक्य में लिखें।
1.) मानव संस्कृति जब सभ्यावस्था में प्रवेश करती हैं तब किन किन चीजों का विकास होता हैं?
मानव संस्कृति सभ्यावस्था में जब प्रवेश करते हैं तब बहुत सारी चीजों का विकास होता है। जैसे कि कई क्षेत्र शहर में तब्दील होते हैं, ग्रामीण क्षेत्र से जरूरी चीजों की आयत होती है, लंबी दूरी का व्यापार होता है, कारागीर, कलाकारी, विज्ञान इन सभी का विकास होता है।
2.) धातु युग में किन किन स्थलों का विकास हुआ?
धातु युग का आरंभ नवपाषाण काल के बाद हुआ। इस युग में मनुष्य ने धातु का इस्तेमाल करना शुरू किया। धातु युग में ही आगे चलकर सिंध में कोटदीजी और अमरी, उत्तरी पंजाब में सरायखेला और जलीलपुर एवं राजस्थान में कलीबंगा जैसे स्थलों का विकास हुआ।
3.) हड़प्पा कालीन घर की रचना कैसी थी?
हड़प्पाई नगरों के घर एक या दो मंजिल और कुछ तीन मंजिलों को होते थे। प्रत्येक घर में एक आंगन होता था और उसके चारों ओर कमरे बने हुए होते थे। मकान के दरवाजे और खिड़कियां मुख्य सड़कों की बाजार गली में खुलती थे। अधिकतर घरों में एक स्नानागार होता था। कई घरों में कुएं भी पाए गए हैं।
4.) हड़प्पा संस्कृति की दीवारें हजारों साल बाद भी मजबूती से खड़ी किस वजह से थी?
हड़प्पा संस्कृति की दीवारें इटों से बनाई गई है। इटों का निर्माण एवं दीवारें बनाने के लिए इटों की चिकनाई में उच्च तकनीक का प्रयोग किया जाता था। इसीलिए हजार सालों बाद भी यह दीवारें मजबूती से खड़ी रहे गई है।
5.) हड़प्पा की कई इमारतें नष्ट क्यों हो गई?
डेढ़ सौ साल पहले पश्चिमी पंजाब में रेलवे लाइन बिछाने के क्रम में हड़प्पा पुरस्कार के खंडहर का पता चला। इस खंडार के महत्व को नहीं समझ पाने के कारण रेलवे ठेकेदारों ने हड़प्पा खंडहर के यूट्यूब का इस्तेमाल रेलवे निर्माण में किया। इस अज्ञानता के कारण हड़प्पा के कई इमारतें नष्ट हो गई।